कुनाल भटनागर
5.5K posts

RPSC में इंटरव्यू का खेल एक बार फिर सवालों के घेरे में! जानकार सूत्रों के मुताबिक, RPSC में कॉलेज PTI भर्ती के इंटरव्यू चल रहे हैं, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू पैनल में ऐसे व्यक्ति (सब्जेक्ट एक्सपर्ट) को बैठा दिया गया है, जिसे खुद संभागीय आयुक्त की कमेटी पहले ही अयोग्य घोषित कर चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इसी मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई भी जारी है, फिर भी यह शख्स इंटरव्यू लेने की कुर्सी पर बैठा है। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि कमेटी की रिपोर्ट के चलते संबंधित व्यक्ति का स्थायीकरण तक नहीं हो पाया — यानी आज भी वह अस्थायी स्थिति में है। इसके बावजूद उसे अभ्यर्थियों के भविष्य का फैसला करने का जिम्मा सौंप दिया गया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि साहब सरकारी जिम्मेदारियों के साथ-साथ जयपुर की कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने में भी व्यस्त रहते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या यही है RPSC की पारदर्शिता और निष्पक्षता? जब खुद विवादों और अयोग्यता के घेरे में खड़ा व्यक्ति इंटरव्यू बोर्ड का हिस्सा बनेगा, तो चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठना लाजमी है। अब सवाल सीधा है — क्या RPSC में योग्यता से ज्यादा “जुड़ाव” मायने रखता है? @RPSC1 @BagadeHaribhau @RajCMO @DrPremBairwa

बालोतरा पुलिस के मुताबिक…PM मोदी के मंच यानी कि D क्षेत्र में कार्यक्रम स्थगन के बाद अनाधिकृत प्रवेश के लिए जिम्मेदार SHO अचलाराम है और रिफाइनरी में हादसे की भ्रामक खबर फैलाने का जिम्मेदार विवेक श्रीवास्तव यानी कि मैं हूँ। अचलाराम को सस्पेंड कर दिया है और विवेक श्रीवास्तव पर FIR कर दी है…पत्रकारिता में यह मुझ पर तीसरा मामला है इससे पहले फ़ोन टेप खुलासा किया तो FIR…जोधपुर में नाबालिग बच्चे के साथ ग़लत कृत्य की ख़बर की तो FIR और अब रिफाइनरी में हादसे की सभी सटीक ख़बरें की और जिम्मेदारों से सवाल किए तो FIR #Rajasthan

श्रीगंगानगर पीलीबंगा प्रवास के दौरान बनवाला, रामावाला एवं आसरा क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से संवाद कर जमीनी स्थिति जानी तथा जहाँ कमी पाई गई, वहाँ अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देकर त्वरित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #स्वच्छता

RPSC में इंटरव्यू का खेल एक बार फिर सवालों के घेरे में! जानकार सूत्रों के मुताबिक, RPSC में कॉलेज PTI भर्ती के इंटरव्यू चल रहे हैं, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इंटरव्यू पैनल में ऐसे व्यक्ति (सब्जेक्ट एक्सपर्ट) को बैठा दिया गया है, जिसे खुद संभागीय आयुक्त की कमेटी पहले ही अयोग्य घोषित कर चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इसी मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई भी जारी है, फिर भी यह शख्स इंटरव्यू लेने की कुर्सी पर बैठा है। सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि कमेटी की रिपोर्ट के चलते संबंधित व्यक्ति का स्थायीकरण तक नहीं हो पाया — यानी आज भी वह अस्थायी स्थिति में है। इसके बावजूद उसे अभ्यर्थियों के भविष्य का फैसला करने का जिम्मा सौंप दिया गया है। सूत्र यह भी बताते हैं कि साहब सरकारी जिम्मेदारियों के साथ-साथ जयपुर की कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने में भी व्यस्त रहते हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या यही है RPSC की पारदर्शिता और निष्पक्षता? जब खुद विवादों और अयोग्यता के घेरे में खड़ा व्यक्ति इंटरव्यू बोर्ड का हिस्सा बनेगा, तो चयन प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठना लाजमी है। अब सवाल सीधा है — क्या RPSC में योग्यता से ज्यादा “जुड़ाव” मायने रखता है? @RPSC1 @BagadeHaribhau @RajCMO @DrPremBairwa

श्रीगंगानगर प्रवास के दौरान विभिन्न राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर नामांकन, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम 6-HH स्थित विद्यालय में प्रधानाचार्य का बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाया जाना अत्यंत गंभीर विषय है।

बांसवाड़ा से बड़ी खबर, SOG जांच में हुआ बड़ा खुलासा, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18 PTI को सेवा से किया गया बर्खास्त... @rajeduofficial @Sog_Rajasthan @PoliceRajasthan #SachBedhadak #RajasthanNews #News #LatestNews #SBNews #Jaipur #SOG #PTIBharti