
भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय वन सेवा के अधिकारी केवल वनों के प्रशासक नहीं हैं, बल्कि भारत की प्राकृतिक धरोहर के संरक्षक भी हैं। उन्होंने युवा अधिकारियों को वन क्षेत्र का विस्तार करने पर ध्यान देने की सलाह दी, क्योंकि वन ही पृथ्वी पर जीवन के आधार हैं।
















































