Rekha Gupta

21.1K posts

Rekha Gupta banner
Rekha Gupta

Rekha Gupta

@gupta_rekha

Chief Minister of Delhi

Delhi Katılım Mart 2011
493 Takip Edilen197.5K Takipçiler
Rekha Gupta retweetledi
CMO Delhi
CMO Delhi@CMODelhi·
प्रदूषण पर प्रहार, कनेक्टिविटी का विस्तार। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा कल दिल्ली के परिवहन क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत की जाएगी— 🟠 300 नई EV बसों का शुभारंभ 🟠 नानकसर–गाज़ियाबाद अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत 🟠 DTC कार्यालय का शिलान्यास 🟠 12,877 लाभार्थियों को EV सब्सिडी के तहत ₹24 करोड़ का DBT दिल्ली सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह emission-free बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। #SmartDelhi
CMO Delhi tweet media
हिन्दी
13
18
73
2.6K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
दिल्ली सरकार का बजट सेशन 23 मार्च से शुरू होने वाला है और यह सरकार का दूसरा बजट है। हमने समाज के अलग-अलग वर्ग के लोगों से बातचीत की है, ताकि उनके सुझावों के मुताबिक, यह बजट दिल्ली सरकार पेश करे। उसमें जनता की समस्याओं का समाधान हो, दिल्ली के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर हो। विकसित दिल्ली का रोडमैप लेकर के हम जनता के बीच में आना चाहते हैं। उनकी भागीदारी ही इस बजट की सबसे बड़ी ताकत है। #ViksitDelhi
हिन्दी
15
37
117
4K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
दिल्ली सचिवालय में आज श्रमिकों, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गिग वर्कर्स से संवाद किया, ताकि आगामी बजट उनकी ज़मीनी जरूरतों और अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार हो। दिल्ली की प्रगति की असली शक्ति हमारे मेहनतकश भाई-बहन हैं। उनका परिश्रम सिर्फ रोज़गार नहीं, बल्कि इस शहर की लाइफलाइन है। हम उनके सुझावों और अनुभवों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं, ताकि आने वाला बजट श्रमिकों और गिग वर्कर्स के जीवन को अधिक सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त बना सके। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। @KapilMishra_IND #ViksitDelhi
Rekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet media
हिन्दी
10
61
231
4.3K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
आज दिल्ली के ग्रामीणों और किसान भाइयों के साथ आगामी बजट पर संवाद किया। बजट को लेकर उनके सुझाव और उम्मीदें ध्यान से सुनीं। हमारा प्रयास है कि इन सुझावों को शामिल कर किसानों की समृद्धि और गांवों के विकास को और मजबूती मिले। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बजट लोगों के अनुभव, जरूरतों और सुझावों के आधार पर बने और सीधे उनकी जमीनी जरूरतों से जुड़ा हो। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी, दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री राज कुमार चौहान जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। @KapilMishra_IND @RajkrChauhan95 #ViksitDelhi
Rekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet media
हिन्दी
6
32
142
3.1K
Rekha Gupta retweetledi
CMO Delhi
CMO Delhi@CMODelhi·
अब बारिश चुनौती नहीं बनेगी, बल्कि तैयारी और तकनीक से उसका सामना होगा। ₹21,000 करोड़ की फ्लड कंट्रोल योजना के साथ दिल्ली अब आपदाओं से निपटने की दिशा में एक मजबूत और आधुनिक कदम बढ़ा रही है। AI और सैटेलाइट तकनीक के माध्यम से रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे हर स्थिति पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई संभव होगी। मजबूत ड्रेनेज सिस्टम, नए स्टॉर्म वॉटर चैनल और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ दिल्ली एक सुरक्षित, सक्षम और भविष्य के लिए तैयार शहर बन रही है। #ViksitDelhi
CMO Delhi tweet media
हिन्दी
20
32
77
2.9K
Rekha Gupta retweetledi
President of India
President of India@rashtrapatibhvn·
LIVE: President Droupadi Murmu addresses the Shri Ram Yantra Sthapana event at Shri Ram Janmbhoomi Mandir, Ayodhya twitter.com/i/broadcasts/1…
हिन्दी
85
502
1.7K
488K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
चैत्र नवरात्रि के प्रथम पावन दिवस पर झंडेवाला मंदिर में आयोजित भजन क्लबिंग में माँ आदिशक्ति की भक्ति और संगीत के दिव्य संगम का अनुभव करने का सौभाग्य मिला। भक्ति की इस मधुर धारा ने वातावरण को माँ के जयकारों से गुंजायमान कर दिया। यह नया सांस्कृतिक स्वरूप हमारे युवाओं को सनातन परंपरा से जोड़ते हुए उनके भीतर श्रद्धा, ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार कर रहा है। माँ अम्बे से प्रार्थना है कि वह सभी के जीवन में शक्ति, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद बरसाएं और हर घर को सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करें। जय माता दी। #ChaitraNavratri
Rekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet media
हिन्दी
9
36
240
3.3K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
जय माता दी। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर झंडेवाला मंदिर में माँ आदिशक्ति के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ से प्रार्थना की कि वह सभी के जीवन में शक्ति, साहस और समृद्धि का संचार करें तथा समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना और प्रबल हो। चैत्र नवरात्रि भारतीय संस्कृति का एक पावन पर्व है, जो शक्ति, श्रद्धा और नवआरंभ का प्रतीक है। यह नौ दिनों का उत्सव माँ आदिशक्ति के विभिन्न स्वरूपों की आराधना का अवसर है, जहां भक्ति के साथ आत्मसंयम, साधना और सकारात्मक ऊर्जा का संकल्प जुड़ा होता है। #ChaitraNavratri
Rekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet media
हिन्दी
51
132
1K
8.8K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
आर्य समाज के स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा स्थापित आर्य समाज ने भारतीय समाज को नई दिशा प्रदान की है। वेदों की शिक्षाओं और सामाजिक सुधारों के प्रति उनका समर्पण सदैव अनुकरणीय रहा है। राष्ट्र निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में आर्य समाज का योगदान अविस्मरणीय है।
Rekha Gupta tweet media
हिन्दी
8
31
75
1.3K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
शौर्य, साहस और अटूट सांस्कृतिक विरासत की पावन धरा राजस्थान के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राजस्थान आज विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। वीरगाथाओं और अपनी अनूठी परंपराओं से भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित करने वाली इस वीर भूमि की निरंतर प्रगति की कामना करती हूँ। @BhajanlalBjp #RajasthanDiwas
Rekha Gupta tweet media
हिन्दी
8
23
123
1.6K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
भगवान झूलेलाल जी की जयंती तथा सिंधी नववर्ष 'चेटीचंड' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान झूलेलाल जी का जीवन हमें सत्य, सद्भाव और लोककल्याण का मार्ग दिखाता है। मेरी कामना है कि उनका आशीर्वाद हमारे समाज में सुख, समृद्धि और आपसी प्रेम को निरंतर प्रगाढ़ करता रहे।
Rekha Gupta tweet media
हिन्दी
8
24
97
1.4K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आद्य सरसंघचालक परम पूजनीय डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। पूजनीय डॉ. साहब का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के लिए अखंड तपस्या रहा। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माध्यम से 'व्यक्ति निर्माण' से राष्ट्र निर्माण की जिस अद्वितीय कार्यपद्धति का बीजारोपण किया, वह आज राष्ट्र पुनरुत्थान का सशक्त आधार बन चुकी है। मातृभूमि के प्रति उनका अनन्य समर्पण और निस्वार्थ सेवा का भाव करोड़ों स्वयंसेवकों को अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर कर रहा है। उनका ध्येयनिष्ठ जीवन और 'राष्ट्र प्रथम' का विचार देश को परम वैभव की ओर ले जाने हेतु हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। @RSSorg
Rekha Gupta tweet media
हिन्दी
9
31
89
1.4K
Rekha Gupta retweetledi
CMO Delhi
CMO Delhi@CMODelhi·
अब दिल्लीवासियों को एक साथ 3 बड़े अस्पतालों की सुविधाएं आसानी से मिलेंगी। गुरु तेग बहादुर अस्पताल, दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट और राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को एकीकृत किया जा रहा है, ताकि मरीजों को अलग-अलग जगहों के चक्कर न लगाने पड़ें। दिल्ली सरकार का लक्ष्य है एक सशक्त, आधुनिक और इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य व्यवस्था तैयार करना, जहां हर मरीज को एक ही स्थान पर बेहतर और समग्र इलाज मिल सके। इस पहल से दिल्ली और आसपास के लाखों लोगों को तेज, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। #ViksitDelhi
हिन्दी
29
36
119
7.4K
Rekha Gupta retweetledi
Narendra Modi
Narendra Modi@narendramodi·
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप देवी शैलपुत्री की पूजा का विधान है। उनके आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में संयम, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही कामना है। वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्। वृषारूढां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
हिन्दी
1.2K
5.8K
26.5K
1.5M
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
चैत्र नवरात्रि के प्रथम पावन दिवस पर माँ दुर्गा के प्रथम स्वरूप 'माँ शैलपुत्री' के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन। माँ शैलपुत्री का यह मंगलमय स्वरूप हमें दृढ़ इच्छाशक्ति और धैर्य की प्रेरणा प्रदान करता है। आदि शक्ति से प्रार्थना है कि वे हम सभी को उत्तम स्वास्थ्य एवं आंतरिक बल प्रदान करें। माँ शैलपुत्री की कृपादृष्टि एवं आशीर्वाद दिल्ली के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे। जय माँ शैलपुत्री🙏
हिन्दी
35
64
295
4.4K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक मंगलकामनाएँ। शक्ति की अधिष्ठात्री, देवी माँ भगवती की आराधना का यह पावन अनुष्ठान हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख और समृद्धि लेकर आए। यह पर्व नारी शक्ति के सम्मान और समाज में सकारात्मक ऊर्जा के प्रसार का पवित्र अवसर है। जगतजननी माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद दिल्ली के प्रत्येक परिवार पर सदा बना रहे और हमारा सेवा का संकल्प और अधिक मजबूत हो। #Navratri
Rekha Gupta tweet media
हिन्दी
41
86
424
3.4K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
विजय और समृद्धि के पावन पर्व गुड़ी पड़वा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएँ। नई चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक यह उत्सव हर घर में सुख-शांति और संपन्नता का संचार करे। उन्नति की प्रतीक 'गुड़ी' हमारे संकल्पों की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करे और दिल्ली की प्रगति में हम सभी की सहभागिता को नई शक्ति प्रदान करे। #GudiPadwa
Rekha Gupta tweet media
हिन्दी
6
23
89
1.4K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। नव ऊर्जा और नई उमंग का यह उत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उल्लास लेकर आए। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह नूतन वर्ष दिल्ली की खुशहाली और सर्वांगीण विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाए, यही कामना है। #HinduNavVarsh
Rekha Gupta tweet media
हिन्दी
21
51
210
4K
Rekha Gupta
Rekha Gupta@gupta_rekha·
माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी के साथ दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DSDMA) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में लगभग ₹21,000 करोड़ के दिल्ली अर्बन फ्लड मिटिगेशन प्लान को मंजूरी दी गई। यह योजना दिल्ली सरकार के सालभर के लगातार प्रयासों को और मजबूत करती है, जिनका उद्देश्य जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान है। पिछले एक साल में नालों की सफाई, ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाने और संवेदनशील जगहों पर विशेष ध्यान देने जैसे कार्य निरंतर किए गए हैं। इसी का परिणाम है कि मिंटो ब्रिज जो हर बारिश में सुर्खियों में रहता था, इस वर्ष वॉटर लॉगिंग से मुक्त रहा। अब इसी कार्य को और व्यापक रूप देते हुए नए स्टॉर्म वॉटर चैनल बनाए जाएंगे, रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया जाएगा और एआई व सैटेलाइट के माध्यम से निगरानी को और मजबूत किया जाएगा। @SandhuTaranjitS @LtGovDelhi
Rekha Gupta tweet mediaRekha Gupta tweet media
हिन्दी
13
36
193
4.6K