Kishna Ram Vishnoi

1.4K posts

Kishna Ram Vishnoi banner
Kishna Ram Vishnoi

Kishna Ram Vishnoi

@KISHNARAM_MLA

Member of 15th Legislative Assembly Lohawat (Rajsthan)

Lohawat Jodhpur Katılım Nisan 2020
103 Takip Edilen10.7K Takipçiler
Sabitlenmiş Tweet
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
अपनों की अपणायत। #अपना_गांव_स्वच्छ_गांव
हिन्दी
2
7
45
1.8K
Kishna Ram Vishnoi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
आज २१वीं सदी के भारत के शिल्पकार, आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा, पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर 'वीर भूमि' जाकर उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। राजीव जी का वह प्रगतिशील विजन, देश की एकता के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और उनकी सादगी हमेशा हमारे लिए प्रेरणापुंज बनी रहेगी।  विनम्र श्रद्धांजलि।
Ashok Gehlot tweet mediaAshok Gehlot tweet media
हिन्दी
25
171
786
8.3K
Kishna Ram Vishnoi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
आज पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत की : श्री राजीव गांधी जी उस जमाने में पहली बार 21st सेंचुरी की बात कर रहे थे। 21वीं सदी आने वाली है। तब तक पूरे मुल्क के नागरिकों को अपने आप को तैयार करना चाहिए जिससे कि नई शताब्दी में प्रवेश करें तो हिंदुस्तान भी दुनिया के दूसरे मुल्कों के श्रेणी में आ सके यह उनका सपना था। विज्ञान में, टेक्नोलॉजी के अंदर, सोशल मीडिया में, महिलाओं के लिए, युवाओं के लिए एक सपना था उनके दिमाग में। इसलिए उन्होंने अठारह साल के युवाओं को मतदान का अधिकार दिया, पार्टी विरोध के बावजूद भी दिया। एक सपना था कि युवा पीढ़ी ही आने वाले कल के भारत के निर्माता बनेगी। यह सपना आज भी हम सब संजोए हुए उनके लिए। नई पीढ़ी को चाहिए कि उनके बारे में उनका व्यक्तित्व क्या था,कृतित्व क्या था, देश दुनिया में क्या उन्होंने अमिट छाप छोड़ी, उससे अवगत हो जिससे कि नई पीढ़ी भी आगे बढ़ सके और उपलब्धि हासिल कर सके। यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मीडिया द्वारा श्री राहुल गांधी के बयान कि वे आरएसएस- भाजपा से नहीं डरते हैं से संबंधित प्रश्न पर मेरी प्रतिक्रिया: ये नई बात क्या है? उन्होंने नई बात थोड़ी कही है। नई बात तो नहीं कही उन्होंने। उनका इतना प्रेम है, देश प्रेम इतना उनके दिलों के अंदर है, दिल की बात जुबान पर उनकी आती है। वो चाहते हैं कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में हमेशा वो आगाह करते देश को, देशवासियों को। चाहे नोटबंदी हो, चाहे कोविड का संकट हो, हर बार उन्होंने आगाह किया देश को। यह उनकी ड्यूटी भी है एज़ ए नेता प्रतिपक्ष, उस ड्यूटी को निभा रहे हैं। आज जो हालात हैं सब चिंतित हैं। एक तरफ तो देश किस दिशा में जा रहा है कोई नहीं जानता, किस दिशा में जाएगा किसी को नहीं मालूम है। इतना बड़ा खतरा पैदा हो गया है, आलोचना करो सरकार की, जेल जाओ, आप राष्ट्रद्रोही हो। डेमोक्रेसी खतरे में है और धर्म के नाम पर राजनीति हो रही है, अच्छा लगता भी है एक धर्म के लोगों को। पता नहीं कल उनके लिए यही बातें अच्छी साबित नहीं होगी। इस माहौल में उनकी भावना है कि देश मजबूत बने, एक रहे, अखंड रहे जिसके लिए इंदिरा गांधी जी ने जान दे दी अपनी, राजीव गांधी शहीद हो गए। इस मुल्क को एक रखा, अखंड रखा वरना हमारे सामने देखते देखते रशिया जो अमेरिका के मुकाबले का सुपरपावर था उसके चौदह टुकड़े हो गए। तो कृपा करके ये अलग अलग भाषाएं समझ नहीं आती नहीं एक दूसरे को, अलग अलग धर्म के लोग हैं, अलग अलग वर्गों के लोग हैं उन सबको प्यार मोहब्बत से रखना चाहिए और इसके लिए जिम्मेदारी विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष की ज्यादा होती है। जो प्राइम मिनिस्टर होता है वो एक पार्टी का नहीं रहता है बनने के बाद में, प्राइम मिनिस्टर बनने के बाद में, मुख्यमंत्री बनने के बाद में वो तमाम पार्टियों का हो जाता है। तमाम पार्टियों के लोग जो होते हैं, देशवासी होते हैं, प्रदेशवासी होते हैं।
हिन्दी
37
245
914
8.9K
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
राजस्थान सरकार में पूर्व मंत्री , वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री सुखराम जी बिश्नोई को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ ! @MlaSanchore
Kishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
1
2
12
164
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
जन जन के नेता, आधुनिक राजस्थान के निर्माता, गरीबों के मसीहा, पूर्व मुख्यमंत्री जननायक आदरणीय श्री अशोक गहलोत साहब को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l आपका जीवन जनसेवा, सद्भाव और सादगी का प्रतीक है, ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु प्रदान करें। @ashokgehlot51
Kishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
4
7
51
455
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
आज जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत साहब से मुलाकात की। @ashokgehlot51
Kishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
4
6
143
2K
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
आज जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत साहब से मुलाकात की।@ashokgehlot51
Kishna Ram Vishnoi tweet mediaKishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
4
8
113
1.9K
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
भारतीय संविधान के शिल्पकार, प्रख्यात विधिवेत्ता, समाज सुधारक एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत "भारत रत्न" डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें कोटिश: नमन । बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन कमजोर, पिछड़े वर्ग व किसानों के उत्थान एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के लिए समर्पित रहा
Kishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
0
0
4
91
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
विधानसभा क्षेत्र लोहावट सहित संपूर्ण फ़लौदी जिले में हुई #बेमौसम_बारिश से किसान भाइयों की फसलों को जो भारी नुकसान हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों की शीघ्र #विशेष_गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
Kishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
0
1
10
164
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
देश के छात्र-छात्राओं की आवाज बुलंद करने वाले संगठन एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर श्री विनोद जाखड़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मैं उनके सफल कार्यकाल की कामना करता हूँ।@VinodJakharIN
Kishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
1
1
17
197
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
आज जोधपुर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी के जोधपुर पधारने पर अगवानी की ।@ashokgehlot51
Kishna Ram Vishnoi tweet mediaKishna Ram Vishnoi tweet mediaKishna Ram Vishnoi tweet mediaKishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
0
4
52
885
Kishna Ram Vishnoi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
आज विधानसभा में चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र खींवसर का 'राइट टू हेल्थ' पर बयान कि 'इसकी जरूरत ही नहीं है' न सिर्फ निंदनीय है बल्कि बढ़ते मेडिकल खर्च से परेशान गरीब एवं मध्यम वर्ग के जख्मों पर नमक के समान है। हमारी कांग्रेस सरकार ने यूनिवर्सल हेल्थकेयर योजनाएं जैसे चिरंजीवी योजना एवं निरोगी राजस्थान योजना लागू होने के बावजूद राइट टू हेल्थ की परिकल्पना की जिससे किसी भी कारणवश आपातकालीन स्थिति में मरीज इलाज से वंचित न रहे। भाजपा सरकार राइट टू हेल्थ के नियम बनाने में विफल रही है और अब इस तरह की बहानेबाजी कर रही है। प्रदेशवासी देख रहे हैं कि जहां कांग्रेस सरकार राइट टू हेल्थ देकर उन्हें महंगे इलाज के खर्च से बचाने का इरादा रखती थी वहीं भाजपा सरकार मेडिकल लॉबी के सामने सरेंडर कर राइट टू हेल्थ तक को गलत बता रही है।
हिन्दी
41
234
901
23.4K
Kishna Ram Vishnoi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
प्रदेशवासियों के हित में राइट टू हेल्थ के नियम बनाने को लेकर वर्तमान सरकार की उदासीनता और आज विधानसभा में सरकार के कमेंट पर प्रेस के साथियों से बातचीत: देखिए, जब से यह सरकार आई है, तब से इसकी प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य शामिल ही नहीं है। ये लोग चिरंजीवी योजना को भी नहीं समझ पाए, फ्री मेडिसिन को नहीं समझ पाए। आज स्वास्थ्य की चिंता हर घर और हर गांव में होती है। यह समझ से परे है कि फ्री मेडिसिन, फ्री जांच, फ्री इलाज और फ्री ऑपरेशन जैसी योजनाएं ,25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा , हिंदुस्तान के किसी भी राज्य में नहीं है, और शायद दुनिया में भी नहीं होगा। फ्री और कैशलेस इलाज की जो योजना हमने शुरू की, वह पूरे देश में लोकप्रिय हुई। कई राज्यों ने किसी न किसी रूप में इसे अपनाया, किसी ने 20 लाख रुपये तक का बीमा कर दिया, जैसे पंजाब ने। तो सवाल यह है कि ये लोग इसे समझ क्यों नहीं पा रहे हैं? हमने ‘राइट टू हेल्थ’ जैसा अधिकार आम जनता को दिया और कहा कि किसी सिफारिश की जरूरत नहीं है, यह आपका अधिकार है , सरकार आपकी सेहत की जिम्मेदारी लेगी। इतना बड़ा क्रांतिकारी फैसला हमने किया। इसके बारे में यदि मंत्री जी या सरकार ने जो कमेंट किए वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं, मैं उसको कंडेम करता हूं। इसे कमजोर करने के बजाय और मजबूत किया जाना चाहिए था। राइट टू हेल्थ के नियम-कानून बनाकर अब तक इसे लागू कर देना चाहिए था और स्ट्रांग करना चाहिए था। अगर ऐसा करते, तो आपका नाम पूरे देश में होता। आज राजस्थान की योजनाओं की चर्चा हर राज्य में हो रही है, लेकिन यहां न जाने किस प्रकार से बिहेव कर रहे हैं। जब से सरकार आई है, दो साल हो चुके हैं। जो भी मुझसे मिलने आता है, उनमें से कई लोग किस्से बताते हैं कि किसी का हार्ट ऑपरेशन हुआ, किसी के घुटने बदले गए, किसी का टीबी का इलाज हुआ, किसी का कैंसर का इलाज फ्री में हुआ। 80 हजार रुपये तक के इंजेक्शन मुफ्त मिले, पूरे ऑपरेशन मुफ्त हुए। इसलिए समझ से परे है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चीजों को सरकार को लॉन्गटर्म के लिए, आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूती से आगे बढ़ाना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में भी हमने अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले, लेकिन उन्हें भी कमजोर कर दिया गया। इनकी प्राथमिकता में शिक्षा भी नहीं है। हम हिंदी के पक्षधर हैं, लेकिन आज दुनिया अंग्रेजी से जुड़कर आगे बढ़ी है। मोबाइल फोन, आईटी और कंप्यूटर का युग है। बच्चों का भविष्य बनाना है तो अंग्रेजी शिक्षा भी जरूरी है। लेकिन सरकार की प्राथमिकताओं में न सिंचाई है, न पानी, न बिजली, न शिक्षा, न स्वास्थ्य और न सड़कें। हमारी योजनाओं को कमजोर किया जा रहा है। अन्नपूर्णा योजना एक अच्छी योजना थी। उस पर मुख्यमंत्री के रूप में मेरी फोटो लगी थी, आप उसे हटा देते और भजनलाल जी की फोटो लगा देते, लेकिन योजना बंद क्यों कर दी? हर शहर और गांव में इंदिरा रसोई चल रही थी। मजदूर, छात्र, आम नागरिक और गरीब लोग वहां भोजन करते थे। अब वह योजना कमजोर होकर ठप पड़ी है। ऐसी कई योजनाएं हैं जो बंद पड़ी हैं। जयपुर में ट्रैफिक जाम की स्थिति है, और हमने जो तकरीबन 100 करोड़ रुपए लगा कर कोचिंग हब बनाया था, वह भी पड़े पड़े खराब हो रहा है। सरकार दो साल बनाम पांच साल की बातें करती है। किसी ने मुख्यमंत्री जी को पर्ची पकड़ा दी या ब्रीफ कर दिया कि दो साल की तुलना पांच साल से करें। हमारे डेढ़ साल तो कोविड में निकल गए। उसके बावजूद हमने योजनाएं बनाई और काम किया। हमारी सरकार किन परिस्थितियों से गुजरी, आप जानते हैं। सरकार गिरते-गिरते बची, वह भी एक इतिहास बना। कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में सरकारें चली गईं, लेकिन हमने राजस्थान में प्रधानमंत्री मोदी जी और अमित शाह जी के मंसूबों को ध्वस्त कर दिया। 34 दिन होटल में रहे, एक भी एमएलए हमें छोड़कर नहीं गया। उन्हें कितने ऑफर दिए गए, आप कल्पना नहीं कर सकते। कहने का अर्थ यह है कि इस सरकार के दो साल प्रदेश के लिए नुकसानदायक रहे हैं। हर गांव में स्थिति खराब हो रही है। गवर्नेंस नाम की कोई चीज नजर नहीं आती। मैं मुख्यमंत्री जी से राजनीति से हटकर कहना चाहता हूं कि आप अपनी टीम गांवों में भेजिए और वास्तविक स्थिति का आकलन कराइए। यदि आप फीडबैक लेकर सुशासन देंगे, भ्रष्टाचार रोकेंगे, तो फायदा जनता को होगा। हमें जनता की चिंता है। अगर सरकार अच्छा काम करेगी, तो लाभ जनता को ही मिलेगा। विपक्ष का कर्तव्य है कि वह जनता के हित की बात उठाए। धन्यवाद।
हिन्दी
49
279
1.2K
17.5K
Kishna Ram Vishnoi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
पहले अरावली एवं अब खेजड़ी बचाने को लेकर चल रहे आंदोलन राजस्थान के लिए शुभ संकेत है। पर्यावरण को लेकर जो चेतना आमजन में आई है वह सराहनीय है। अब वक्त आ गया है कि विकास एवं प्रकृति के बीच संतुलन का सख्ती से पालन करवाया जाए।
हिन्दी
89
646
3.1K
44.1K
Kishna Ram Vishnoi retweetledi
Ashok Gehlot
Ashok Gehlot@ashokgehlot51·
राजस्थान की पहचान और बिश्नोई समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों की आस्था के प्रतीक 'खेजड़ी' को बचाने के लिए बीकानेर में चल रहा आंदोलन अब जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। विकास के नाम पर हज़ारों खेजड़ी के पेड़ों की निर्मम कटाई बेहद दुखद है। श्रीमती अमृता देवी बिश्नोई सहित सभी 363 शहीदों की विरासत को बचाने के लिए आज फिर संत और पर्यावरण प्रेमी अनशन पर हैं। अब यह समय की जरूरत हो गई है कि पर्यावरण के मुद्दे पर सभी को गंभीर होने की आवश्यकता है। राज्य सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर तुरंत प्रदर्शनकारियों से संवाद करना चाहिए और 'ट्री प्रोटेक्शन एक्ट' की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। हम पर्यावरण की कीमत पर ऐसा विकास स्वीकार नहीं कर सकते जो हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकारमय कर दे।
हिन्दी
101
639
2.3K
40.7K
Kishna Ram Vishnoi
Kishna Ram Vishnoi@KISHNARAM_MLA·
77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Kishna Ram Vishnoi tweet media
हिन्दी
1
1
4
161
Kishna Ram Vishnoi retweetledi
Sachin Udani
Sachin Udani@Sachin_vishnoii·
#अरावली_पर्वतमाला_बचाओ @KISHNARAM_MLA जी के नेतृत्व में आज लोहावट में शानदार पैदल मार्च l @sandeep_bishn0i
हिन्दी
0
2
9
336
Kishna Ram Vishnoi retweetledi
Vikas Vishnoi
Vikas Vishnoi@vikasvishnoi363·
अरावली सिर्फ पहाड़ नहीं, राजस्थान की जीवनरेखा है। जब सत्ता मौन है, तब जनप्रतिनिधि सड़क पर हैं। कांग्रेस नेता @KISHNARAM_MLA (विधायक, लोहावट) के नेतृत्व में #अरावली_बचाओ_यात्रा जनआंदोलन ही पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी ताक़त है। #SaveAravalli #Rajasthan #EnvironmentJustice
हिन्दी
0
3
8
181