Saumitra khan retweetledi

पिछले 15 वर्षों से आयोजित हो रहा रामनवमी महोत्सव पटना की आस्था, सांस्कृतिक चेतना एवं भव्य परंपरा का प्रतीक बन चुका है।
इसी क्रम में आज पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर परिसर से श्री श्री रामनवमी शोभायात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आगामी 27 मार्च को डाकबंगला चौराहा (श्रीराम चौक) पर आयोजित होने वाले भव्य रामनवमी महोत्सव के निमित्त श्रीराम रथ को श्रीराम ध्वज दिखाकर विधि-विधान के साथ रवाना किया गया।
आज हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर शुभारंभ हुआ यह राम रथ पटना के गली-मोहल्लों में पहुंचकर जन-जन को रामनवमी शोभायात्रा के स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित करेगा तथा रामभक्ति और उत्साह का वातावरण निर्मित करेगा।
जय श्रीराम!




हिन्दी
















