
आज मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित "जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति" की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें प्रतिभाशाली खिलाड़ियों, आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किये जाने, जनपद में जिम/तरण-ताल का सुरक्षित ढंग से निर्धारित मानकों के अनुसार संचालन कराने और ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में खेलों को प्रोत्साहित करने आदि बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया, खेलों के समग्र विकास और अनुकूल वातावरण विकसित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।


हिन्दी

























































