
बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में पानी एवं सीवर से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु आज दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य अभियंता (दक्षिण) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार उठाई जा रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को सभी मुद्दों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
क्षेत्रवासियों को बेहतर जल एवं सीवर सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ विकास कार्य निरंतर जारी हैं।




हिन्दी






































































