Mahi Meena
163 posts



राजधानी जयपुर हो या प्रदेश का कोई भी कोना — अपराध के प्रति राजस्थान पुलिस का रुख हमेशा स्पष्ट रहा है: न पहले बर्दाश्त किया, न अब किया जा रहा है और न ही भविष्य में किया जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में प्राप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय, राजस्थान, जयपुर द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। आमजन की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिना देरी के कार्रवाई करते हुए दिनांक 12 अप्रैल, 2026 को दोपहर 12.05 बजे थाना जवाहर सर्किल, जयपुर पूर्व में FIR संख्या 0170 दर्ज की गई। प्रकरण में नवीन आपराधिक कानूनों की धाराओं के अंतर्गत जांच एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं और जल्द ही सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आपकी सुरक्षा ही हमारा संकल्प है — हर शिकायत पर संवेदनशीलता के साथ सख्ती से कार्रवाई करना हमारी प्राथमिकता है। याद रखें, राजस्थान में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। @RajCMO @svoruganti1466 @ashokgehlot51 @INCRajasthan @ndtv @NDTV_Rajasthan @ndtvindia #RajasthanPolice #JaipurPolice #ActionTaken #ZeroTolerance #SafeRajasthan #LawAndOrder #PoliceAction #PublicSafety #ViralVideo #CrimeControl














ये शर्मनाक तस्वीरें राजस्थान की हैं... जहां सड़क पर सरेआम बहन-बेटियों को छेड़ा जा रहा है, और बदमाश आम लोगों को मार रहे हैं। क्योंकि भाजपा की #पर्ची_सरकार में कानून का डर खत्म हो चुका है। BJP के कुशासन में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं, और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। @PoliceRajasthan












