उचाना विधानसभा के सम्मानित मतदाताओ!
5 अक्टूबर को वोटिंग के दौरान EVM मशीन पर पहले नम्बर पर (1st) पर चाबी के निशान के सामने वाला बटन दबा कर मुझे वोट का आशीर्वाद दें। मैं हमेशा आपका आभारी रहूँगा !
भिवानी के बावड़ी गेट पर एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। यहाँ भाई दीपक सैनी अपने साथियों सहित जेजेपी में शामिल हुए हैं, मैं सभी निष्ठावान साथियों का स्वागत करता हूँ...
मेरी कर्म भूमि उचाना हलके के सुदकैन कलां गांव में प्रिय कार्यकर्ताओं के निवास पर उनके परिवारजनों से मिलने का अवसर मिला। इस मौके पर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। लोकसभा चुनावों के रण में यह आशीर्वाद निश्चित ही संजीवनी का कार्य करेगा....
हिसार शहर के सेक्टर 16-17 में महिलाओं के साथ अनेक विषयों पर चर्चा हुई। शहर और इलाके की समस्याओं और जरूरतों पर उनके विचार जानने को मिले। उनकी सोच में नयापन होने के साथ साथ सामाजिक जागृति को देखकर यह तय है कि हमारी साथी महिलाएं आने वाले चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।
हिसार विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी श्री प्रवीण सोनी ने अपने समर्थकों के साथ आज जननायक जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय किया। किरतान के सरपंच प्रमोद कुमार, मनोज छिम्पा लान्धड़ी, राजेश, बन्नी राजपूत, गौरव शर्मा, गौरव सैनी, शाहीन पाहुजा, सुमित बिश्नोई, सेठी राणा सहित अनेक मेहनती साथी आज हमारे साथ जुड़े हैं, मैं सभी का पार्टी में स्वागत करता हूँ।
महेन्द्रगढ़-भिवानी लोकसभा सीट से जजपा प्रत्याशी राव बहादुर सिंह जी के लिए प्रचार की शुरुवात गांव पालड़ी पनिहारा में शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर की। युवाओं ने गाँव में पहुँचने पर किए गए जोरदार स्वागत के लिए सभी ऊर्जावान युवाओं का आभारी हूं।
बूथ सखी सम्मेलन, नलवा (हिसार लोकसभा) में विधायक श्रीमति नैना चौटाला @nainachautala जी ने बूथ स्तर पर महिलाओं को दिए टिप्स। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा दिए सहयोग और समर्थन की वजह से उपमुख्यमंत्री रहते हुए श्री दुष्यंत चौटाला @Dchautala जी ने प्रयास किये और महिलाओं को मिला पंचायती राज में आरक्षण, जिससे हर दूसरे गाँव की सरपंच महिला बन पाई। महिलाओं की राजनीती में मजबूत भागीदारी बहुत जरुरी है।