
Krishna Pancholi
74 posts

Krishna Pancholi
@Krishna14101985
Social Worker ( Politician )





आज हमारे एस-4 के रीढ़ क्षत्रिय करणी सेना के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष@IAMRAJSHEKHAWAT डॉ राज शेखावत जी , संगीता सिंह जी अपनी पूरी टीम के साथ सुप्रीम कोर्ट में हैं लेकिन जैसा की उम्मीद थी पूरा न्यायालय भी सत्ता के अधीन हो गया है , अब सवर्ण समाज को केवल तारीख़ पर तारीख़ मिलती रहेगी जब तक चुनाव है । मोदी जी हम आंदोलन को कमजोर होने नहीं देंगे अब गांव गांव सवर्ण महा पंचायत करेंगे साथ चार राज्यों में आपको जितने नहीं देंगे । #UGCRollBack

मैं कई दिनों से इसके दोगले पोस्ट देख रहा हूँ। ये लड़का UGC विरोध के विषय पर कुछ लोगों के नाम लेकर, बेवजह के प्रश्न उठाकर और भ्रामक बातें लिखकर एक अलग ही माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है। पहले इसने दिल्ली के रामलीला मैदान में 8 मार्च को हुए कार्यक्रम को लेकर अनावश्यक प्रश्न उठाए और लोगों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा की। कई दिनों तक इसने उसी विषय पर अपना एक अलग ही नैरेटिव चलाया। उस समय भी मैंने सोचा कि शायद यह युवा है और इसमें अभी सामाजिक व राजनीतिक परिपक्वता की कमी है, इसलिए इसके कई पोस्ट पढ़ने के बावजूद भी मैंने इसे नज़रअंदाज़ किया। लेकिन अब यह जयपुर के कार्यक्रम को लेकर भी भ्रामक नैरेटिव गढ़ने में लगा हुआ है। मैं स्वयं दिल्ली और जयपुर, दोनों स्थानों पर मौजूद था और वहाँ के घटनाक्रम की मुझे प्रत्यक्ष जानकारी है। इसके बावजूद मैंने कभी भी लोगों को भ्रमित करने के लिए इधर-उधर की पोस्ट नहीं की, न ही किसी प्रकार की रीच या एंगेजमेंट के लिए काम किया। मैंने शांति से अपना दायित्व निभाया और आंदोलन में जहाँ तक संभव हो सका, पूरी जिम्मेदारी के साथ योगदान दिया। महिपाल भाई ने भी जहाँ-जहाँ संभव हुआ, अपनी भूमिका निभाई है। इसी प्रकार हर वह व्यक्ति, जो धरातल पर सक्रिय है, अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। वास्तव में, जो लोग साफ़ नीयत से इस आंदोलन से जुड़े हैं, वे “मैंने ज्यादा किया और किसी ने कम किया” जैसी सोच नहीं रखते। मैं बड़ा-छोटा नाम और संख्याबल की चर्चा में नहीं जाऊँगा, लेकिन जानकारी के लिए इतना अवश्य कहना चाहूँगा कि जयपुर के कार्यक्रम में आधे से अधिक लोगों की उपस्थिति सवर्ण समाज समन्वय समिति के योद्धाओं @DineshRaneja और @ashishvyas__ की मेहनत और समर्पण का परिणाम थी। लेकिन, @MohitBharatYBP की पोस्टें UGC का विरोध करने वाले कई लोगों के योगदान पर थूकती हुई और एक व्यक्ति विशेष का महिमामंडन करती हुई दिखाई देती हैं। और आज यह सुबह से ही @ajeetbharti, @Sanjay_Dixit और @talk2anuradha जैसे लोगों के पीछे पड़ा हुआ है। इसी कारण मुझे इसका उत्तर देना आवश्यक लगा, ताकि इसकी भ्रामक बातों को पढ़ने वाले लोग भी समझ सकें कि यह ओवरस्मार्ट लड़का एक तय नैरेटिव के साथ काम कर रहा है और लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहा है।
















