Department of Medical Education, Rajasthan

1.8K posts

Department of Medical Education, Rajasthan banner
Department of Medical Education, Rajasthan

Department of Medical Education, Rajasthan

@MeRajGovt

Official Account of the Medical Education Department, Government of Rajasthan.

Rajasthan Katılım Şubat 2025
20 Takip Edilen1K Takipçiler
Department of Medical Education, Rajasthan
एसएमएस अस्पताल में डर्मेटोलॉजी संस्थान का शुभारंभ।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री @GajendraKhimsar जी ने किया उद्घाटन, एआई तकनीक से सुसज्जित किफायती उपचार होगा उपलब्ध। #Merajgovt #SMS #MedicalReforms
Department of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
0
1
26
Department of Medical Education, Rajasthan
राजस्थान के स्वास्थ्य क्षेत्र को मिली अत्याधुनिक डर्मेटोलॉजी संस्थान की सौगात। आज माननीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री @GajendraKhimsar द्वारा SMS मेडिकल कॉलेज, जयपुर में अत्याधुनिक डर्मेटोलॉजी संस्थान का उद्घाटन किया गया। यह संस्थान आधुनिक तकनीक और AI आधारित मशीनों से सुसज्जित है, जो त्वचा रोगों के इलाज को न केवल अधिक सटीक बनाएगा बल्कि आमजन के लिए किफायती दरों पर उपलब्ध भी कराएगा। अब वे सेवाएँ, जो पहले केवल निजी अस्पतालों में महंगी थीं, आम जनता के लिए सुलभ होंगी। यह पहल राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो न केवल उपचार बल्कि अनुसंधान और नवाचार को भी नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री बाबूलाल गोयल एवं SMS मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल श्री दीपक माहेश्वरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। #SMSHospital #Dermatology #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान MeRajGovt
हिन्दी
0
0
0
69
Department of Medical Education, Rajasthan
जयपुर के एसएमएस अस्पताल में अत्याधुनिक डर्मेटोलॉजी संस्थान का शुभारंभ प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम। अब मरीजों को मिलेंगी अल्ट्रा मॉडर्न मशीनें, उन्नत तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधा — वो भी किफायती दरों पर। स्किन से जुड़ी समस्याओं से लेकर टैटू रिमूवल जैसे आधुनिक उपचार अब एक ही छत के नीचे, साफ-सुथरे और हाइजीनिक वातावरण में उपलब्ध। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में यह पहल आमजन के लिए बड़ी राहत साबित होगी। #SMSHospital #Jaipur #Dermatology #Merajgovt
हिन्दी
0
0
2
63
Department of Medical Education, Rajasthan
चिकित्सा शिक्षा न केवल डॉक्टरों को प्रशिक्षित करती है, बल्कि बेहतर इलाज, अनुसंधान और समाज के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ये संस्थान सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत बनाने में अहम योगदान देते हैं। यहाँ आधुनिक तकनीकों और उपचार विधियों का विकास किया जाता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की खाई को कम करने में सहायता मिलती है। मरीजों को विशेषज्ञों द्वारा सस्ती और गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। #MedicalEducation #TeachingHospitals #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
2
1
72
Department of Medical Education, Rajasthan
स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान के आयुक्त श्री बाबू लाल गोयल जी द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, वैज्ञानिक सोच अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया गया। World Health Organization की इस वर्ष की थीम “Together for health, Stand with science” के अनुरूप प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का निरंतर सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है, ताकि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंच सकें। आइए, हम सभी मिलकर एक स्वस्थ, जागरूक और सशक्त राजस्थान के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। #WorldHealthDay #HealthForAll #Merajgovt
हिन्दी
0
1
3
64
Department of Medical Education, Rajasthan
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर का संदेश— “स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का आधार है।” स्वास्थ्य केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास है। आइए, विज्ञान पर विश्वास रखते हुए टीकाकरण, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम को अपनाकर एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। #विश्व_स्वास्थ्य_दिवस #HealthForAll #StandWithScience #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
2
4
89
Department of Medical Education, Rajasthan
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है—इसे संभालना हमारी जिम्मेदारी है। इस विश्व स्वास्थ्य दिवस पर खुद से वादा करें कि हम अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव लाकर बड़े परिणाम हासिल करेंगे। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सकारात्मक सोच अपनाकर जीवन को बेहतर बनाएं। अपने शरीर की सुनें, उसे आराम दें और समय-समय पर देखभाल करें। आज का ध्यान, कल की सुरक्षा है—स्वस्थ रहें, खुश रहें। हर दिन एक नई शुरुआत है, इसे स्वस्थ जीवन की ओर मोड़ें। #WorldHealthDay #HealthyLife #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
1
5
2
87
Department of Medical Education, Rajasthan
समय पर जाँच और पूरा उपचार अपनाने से TB पूरी तरह ठीक हो सकती है।देर न करें, आज ही जाँच करवाएँ और खुद के साथ अपनों को भी सुरक्षित रखें। निःशुल्क हेल्पलाइन: 1800-11-6666 (टोल-फ्री) #TBMuktBharat #EndTB #100DaysOfTBElimination #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
4
3
146
Department of Medical Education, Rajasthan retweetledi
DD News
DD News@DDNewslive·
#TotalHealth | What are congenital anomalies and common structural defects in children? Can they be detected early during pregnancy? How do genes, family history, nutrition, and prenatal care affect risk and what steps help prevent and manage birth defects? Watch the full show: youtube.com/live/4YjDpNRpZ… @MoHFW_INDIA @KIRANBHARDWAJ_ #HealthAwareness #CongenitalAnomalies #BirthDefects #ChildHealth #MaternalHealth #PregnancyCare
YouTube video
YouTube
English
3
9
27
4K
Department of Medical Education, Rajasthan
गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना और पानी का असंतुलित सेवन शरीर में सोडियम की कमी (Hyponatremia) का कारण बन सकता है। इससे कमजोरी, चक्कर और गंभीर स्थिति में बेहोशी तक हो सकती है। सही मात्रा में पानी, ओआरएस और संतुलित आहार से इससे बचाव किया जा सकता है। #Hyponatremia #SummerHealth #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
4
5
149
Department of Medical Education, Rajasthan
पेट खराब होना, उल्टी और कमजोरी को हल्के में न लें—यह *एक्यूट गैस्ट्रोएन्टराइटिस* का संकेत हो सकता है, जो अक्सर गंदे पानी और खराब भोजन से होता है। बार-बार पेट खराब होने से शरीर में पानी और जरूरी तत्वों की कमी हो जाती है, इसलिए साफ पानी पीना और हल्का भोजन लेना बहुत जरूरी है। #Gastroenteritis #StomachInfection #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
हिन्दी
0
4
1
66
Department of Medical Education, Rajasthan
106 साल की उम्र में नया जीवन! ✨ SMS अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर कीर्तिमान रच दिया। बुजुर्ग महिला की पित्त की नली में फंसी पथरी को ERCP तकनीक के जरिए सुरक्षित रूप से निकाला गया। डॉ. कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में डॉ. रूपेश पोखरना, डॉ. सुधीर महर्षि, डॉ. विजयंत टांक, डॉ. शुभम, डॉ. प्रेरक और डॉ. कृतिका सहित पूरी टीम ने इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफल बनाया। चिकित्सकों के अनुसार, इतनी अधिक उम्र में यह प्रक्रिया अत्यंत जटिल थी, लेकिन टीम के समर्पण और विशेषज्ञता से संभव हो सका। समय पर उपचार से न केवल मरीज को राहत मिली, बल्कि लंबे समय तक पित्त की पथरी से होने वाले कैंसर जैसे गंभीर खतरे को भी टाल दिया गया। #SMSHospital #ERCP #Gastroenterology #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
1
4
2
96
Department of Medical Education, Rajasthan
डॉ. बीआर अंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज, सिरोही में डॉक्टरों की टीम ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए महिला को नया जीवन दिया। पिंडवाड़ा निवासी महिला पिछले दो वर्षों से बच्चेदानी में गांठ और अत्यधिक रक्तस्राव की समस्या से जूझ रही थी। कई निजी अस्पतालों में उपचार के प्रयास किए गए, लेकिन जोखिम के कारण ऑपरेशन से मना कर दिया गया। स्थिति गंभीर होने पर 30 मार्च को महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जांच में सामने आया कि गांठ का आकार काफी बड़ा हो चुका था और बच्चेदानी अपनी जगह से ऊपर खिसक गई थी, जिससे दर्द और जटिलताएं बढ़ रही थीं। ऑपरेशन से पहले मरीज को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया। 2 अप्रैल को डॉ. निहालसिंह के नेतृत्व में टीम—डॉ. विष्णु बोराणा, डॉ. विक्रमसिंह, डॉ. यशी एवं ओटी स्टाफ विक्रम प्रकाश गोयल—ने करीब 45 मिनट में सफल सर्जरी कर महिला के पेट से लगभग 3 किलो वजनी गांठ निकाल दी। जटिलता को देखते हुए बच्चेदानी भी निकालनी पड़ी। समय पर उपचार और डॉक्टरों के प्रयास से महिला को बड़ी राहत मिली और उसे नया जीवन मिला। #Sirohi #MedicalCollege #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
0
3
121
Department of Medical Education, Rajasthan
इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन तब होता है जब शरीर में सोडियम, पोटैशियम जैसे जरूरी तत्वों का संतुलन बिगड़ जाता है। यह डिहाइड्रेशन, बीमारी या गलत आहार के कारण हो सकता है। समय पर पानी, ओआरएस और संतुलित आहार से इसे ठीक किया जा सकता है। #ElectrolyteImbalance #Hydration #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
3
4
87
Department of Medical Education, Rajasthan
जयपुर स्थित आरयूएचएस अस्पताल के दौरे के दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रिम्स परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विकास कार्यों पर गहन चर्चा की गई। मुख्य सचिव महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रिम्स परियोजना के कार्यों में तेजी लाई जाए और इसे निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि परियोजना के विकास में आ रही सभी बाधाओं को प्राथमिकता से दूर किया जाए। साथ ही, कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए साप्ताहिक और मासिक लक्ष्य तय कर उसी आधार पर कार्य को आगे बढ़ाया जाए। बैठक में विशेषज्ञों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिससे परियोजना को बेहतर दिशा और गति मिल सके। यह पहल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और आमजन को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। #RUHS #RIMS #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
1
4
147
Department of Medical Education, Rajasthan
हाइपोवोलेमिक शॉक एक गंभीर स्थिति है जिसमें शरीर में खून या तरल की कमी हो जाती है। इससे ब्लड प्रेशर गिरता है और व्यक्ति को चक्कर या कमजोरी महसूस हो सकती है। समय पर इलाज बहुत जरूरी है। #MedicalEmergency #HypovolemicShock #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
1
2
3
94
Department of Medical Education, Rajasthan
बार-बार सिरदर्द, नाक बंद और चेहरे में भारीपन साइनस के लक्षण हो सकते हैं। भाप लें, नमक के पानी से नाक साफ करें, गरम पानी पिएँ और ठंडी हवा व धूल से बचें—ये आसान उपाय साइनस में राहत दे सकते हैं। समय पर ध्यान दें, सेहत का ख्याल रखें। #Sinus #SinusProblem #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
0
1
3
88
Department of Medical Education, Rajasthan
मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 द्वारा आरयूएचएस का निरीक्षण — रिम्स विकास को मिली नई गति जयपुर में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने आरयूएचएस अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का व्यापक निरीक्षण किया तथा इसे एम्स की तर्ज पर विकसित किए जा रहे रिम्स के रूप में तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की पहल के तहत इस संस्थान को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, आईपीडी, आईसीयू सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद कर फीडबैक भी प्राप्त किया गया। बढ़ते रोगीभार को देखते हुए आरयूएचएस को सवाई मानसिंह अस्पताल के विकल्प के रूप में सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने रिम्स के कार्यों में तेजी लाने, सभी स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने, आधारभूत सुविधाओं के विकास, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता एवं विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार को मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही रिम्स को पूर्णतः डिजिटल प्रणाली पर विकसित करने, साप्ताहिक एवं मासिक लक्ष्य तय कर कार्य योजना बनाने तथा नियमों को शीघ्र अधिसूचित करने पर भी बल दिया गया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने तकनीकी सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे रिम्स को एक आधुनिक एवं प्रभावी स्वास्थ्य संस्थान के रूप में विकसित किया जा सके। #RUHS #RIMS #HealthcareReform #Merajgovt
Department of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet mediaDepartment of Medical Education, Rajasthan tweet media
हिन्दी
3
3
15
569
Department of Medical Education, Rajasthan
आज मुख्य सचिव श्री @svoruganti1466 जी द्वारा RUHS अस्पताल का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता एवं मरीजों को प्रदान की जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सेवाओं में निरंतर सुधार एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल दिया। बैठक में चिकित्सा शिक्षा आयुक्त श्री बाबूलाल गोयल, कृषि आयुक्त श्री @iasnareshgoyal मुख्य सचिव कार्यालय में विशेषाधिकारी गरिमा नरूला, आरयूएचएस के कुलगुरू डॉ. प्रमोद येवले, सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, आरयूएचएस के प्रधानाचार्य डॉ. विनोद जोशी, अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता, स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। #RUHS #Inspection #निरामय_राजस्थान #आपणो_स्वस्थ_राजस्थान #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #MeRajGovt
हिन्दी
0
3
5
206