
भारतीय क्रिकेट की आने वाली नई सनसनी प्रिंस यादव जिनकी चर्चा सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विश्व क्रिकेट में हो रही है और उसका कारण है प्रिंस यादव की तगड़ी गेंदबाजी।🔥 टेनिस क्रिकेट खेलकर आगे बढ़ने वाले प्रिंस यादव को ये भी नहीं पता रहा होगा कि वो इतने बड़े लेवल पर पहुंच जाएगा लेकिन प्रिंस की मेहनत और काबिलियत ने विश्व भर के दिग्गजों को सोचने पर मजबूर कर दिया। डेल स्टेन से लेकर विश्व क्रिकेट के बड़े सितारे भी प्रिंस यादव से खासा इंप्रेस हैं और उन्हें भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह के बाद नया सितारा कह दिया।




























