महिला आरक्षण विधेयक की आड़ में संविधान बदलने के गलत इरादे से लाए गए संविधान संशोधन बिल का आज लोकसभा में गिरना प्रमाणित करता है कि बहुमत के बल पर आप जनभावना का गला घोंट, संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार कर, परिसीमन के नाम पर विपक्षी दलों के अधिकारों और क्षेत्रीय संतुलन को नहीं बिगाड़ सकते।
विपक्ष की चट्टानी एकता ने आज फिर यह साबित कर दिया कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, परंपराओं, जनतांत्रिक संरचना, संविधान और दलित, पिछड़े व अल्पसंख्यक वर्गों की महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संविधान संशोधन बिल का गिरना दर्शाता है कि बिना सर्वदलीय आम सहमति और देश व्यापी विमर्श के, चालाकी से, अनमने से मन से राजनीतिक जल्दबाजी में लाए गए इस विधेयक के पक्ष में एनडीए सरकार के पास ठोस नैतिक और संवैधानिक तर्क भी नहीं थे। पहले से ही सर्वसम्मति से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पुन: संशोधन के लिए विशेष संसद सत्र बुलाकर उसे पेश करना केवल और केवल विभिन्न राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए किया गया एक निम्नस्तर का पाखंड, प्रपंच और प्रोपेगेंडा था।
पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है।
हमारी पार्टी @RJDforIndia पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
दरभंगा के पाघाड़ी में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
नेता प्रतिपक्ष श्री @yadavtejashwi जी के निर्देश पर 9 सदस्यीय टीम ने हमारे अध्यक्षता में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 1/2
श्री सम्राट चौधरी जी द्वारा आज 𝐄𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई तथा 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं।
आशा है कि नए माननीय मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय एवं कठोर तथ्य से पूर्ण रूप से अवगत होंगे कि 𝟐𝟏 वर्षों के 𝐍𝐃𝐀 शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकांश मानकों, सत्तत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक कम और बहुत पीछे है।
आशा है कि नए 𝐒𝐞𝐥𝐞𝐜𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी बिहार की उन्नति, सुख-समृद्धि, शांति, सौहार्द, सुरक्षा और सर्वांगीण सुधार के लिए संकल्पित होकर सशक्त तरीके से काम करेंगे तथा बाहरियों के दिशा निर्देशों के आगे बिहारियों के स्वाभिमान को गिरवी नहीं रखेंगे।
प्रादुर्भाव से समाजवादी श्री सम्राट चौधरी जी को पुन: हार्दिक शुभकामनाएं।
बिहार में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। काँटी विधानसभा क्षेत्र के बारमतपुर ओवरब्रिज के पास रात 9 बजे काम से लौट रहे दो मज़दूरों को अपराधियों ने गोली मार दी।सूचना मिलते ही अस्पताल पहुँचकर घायलों का हाल जाना, परिजनों से मुलाकात की और निजी कोष से आर्थिक सहायता दी।1/2
सरकार से मांग है कि सभी प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, क्षति का आकलन और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ शीघ्र दिया जाए।
@TejashwiOffice@sanjuydv@MuzaffarpurRjd
काँटी विधानसभा क्षेत्र के मड़वन प्रखंड के गवसरा पंचायत में भीषण आगलगी में 45 घर जलकर राख हो गए। पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दी एवं अपने निजी कोष से राहत सामग्री वितरित की।1/2
@yadavtejashwi@RJDforIndia
नशे में धूत एक दरोगा ने गायघाट, मुजफ्फरपुर में एक साधारण किसान (जिन पर जीवन में कभी कोई मुक़दमा नहीं रहा) की बिना किसी मुकदमे के जबरन घर में घुस गोली मार हत्या कर दी।
विडम्बना यह है कि भ्रष्ट, नशेड़ी, नकारा, निकम्मी और नालायक बिहार पुलिस को वह दारूबाज़ क़ातिल दरोगा नहीं मिल रहा है। आज हज़ारों लोग घटनास्थल पर मौजूद थे, सभी का एकमत एकस्वर में यही कहना था कि वो नशेड़ी दारोग़ा अपने आप को मुजफ्फरपुर का मुख्यमंत्री कहने वाले एक शराब माफिया के घर में छुपा में हुआ है लेकिन मुख्यमंत्री की हैसियत नहीं कि उस माफिया के घर में छिपे उस कातिल बिहार पुलिस के अधिकारी को गिरफ्तार कर सके। स्वयंभू मुख्यमंत्री कहता है कि दरोगा उसकी जाति का है इसलिए वह हत्यारे का कुछ नहीं बिगड़ने देगा।
अगर यह भ्रष्ट दारूबाज कातिल इंस्पेक्टर गिरफ्तार नहीं हुआ तो जनता मुजफ्फरपुर की सड़कों पर होगी। जय हिन्द, जय बिहार। #TejashwiYadav
ईद-उल-फितर के इस खुशी के मौके पर मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।
आइए, हम सब मिलकर नफरत को पीछे छोड़कर आपसी भाईचारे और एकता को अपनाएं।
ईद का त्योहार हमें सिखाता है कि सच्ची खुशी दूसरों की मदद करने में है।
लेखक, ओलिंपियन, महान राजनेता और आदिवासी वर्ग के उत्थान के लिए आवाज़ उठाने वाले मुखर समाजसेवी श्री जयपाल सिंह मुंडा जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। संविधान रचना में उनके बहुमूल्य योगदान का देश सदैव आभारी रहेगा।
स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री भारत रत्न अलंकृत मौलाना अबुल कलाम आज़ाद साहब की यौमे वफ़ात पर उन्हे खिराजे अकीदत पेश करते है।
#MaulanaAbulKalamAzad
उमड़े भारी जनसैलाब को सलाम और प्रणाम!
अपमान की ठोकरों को उपलब्धि के मील के पत्थरों में बदल देने वाले सामाजिक जनजागरण के प्रणेता, गांव और गरीब के नेता जननायक स्व॰ श्री कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी द्वारा बापू सभागार में आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनसैलाब से रूबरू हुआ।
#KarpooriThakur#TejashwiYadav#RJD
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन 🙏🇮🇳💐🌏🌹
समता, करुणा और सामाजिक समानता का उनका संदेश आज भी अन्याय और भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है।
बारामती प्लेन हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन से मर्माहत हूँ।
ईश्वर परिवार वालों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।
उपमुख्यमंत्री की इस प्रकार से मौत संदेहस्पाद है।
#AjitPawar