
खर्रा साहब फैन क्लब
41 posts

खर्रा साहब फैन क्लब
@KharraSahabFC
श्रीमाधोपुर की शान खर्रा साहब के समर्थक अधिक से अधिक जुड़े।









अजमेर की पावन धरा पर विकसित भारत के स्वप्नदृष्टा, जन-जन के विश्वास के प्रतीक, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के आगमन पर उनसे आत्मीय भेंट कर उनका स्वागत करने का अवसर मेरे लिए गर्व का क्षण रहा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विशाल जनसमूह की उत्साही उपस्थिति ने स्पष्ट कर दिया कि देश का नेतृत्व केवल शासन नहीं वरन विश्वास और सहभागिता का संबंध है। इस अवसर पर ₹16,600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया जो प्रदेश में निवेश आधारभूत संरचना, कनेक्टिविटी, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को नई दिशा देगा। साथ ही 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ कर भविष्य की पीढ़ी की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी गई। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न राजकीय विभागों में चयनित 21,863 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। यह केवल रोजगार नहीं अपितु आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवाशक्ति की सीधी भागीदारी का संदेश है। राजस्थान आज जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी का “विकसित राजस्थान” का स्पष्ट और प्रतिबद्ध संकल्प दिखाई देता है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है, जहां योजनाएं कागज से निकलकर धरातल पर परिणाम दे रही हैं। अजमेर से उठी यह विकास की गूंज केवल आज का संदेश नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की दिशा है, जहां संकल्प, संवेदना और समर्पण मिलकर राजस्थान को नई पहचान दे रहे हैं। #RisingRajasthanWithModi #विकसित_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान @RajGovOfficial @BJP4Rajasthan



































