Manish Sharma retweetledi

आज़ादी के आंदोलन और राष्ट्र निर्माण की अगुवाई करने वाली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नौजवानों के फ्रंटल 'भारतीय युवा कांग्रेस' @IYC के राष्ट्रीय प्रभारी का दायित्व मुझे सौंपा गया है।
मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सर्वश्री अध्यक्ष श्री @kharge जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी, संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी साथ ही साथी श्री @Allavaru जी तथा पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ देश के हर संविधान-प्रेमी नागरिक का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
आप सभी का शुभकामनाओं और स्नेह के लिए हृदय से आभार। आने वाले दिनों में हमें जमीन पर अपने संघर्ष और निर्माण की राजनीति को और मज़बूत करना है।
हम सबको मिलकर ढ़ेर सारे “चंपारण आंदोलन” खड़े करने हैं ।
IYC का राष्ट्रीय प्रभारी की कुर्सी कोई अधिकार नही है, यह एक जिम्मेदारी है और आप सबसे साझा है। गांधी, नेहरू, अंबेडकर के सपनो का भारत बनाने की यात्रा में हम सब साथी है।
हमें मिलकर इस कारवां को बड़ा बनाना है ताकि आरएसएस - बीजेपी से प्रभावित तमाम हाशिये पर भेजे जा रहे तबके...., युवा, मजदूर, किसान , अल्पसंख्यक और महिला इसका हिस्सा हों और उनके मुद्दे देश की राजनीति के केंद्र में हों।
आज जब दिल्ली में बैठी सरकार हमारी बुनियादी इंसानियत के फार्मूला के ख़िलाफ़ खड़ी है तब हम अपने दिलों में “ संविधान की प्रस्तावना '' को टाइट रखकर संघर्ष का नारा बुलंद करेंगे ।
कांग्रेस पार्टी पर लोगों का भरोसा देश में बराबरी, न्याय और एकजुटता की राजनीति का प्रतीक है। इस भरोसे को हमें और मजबूत करना है। यही हमारा काम है।
आपका
मनीष

हिन्दी
