Korba

41K posts

Korba banner
Korba

Korba

@KorbaDist

Official account of Chhattisgarh's Korba District. Follow for updates, news and information

Katılım Şubat 2017
82 Takip Edilen10.6K Takipçiler
Korba retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
हाई-टेक उद्योगों का नया हब बन रहा छत्तीसगढ़... सुशासन, निवेश-अनुकूल नीतियों और आधुनिक विजन के साथ हमारा छत्तीसगढ़ अब तकनीक आधारित उद्योगों की नई पहचान गढ़ रहा है। नवा रायपुर में दूसरे विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) को स्वीकृति मिलने के साथ प्रदेश में पहला सेमीकंडक्टर निर्माण संयंत्र स्थापित होगा। इससे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंजीनियरिंग सेक्टर को नई गति मिलेगी, युवाओं के लिए रोजगार, तकनीकी कौशल और भविष्य की नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। नया छत्तीसगढ़ अब टेक्नोलॉजी और नवाचार की दिशा में आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है...
हिन्दी
1
1
3
12.8K
Korba
Korba@KorbaDist·
“कोरबा निर्माण पोर्टल” - विकास कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी की नई पहचान। डीएमएफ कोरबा की अभिनव पहल से अब हर परियोजना की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, फंड ट्रैकिंग और कार्य प्रगति की जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध। #DMFT #GoodGovernance #KorbaDistrict #Chhattisgarh
Korba tweet media
हिन्दी
0
0
0
9
Korba retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और संवेदनशील सुशासन के संकल्प से छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन अभियान के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों तक पक्के आवास, बिजली, शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। वहीं धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान आदिवासी गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत विकास को नई गति दे रहा है। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही हमारी डबल इंजन सरकार का संकल्प है।
हिन्दी
5
10
17
13.4K
Korba retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
मातृत्व, त्याग और संघर्ष की प्रतिमूर्ति माता रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के संघर्षपूर्ण जीवन में हर परिस्थिति में उनका संबल बनकर खड़ी रहने वाली रमाबाई जी का त्याग और धैर्य भारतीय समाज के लिए प्रेरणादायी है। सामाजिक न्याय और समता के महान संकल्प में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
5
10
20
10.4K
Korba retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना को नई दिशा देने वाले प्रख्यात साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। संवेदनशील लेखन, सरल भाषा और गहन विचारों से समृद्ध आपकी रचनाओं ने हिंदी साहित्य को अमूल्य धरोहर प्रदान की। कहानी, निबंध, नाटक और बाल साहित्य के माध्यम से आपने समाज और संस्कृति को नई दृष्टि दी। आपकी साहित्य साधना और सृजनशीलता सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
5
4
13
9K
Korba retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
समस्त प्रदेशवासियों को पवित्र पद्मिनी एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्री विष्णु से प्रार्थना है कि यह पुण्यदायी एकादशी सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
3
12
44
10.5K
Korba retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
आज हमारे वैवाहिक जीवन के 35 वर्ष पूर्ण होने के इस पावन अवसर पर मैं अपनी अर्धांगिनी, श्रीमती कौशल्या साय जी के प्रति हार्दिक कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करता हूँ। इन पैंतीस वर्षों में उनके अथाह स्नेह, अटूट धैर्य, गहरी समझबूझ तथा हर परिस्थिति में दिए गए निरंतर सहयोग ने मुझे जीवन की प्रत्येक चुनौती का सामना करने और अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा एवं शक्ति प्रदान की है। मेरे व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक जीवन में उनकी सहचरी भूमिका सदैव अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रही है। सनातन संस्कृति में दांपत्य जीवन को केवल सहजीवन नहीं, बल्कि विश्वास, सहयोग, संवेदना और पूर्ण समर्पण का पवित्र एवं दिव्य संगम माना गया है। मेरी जीवन यात्रा के प्रत्येक सुख-दुःख और संकल्पों में निरंतर साथ निभाने के लिए उन्हें धन्यवाद एवं इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
23
21
115
11.9K
Korba retweetledi
CMO Chhattisgarh
CMO Chhattisgarh@ChhattisgarhCMO·
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को GAD के अधीन करने की मंजूरी, सड़क निर्माण में तेजी के लिए बिटुमिन (डामर) पर अनुबंधित ठेकेदारों को सीमित एवं आंशिक मूल्य राहत और MSTC के साथ स्क्रैप निस्तारण का अनुबंध 3 साल के लिए बढ़ाया गया। #सुशासन_सरकार #SushasanSarkar #CabinetMeeting
CMO Chhattisgarh tweet media
हिन्दी
0
10
13
349
Korba retweetledi
CMO Chhattisgarh
CMO Chhattisgarh@ChhattisgarhCMO·
प्रख्यात साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
CMO Chhattisgarh tweet media
हिन्दी
1
5
10
306
Korba retweetledi
Jansampark CG
Jansampark CG@DPRChhattisgarh·
हीट स्ट्रोक से बचें, स्वस्थ जीवन अपनाएं 💧 खूब पानी पिएं 🧢 बाहर निकलते समय सिर को ढकें 🥗 हल्का, ताज़ा और पौष्टिक भोजन लें ☀️ धूप में बाहर निकलने से बचें @vishnudsai @ChhattisgarhCMO @MoHFW_INDIA @ShyamBihariBjp @HealthCgGov #BeatTheHeat #HealthForAll
Jansampark CG tweet media
हिन्दी
0
4
9
131
Korba retweetledi
Jansampark CG
Jansampark CG@DPRChhattisgarh·
नई स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति स्टार्टअप के जरिए युवाओं को मौका दे रही सुशासन सरकार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई स्टार्टअप प्रोत्साहन नीति से युवाओं को मिल रहा मजबूत समर्थन, आसान फंडिंग और रोजगार के नए अवसर। कैपिटल फंड, सीड फंड और बिना गारंटी लोन जैसी सुविधाओं के साथ छत्तीसगढ़ स्टार्टअप और इनोवेशन का नया गढ़ बन रहा है। #Chhattisgarh @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Jansampark CG tweet media
हिन्दी
0
5
10
127
Korba retweetledi
Jansampark CG
Jansampark CG@DPRChhattisgarh·
नारी शक्ति की प्रेरणास्रोत रमाबाई आंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। #रमाबाई_आंबेडकर @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Jansampark CG tweet media
हिन्दी
0
4
7
124
Korba retweetledi
Jansampark CG
Jansampark CG@DPRChhattisgarh·
छत्तीसगढ़ के अनमोल रत्न , महान साहित्यकार डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। #पदुमलाल_पुन्नालाल_बख्शी @vishnudsai @ChhattisgarhCMO
Jansampark CG tweet media
हिन्दी
0
3
6
123
Korba retweetledi
Jansampark CG
Jansampark CG@DPRChhattisgarh·
वन्यजीव संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी पहल, जून के प्रथम सप्ताह में होगा विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों, विशेषकर हाथियों एवं उनके शावकों के संरक्षण और सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में वन विभाग ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) श्री अरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में जून 2026 के प्रथम सप्ताह में राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस उच्च स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य वन्यजीवों की असमय मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक एवं तकनीकी दृष्टि से जांच की क्षमता को सुदृढ़ करना, उनके स्वास्थ्य प्रबंधन को बेहतर बनाना तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक रणनीति विकसित करना है। यह पहल वन्यजीव संरक्षण, त्वरित चिकित्सीय प्रतिक्रिया, वैज्ञानिक जांच प्रणाली और वन्यजीव प्रबंधन को अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। @KedarKashyapBJP
हिन्दी
0
4
5
254
Korba retweetledi
Jansampark CG
Jansampark CG@DPRChhattisgarh·
सरगुजा जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “ओजस्वी सरगुजा” योजना प्रारंभ की गई है। इस अभिनव योजना के तहत शासकीय विद्यालयों के 10वीं बोर्ड परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु रायपुर भेजा गया है। इस अवसर पर आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं उनके पालकों को संबोधित किया और तीन बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। #ओजस्वी_सरगुजा @RajeshAgBJP @SurgujaDist
Jansampark CG tweet mediaJansampark CG tweet mediaJansampark CG tweet mediaJansampark CG tweet media
हिन्दी
1
4
10
268
Korba retweetledi
Jansampark CG
Jansampark CG@DPRChhattisgarh·
प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन स्थित आबकारी आयुक्त कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की और आगामी महीनों के लिए जिलेवार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आबकारी मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति अपनाने, दुकानवार समीक्षा करने और अनुशासन के साथ कार्य संपादन के निर्देश दिए। @LakhanLalDewan1
Jansampark CG tweet mediaJansampark CG tweet media
हिन्दी
0
3
5
261
Korba retweetledi
Jansampark CG
Jansampark CG@DPRChhattisgarh·
शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड की ग्राम पंचायत बम्हनी में आठवां जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में ग्राम पंचायत कोडगार, घाटबहरा, बम्हनी, जिल्दा, खरड़ी, मुरमुर, घघरा, अमाडांड, जाटादेवरी, बसंतपुर, सोनबचरवार, लाटा एवं जमड़ीखुर्द सहित कुल 13 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। @GPM_DIST_CG
Jansampark CG tweet mediaJansampark CG tweet mediaJansampark CG tweet mediaJansampark CG tweet media
हिन्दी
1
4
7
237
Korba retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
कैबिनेट की बैठक में आज लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।
हिन्दी
4
12
20
12.9K