
India For Children
6.4K posts

India For Children
@India4children
India for children uses all forms of media and communication to raise awareness among people about child rights.
India Katılım Mart 2015
103 Takip Edilen5.3K Takipçiler



For #orphans, #trafficking, #labour & #marriage are not abstract risks. They’re a ticking time bomb.
With the world’s largest child population, India stands at a crossroads. To fulfil Sabka Saath, Sabka Vikas, we must begin with our children.
Because when the most vulnerable are lifted, the nation rises as one.
This is more than policy. It is a moral #commitment to India’s future.
#ChildRights #Census2027 #BalVivahMuktBharat #IndiaForChildren #JustRightsForChildren
English

India’s census tells us about electricity, water, toilets, cooking fuel, even cattle. These numbers shape our #policies & #future. But for decades, it has been silent on one urgent truth: how many #orphanedchildren live in India?
Read more : sentinelassam.com/more-news/edit…
@Sentinel_Assam
English

Behind #everyrescue lies the same truth: when a child becomes an orphan, their vulnerability multiplies.
That’s why the #SupremeCourt 's decision to include orphan children in Census 2027 is historic.
It also directs states to record details of children denied education under the #RightToEducation , 2009.
English

The numbers speak: NFHS-V shows 23.3% of women admitted they were #marriedbefore18—nearly 1 in 4. Many of them had no parents to protect them.
At @JustRightsIndia (India’s largest network of 250+ NGOs across 418 districts), we’ve seen this firsthand.
Abhilasha in Jharkhand cut her hair to #escapemarriage after losing her parents.
Raman in Lucknow was #abused by guardians after theirs died.
English

COVID-19 exposed this invisibility as a crisis. Many children lost parents. Some found refuge with extended families, but countless others slipped into #childlabour, #trafficking, #earlymarriage & #abuse.
English

Without a single question on whether a child’s parents are alive, millions remain statistically invisible. And in #policymaking, what is invisible is often neglected.
English
India For Children retweetledi

#रक्षाबंधन का धागा प्यार, विश्वास और संकल्प का है।
लेकिन हर मिनट 3 बहनें बाल विवाह में धकेली जाती हैं, उनका #बचपन छिन जाता है।
📞 #1098 पर कॉल कीजिए,
रक्षा का वादा निभाएं, #बालविवाहकोना कहें।
हिन्दी

World Day Against Trafficking in Persons 30 जुलाई आज का दिन सिर्फ जागरूकता का नहीं, हमारी ज़िम्मेदारी का भी प्रतीक है ।
गुमशुदा बचपन सिर्फ एक खबर नहीं, ये एक चेतावनी है।
अगर आप Child Trafficking को होते देखें तो तुरंत जानकारी दें।
📞 चाइल्डलाइन 1098 पर कॉल करें या
🚨 नज़दीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

हिन्दी

पहेलियां बच्चों के सोचने की शक्ति को निखारती हैं और उन्हें मजेदार तरीके से सीखने की प्रेरणा देती हैं।
हर पहेली एक सवाल नहीं, बल्कि एक खेल है, जो उन्हें जिज्ञासु और कल्पनाशील बनाती है।
#indiaforchildren #TrendingNow #puzzle

हिन्दी

महाराष्ट्र के ठाणे में एक स्कूल में मासिक धर्म की जांच के नाम पर छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, जिससे न केवल अभिभावकों में, बल्कि समाज में भी आक्रोश है। इस संवेदनहीनता का खामियाजा बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से भुगतना पड़ता है। उनके आत्मसम्मान और गरिमा को चोट पहुंचाता है। सवाल यह उठता है कि ऐसी जांच के नाम पर बच्चों की निजता और सम्मान को क्यों नजरअंदाज किया जाता है? क्या हमारी शिक्षा व्यवस्था में बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा निर्देश और जागरूकता की कमी है? समय की मांग है कि स्कूलों को संवेदनशील बनाने और बच्चों की गरिमा की रक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं।
#indiaforchildren #trendingnow #maharastranews

हिन्दी

8 बिलियन से ज्यादा की आबादी वाली दुनिया में बहुत से बच्चे अभावों में हैं। हर साल हजारों बच्चों की ट्रैफिकिंग की जा रही है, उनका शोषण किया जा रहा है, बाल विवाह किया जा रहा है। याद रखें कि हर आंकड़ा एक कहानी है, हर संख्या एक नाम है। हमारी बढ़ती आबादी के साथ बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। उन्हें न्याय, सम्मान और बिना किसी नुकसान के बचपन का अधिकार चाहिए। आइए विश्व जनसंख्या दिवस पर संकल्प लें, बदलाव का वाहक बनें और बच्चों के अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाएं।
#WorldPopulationDay2025 #TrendingNow #indiaforchildren

हिन्दी

शिक्षा मंत्रालय के देशव्यापी सर्वेक्षण ‘परख’ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि छठी कक्षा के 47 फीसदी बच्चों को 10 तक का पहाड़ा भी नहीं आता। यह सर्वेक्षण 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 781 जिलों के 74,229 स्कूलों (सरकारी और प्राइवेट दोनों) में किया गया। जिसमें 21,15,022 छात्रों का मूल्यांकन हुआ। यह दयनीय स्थिति दर्शाती है कि सिर्फ स्कूल में एडमिशन करा देना बच्चों के शैक्षिक भविष्य की गारंटी नहीं है। माता-पिता की चिंता तब तक खत्म नहीं होती, जब तक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सही मार्गदर्शन नहीं मिले। स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और अध्यापकों की तत्परता पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि हर बच्चा अपनी क्षमता के अनुसार सीख सके। केवल एडमिशन से बच्चों की शैक्षिक जरूरतें पूरी नहीं होतीं, बल्कि वास्तविक शिक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। इसलिए शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत है, ताकि बच्चों को सिर्फ एडमिशन नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और उनका भविष्य उज्जवल हो।
@EduMinOfIndia
#PARAKHReport2025 #educationministry #survey #Class6 #students #tablescape #indiaforchildren #trendingnow

हिन्दी

गुरु का आशीर्वाद हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार है। गुरु हमें न केवल ज्ञान देते हैं, बल्कि जीवन की सच्ची दिशा भी दिखाते हैं। गुरु की शिक्षाएं हमें अपने सपनों को साकार करने की शक्ति और आत्मविश्वास देती हैं, इसलिए गुरु की कृतज्ञता हर बच्चे के दिल में होनी चाहिए।
#GuruPurnima2025 #indiaforchildren #TrendingNow

हिन्दी

जब हम बचपन में किसी के साथ बिताए गए छोटे-छोटे पल याद करते हैं, तो वे हमें जीवनभर प्रेरित करते हैं। ऐसा ही दिल छूने वाला एक उदाहरण है स्पेन के मशहूर टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज का। जब वो हाई स्कूल के दिनों में मुश्किलों का सामना कर रहे थे, तब एक रेस्टोरेंट ने उन्हें वर्षों तक मुफ्त खाना खिलाया और यही रेस्टोरेंट उनके सपनों की पहली सीढ़ी बना। लेकिन जब उन्हें पता चला कि वह रेस्टोरेंट अब बंद होने को है, तो उन्होंने बिना किसी शोर के उसे बचाने के लिए 87,000 डॉलर दिए। और दीवार पर जो बोर्ड लगाया, उस पर लिखा था: "उन लोगों के लिए एक घर जिन्होंने हर सुबह मेरे सपनों को उड़ान दी।" यह इमोशनल आभार था, बचपन की यादों के लिए। यह सिर्फ एक रेस्टोरेंट की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे रिश्ते की कहानी है, जिसने किसी के सपनों को संजीवनी दी और जीवनभर के लिए एक प्रेरणा छोड़ दी। कभी-कभी बचपन के प्यारे पल और समर्थन हमें ऐसा कुछ करने की प्रेरणा देता है, जो किसी भी शब्द से परे होता है।
#indiaforchildren #TrendingNow #Wimbledo #CarlosAlcaraz

हिन्दी

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के दो छोटे बच्चों, सीएच पेंचलैया और वी. वेंकटेश्वरलू की जिंदगी गरीबी और भीख मांगने के दुष्चक्र में फंसी हुई थी। लेकिन अब उनके जीवन में उम्मीद का उजाला है। यह संभव हुआ आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री नारा लोकेश की एक दिल छूने वाली पहल से। ये बच्चे पढ़ना चाहते थे। मंत्री लोकेश ने इन की पढ़ाई की अपील सुनी और उनका नगरपालिका स्कूल में दाखिला कराया। बच्चे अब शिक्षा व आत्मनिर्भरता की राह पर हैं। जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार, भीख मांगने वाले बच्चों की संख्या 2001 में 1,12,794 थी, जो घटकर 2011 में 45,296 रह गई है। ऐसे में शिक्षा के जरिए गरीबी और निराशा से बाहर निकलने की जो उम्मीद इन बच्चों को मिली है, वह हर बच्चे का अधिकार होना चाहिए। इन दो बच्चों के लिए यह एक नई शुरुआत है, और समाज के लिए यह बदलाव की एक नई दिशा।
@naralokesh
#indiaforchildren #TrendingNow

हिन्दी

मुंबई पुलिस के K9 दस्ते का नायक, जेसी, न केवल अपराधियों के खिलाफ लड़ाई में, बल्कि मासूमों की सुरक्षा में भी एक सच्चे हीरो साबित हुआ है। जेसी ने गुमशुदा बच्चों को खोजने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। गणपति विसर्जन के दौरान जब शहर में भारी भीड़ थी, उसने अपने असाधारण सूंघने की क्षमता से अपहृत बच्चे को ढूंढ निकाला। शोर-शराबे के बावजूद, जेसी ने आरोपी की टैक्सी का पीछा किया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे पकड़ने में मदद की। उसकी यह सफलता यह दिखाती है कि कैसे कुत्ते अपनी संवेदनशील सूंघने की क्षमता से ऐसे मामलों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। जेसी की मदद से पुलिस ने न केवल बच्चों को बचाया, बल्कि कई अन्य अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया। ऐसे कुत्ते न केवल कानून के रक्षक होते हैं, बल्कि मानवता के सच्चे नायक भी साबित होते हैं।
#indiaforchildren #TrendingNow
#MumbaiPolice #Policesnifferdog #Jesse

हिन्दी

क्या आपको इस पहेली का जवाब मालूम है? कमेंट कर बताएं..
#indiaforchildren #Trending #quiz #Indianculture

हिन्दी


