
Junaid Adnani
15.6K posts


















गाजियाबाद में 6 मई को कथित एटीएम लूट की घटना सामने आई, जिसके बाद पुलिस जांच और कार्रवाई जारी थी। इसके बाद 12 मई की रात वेव सिटी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर में जुबैर (पुत्र हाजी तोशीन) और समीर की मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि जुबैर एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था और समीर के खिलाफ किसी भी थाने में 151 या किसी अन्य प्रकार की पूर्व आपराधिक कार्यवाही दर्ज नहीं थी। उनका यह भी आरोप है कि यह उनकी पहली कथित गलती थी। परिजनों द्वारा यह गंभीर आशंका व्यक्त की जा रही है कि घटना के बाद जुबैर के छोटे भाई सुहैब (पुत्र हाजी तोशीन) और समीर के छोटे भाई फिरोज (पुत्र खलील) को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है, लेकिन उनकी वर्तमान स्थिति और स्थान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की जा रही है। इससे परिवार में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। यह भी उल्लेखनीय है कि इस मामले में दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना पहले ही सामने आ चुकी है, जिससे यह स्पष्ट है कि जांच प्रक्रिया अभी जारी है। ऐसे में @UPGovt से हमारी मांग है कि- 1. पूरे एनकाउंटर की न्यायिक जांच कराई जाए। 2. हिरासत में लिए गए सुहैब और फिरोज की स्थिति सार्वजनिक की जाए और उन्हें कानूनी प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत किया जाए। 3. पूरे मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून सम्मत जांच सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी या अन्याय की आशंका समाप्त हो सके। @CMOfficeUP @Uppolice @ghaziabadpolice @dgpup











