Keval Chand retweetledi
Keval Chand
64.6K posts

Keval Chand
@KevalChandNain
| सत्यमेव जयते 🇮🇳| RP Not Endorsement | निजी विचार |
Baytu Barmer Katılım Nisan 2021
4.9K Takip Edilen10.5K Takipçiler
Keval Chand retweetledi

राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS जैसे पक्षपाती विचारधारा के कार्यक्रमों का NSUI कड़ा विरोध करता है।
विश्वविद्यालय ज्ञान, वैज्ञानिक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों का केंद्र है- इसे किसी भी वैचारिक एजेंडा का मंच नहीं बनने दिया जाएगा। छात्रों के हित और शैक्षणिक वातावरण की रक्षा के लिए NSUI हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगा।
हिन्दी
Keval Chand retweetledi
Keval Chand retweetledi

लोकसभा में विपक्ष के नेता, न्याय योद्धा @RahulGandhi जी ने देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर 2 अप्रैल 2018 को देशभर में SC/ST Act को कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में लाखों दलित-आदिवासी युवाओं द्वारा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने पर सत्ता के दबाव में दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है।
सरकार ने दलित-आदिवासी समाज की एकजुटता के दबाव में संसद में इस कानून को तो पुनः मजबूत किया, लेकिन आज भी कई निर्दोष युवा उन्हीं मुकदमों का बोझ उठा रहे हैं। यह न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि उनके भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल रहा है।
मजबूत SC/ST Act उनका संवैधानिक अधिकार है और शांतिपूर्ण आंदोलन करना लोकतंत्र में हर नागरिक का अधिकार है।
आज आवश्यकता है कि संवेदनशील और न्यायपूर्ण दृष्टिकोण अपनाते हुए इन मामलों की समीक्षा कर निर्दोष युवाओं को राहत दी जाए, ताकि न्याय के साथ-साथ उनका भविष्य भी सुरक्षित हो सके।


हिन्दी
Keval Chand retweetledi

प्रदेश के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान राजस्थान विश्वविद्यालय में RSS के कार्यक्रम का हम पुरज़ोर विरोध करते हैं।
शैक्षणिक संस्थान ज्ञान, शोध और समानता के केंद्र होने चाहिए, न कि किसी भी प्रकार की वैचारिक या राजनीतिक गतिविधियों का मंच।
RSS की विचारधारा संविधान, लोकतंत्र, महिलाओं, शिक्षा और आरक्षण के मूल्यों के विपरीत है, और समाज में विभाजन व नफरत को बढ़ावा देती है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु और राज्य सरकार, शोध और शैक्षणिक विकास पर ध्यान देने के बजाय, अपने राजनीतिक आकाओं को संतुष्ट करने के लिए विश्वविद्यालय के माहौल को प्रभावित कर रही हैं।
हमने पहले भी 30 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय में हुए RSS के शस्त्र पूजन कार्यक्रम का विरोध किया था, और आगे भी ऐसे किसी भी कार्यक्रम का हम सशक्त और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखेंगे।
#RSS_भगाओ_शिक्षण_संस्थान_बचाओ

हिन्दी
Keval Chand retweetledi

आज लोकसभा सदन में शून्यकाल के दौरान मैंने राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर, जैसलमेर एवं बालोतरा संसदीय क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों में अनियमितताओं के कारण उत्पन्न गंभीर पेयजल संकट की ओर सदन का ध्यान आकर्षित किया।
मैंने सदन को अवगत कराया कि वर्ष 2019 में “हर घर स्वच्छ जल” के उद्देश्य से इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया गया था, जिसका लक्ष्य वर्ष 2024 तक प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाना था।
लेकिन धरातल पर स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। यदि राजस्थान की स्थिति पर दृष्टि डालें तो पूरे देश में इस योजना का क्रियान्वयन यहाँ अत्यंत धीमी गति से चल रहा है।
विशेष रूप से सीमावर्ती बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में इसकी वास्तविक प्रगति अत्यंत निम्न स्तर पर है। धरातल पर स्थिति यह है कि गाँवों में घर-घर पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन उन पाइपों में पानी नहीं पहुँच रहा है।
कागजों में 70% से 80% तक जल आपूर्ति की प्रगति दर्शाई जा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि 5% लोगों तक भी नियमित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
मैंने केन्द्र सरकार से मांग की कि इस योजना के अंतर्गत पानी की वास्तविक उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए उच्च स्तरीय समीक्षा करवाई जाए तथा निष्पक्ष जांच के माध्यम से दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को इस योजना का वास्तविक लाभ मिल सके।
@CRPaatil @jaljeevan_ @DoWRRDGR_MoJS @INCIndia
हिन्दी
Keval Chand retweetledi

विधानसभा क्षेत्र चौहटन के भूणिया में हाल ही में हुई घटना के संदर्भ में आज ग्रामीणजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति का गहराई से जायजा लिया तथा पीड़ित परिवारों से मिलकर उनके दुःख-दर्द को आत्मीयता से समझा।
भूणिया एवं आसपास के गांवों में कुछ अराजक तत्वों द्वारा थार की सदियों पुरानी अपनायत में ज़हर घोलने और सामाजिक समरसता व आपसी भाईचारे को तोड़ने का जो प्रयास किया गया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ऐसे विभाजनकारी मंसूबों को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
थार की यह पावन धरती प्रेम, स्नेह, विश्वास और भाईचारे की जीती-जागती मिसाल रही है। यहां पीढ़ियों से हम सभी ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनते हुए एक मजबूत सामाजिक ताना-बाना खड़ा किया है।
आज आवश्यकता है कि हम सभी मिलकर इस विरासत को और अधिक सशक्त करें और समाज में सौहार्द व एकता को बनाए रखें। हम यह संकल्प लेते हैं कि थार की इस अपनायत, आपसी विश्वास और भाईचारे की परंपरा को कायम रखने के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे।
इस मौक़े पर पूर्व विधायक चोहटन पदमाराम जी मेघवाल, पूर्व मंत्री गफूर अहमद जी, बाड़मेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह जी गोदारा, निवर्तमान जिला प्रमुख महेंद्र जी चौधरी, बाड़मेर कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष फतेह खां जी,निवर्तमान प्रधान शमा बानो जी, सैयद गुलाम शाह जी एवं निवर्तमान उपप्रधान सुजा मोहम्मद ज़ी,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कड़वासरा मौजूद रहे।
#थार_की_अपणायत




हिन्दी
Keval Chand retweetledi
Keval Chand retweetledi

संकटमोचन हनुमान जी के पावन जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ।
“अष्ट सिद्धि नव निधि के दाता,
अस बर दीन जानकी माता॥”
शक्ति, भक्ति और समर्पण के प्रतीक पवनपुत्र हनुमान जी, जो प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त हैं, उनकी असीम कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।
वे सभी के जीवन से संकटों का नाश कर, सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।
#HanumanJayanti

हिन्दी
Keval Chand retweetledi

दावों और नारों से नहीं, हकीकत से अर्थव्यवस्था की ताकत तय होती है।
आज स्थिति यह है कि भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्था का रुपया, एक संकट से जूझ चुके देश अफगानिस्तान की मुद्रा से भी कमजोर दिख रहा है। यह सिर्फ़ तुलना नहीं, बल्कि हमारी आर्थिक नीतियों पर गंभीर सवाल है।
चार साल पहले जो अफगानी 71 पैसे के बराबर थी, आज वही करीब डेढ़ रुपये के आसपास पहुंच गई आखिर ऐसा क्या हुआ इन वर्षों में?
क्या हमारी नीतियाँ उत्पादन और निर्यात बढ़ाने में विफल रही हैं?
क्या बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी ने रुपये की असली ताकत को कमजोर किया है?
क्या विदेशी निवेश का भरोसा डगमगा रहा है?
सच यह है कि मजबूत अर्थव्यवस्था का मतलब सिर्फ़ बड़ी GDP नहीं होता, बल्कि स्थिर मुद्रा, सशक्त मध्यम वर्ग और सुरक्षित भविष्य होता है।
आज जरूरत है आत्ममंथन की, न कि आत्मप्रशंसा की।
देश ‘विश्व गुरु’ तब बनेगा जब
रुपया मजबूत होगा,
युवा को रोजगार मिलेगा,
और आम आदमी को आर्थिक सुरक्षा का भरोसा होगा।
@PMOIndia @nsitharaman

हिन्दी
Keval Chand retweetledi
Keval Chand retweetledi

#शिक्षा_ही_संकल्प
मेरे संसदीय क्षेत्र के बाड़मेर एवं बालोतरा जिलों की सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और सीमित संसाधनों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली होनहार प्रतिभाओं को 12वीं कला वर्ग के परिणाम में 98.00% से अधिक अंक प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ।
अपने गाँव की सरकारी विद्यालयों में अध्ययन कर 7 छात्र- छात्राओं नरेश जाणी सुपुत्र श्री पूनमाराम चौधरी दूदवा(पचपदरा,बालोतरा) ने 99.20 % अंक, हिमाक्षी कंवर सुपुत्री श्री गणपत सिंह राजपूत पादरू (सिवाना, बालोतरा) व खुशबू कुमारी सुपुत्री श्री पारसमल सुथार निवासी पऊं,पादरू (सिवाना, बालोतरा) ने 98.80% अंक, ममता पटेल सुपुत्री श्री चेलाराम पटेल बुड़ीवाड़ा (बालोतरा) 98.60% अंक, अनीता सुपुत्री श्री ओम प्रकाश सियोल (अध्यापक) सियोलो की बेरी, बांड (धोरिमन्ना, बालोतरा) व नरपत सिंह सुपुत्र श्री कानसिंह राजपूत ग्वाला नाडा, कल्याणपुर (बालोतरा) ने 98.20% अंक, दमी चौधरी सुपुत्री श्री मूलाराम मूढ़ रोजिया नाडा, माधासर (बायतु, बाड़मेर) ने 98.00 % अंक अर्जित कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
बड़ी खुशी की बात यह भी है कि संसदीय क्षेत्र बाड़मेर, जैसलमेर और बालोतरा जिलों के सरकारी विद्यालयों में अध्ययन कर 12वीं कला संकाय में 98.00% से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 12 प्रतिभाओं में से 8 बेटियाँ हैं। अर्थात इस उपलब्धि में बेटियों की 66% हिस्सेदारी है। यह शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता और महिला सशक्तिकरण का अत्यंत प्रेरणादायक उदाहरण है।
इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ।
इसी क्षेत्र की इनके अलावा निजी शिक्षण संस्थान ही सरकारी विद्यालयों अध्ययन कर सैंकड़ो प्रतिभाओं ने 90% से अधिक छात्र-छात्राओं ने अर्जित किए, ये आपकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सिद्ध कर दिया है कि सरकारी विद्यालयों में संसाधनों की कमी होते हुए भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन पाई। आप सभी प्रदेश और क्षेत्र की प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा हैं।
ईश्वर से कामना है कि आप जीवन में निरंतर प्रगति करें और अपने परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।
#shikshahisankalp

हिन्दी
Keval Chand retweetledi

प्रदेश के मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी से अनुरोध है कि प्रदेश में सहकारी समितियों के माध्यम से दिए जाने वाले खरीफ फसली ऋण की वसूली की अवधि को बढ़ाकर ब्याज एवं पेनल्टी में किसानों राहत प्रदान करे।

हिन्दी
Keval Chand retweetledi

चौहटन विधानसभा क्षेत्र के भुणिया में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर आज प्रतिनिधिमंडल के साथ बाड़मेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट जी से मुलाकात कर प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच की मांग की।
इस दौरान स्पष्ट रूप से आग्रह किया गया कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर आमजन का विश्वास बना रहे।
हम सभी की जिम्मेदारी है कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ न्याय सुनिश्चित हो और समाज में शांति एवं सद्भाव बना रहे।
इस दौरान पूर्व विधायक चौहटन पदमाराम जी मेघवाल, पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद जी,निवर्तमान जिला प्रमुख महेन्द्र जी चौधरी, निवर्तमान प्रधान धनाऊ शमा बानो जी व ग्रामीणजन साथ रहे।


हिन्दी
Keval Chand retweetledi

📍मोहनगढ हाऊस ( बाड़मेर )
आदरणीय कर्नल सोनाराम चौधरी जी (पूर्व सांसद, बाड़मेर-जैसलमेर , पुर्व बायतु विधायक) की 81वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘प्रेरणा दिवस’ पर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए!
उनका समर्पित जीवन एवं जनसेवा हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी!
@ColSonaram4BMR




हिन्दी
Keval Chand retweetledi

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज के समय में सोशल मीडिया जैसे खुले मंच पर भी लोगों को यह बताने की कोशिश की जाती है कि उन्हें क्या लिखना चाहिए और क्या नहीं। यह पूरी तरह अनुचित है।
Voltaire का प्रसिद्ध विचार हमें याद रखना चाहिए ‘मैं आपके विचारों से असहमत हो सकता हूँ, लेकिन उन्हें व्यक्त करने के आपके अधिकार की रक्षा करूंगा।
हिन्दी




