Jeta Ram Godara
12.4K posts

Jeta Ram Godara
@JetaramGodara36
बीजेपी कार्यकर्ता













बंगाल में भाजपा को मिली यह ऐतिहासिक जीत हमारे असंख्य कार्यकर्ताओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। यह उन परिवारों के धैर्य की जीत है, जिन्होंने हिंसा सहकर भी भगवा ध्वज नहीं छोड़ा। भाजपा की शून्य से आज प्रचंड बहुमत तक पहुँचने की इस कठिन यात्रा में जिन कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी, हिंसा झेली, यातनाएँ सहीं और फिर भी विचारधारा के पथ से डिगे नहीं, उन सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को नमन करता हूँ। बंगाल की जनता ने इस प्रचंड बहुमत से भाजपा के उन सभी शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी है। इस ऐतिहासिक विजय के लिए मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी, पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री @SamikBJP जी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @SuvenduWB जी और बंगाल के कोने-कोने में डटे हर एक कार्यकर्ता को बधाई देता हूँ।











