

Pramod kumar 🇮🇳
2.3K posts

@KuPramod21
ɴᴀᴛɪᴏɴᴀʟɪꜱᴛ❤️ ʙʜᴀʀᴀᴛ ᴍᴇʀɪ ᴊᴀᴀɴ ᴠᴀɴᴅᴇ ᴍᴀᴛᴀʀᴀᴍ 🇮🇳 ɴᴀᴛᴜʀᴇ ʟᴏᴠᴇʀ🌿 🙋ꜱɪɴɢʟᴇ 💯% 😎 ᴀᴛᴛɪᴛᴜᴅᴇ ʙᴀɴᴅᴀ ᴋᴀʀᴍᴀ ʙᴇʟɪᴇᴠᴇʀ DEO (aiims raipur)














युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को नई दिशा देने के लिए हम प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लगातार आधुनिक, सशक्त और परिणामोन्मुख बना रहे हैं। उन्नत तकनीक, बेहतर अधोसंरचना और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के माध्यम से हम केवल ज्ञान का विस्तार नहीं कर रहे, बल्कि हर विद्यार्थी को आत्मनिर्भर, दक्ष और आत्मविश्वासी बनाने की ठोस नींव रख रहे हैं। सुशासन सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ आज एक ऐसे सशक्त भविष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर है - जहाँ शिक्षा ही अवसर का आधार है, शिक्षा ही सशक्तिकरण का माध्यम है, और हर युवा अपने सपनों को साकार करने की क्षमता और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है।



















रायपुर में डीएड अभ्यर्थियों का उग्र होता आंदोलन कई गंभीर सवाल खड़े करता है। साढ़े तीन महीने से आमरण अनशन, खून से पत्र, अंगारों पर चलना और अब जल समाधि की कोशिश क्या यही तरीका बचा है अपनी बात सुनाने का? सरकार से सीधा सवाल है आखिर इन अभ्यर्थियों की मांगों पर फैसला क्यों नहीं हो रहा? अगर इनके पक्ष में कोर्ट के आदेश हैं, तो नियुक्ति में देरी किस आधार पर? बार-बार आश्वासन देकर टालना क्या युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं? सबसे चिंताजनक बात यह है कि जो युवा कल बच्चों को पढ़ाएंगे, वे आज खुद असुरक्षा और अनिश्चितता में जी रहे हैं। महिला अभ्यर्थियों की भागीदारी इस संघर्ष की पीड़ा को और गहरा करती है। अब वक्त है कि सरकार संवेदनशीलता दिखाए, क्योंकि यह सिर्फ नौकरी नहीं, प्रदेश के भविष्य का सवाल है। #Chhattisgarh