Ministry of Culture

50.2K posts

Ministry of Culture banner
Ministry of Culture

Ministry of Culture

@MinOfCultureGoI

Official Twitter account of Ministry of Culture (Govt. of India)

New Delhi, India Katılım Temmuz 2014
31 Takip Edilen679.3K Takipçiler
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्षों की यात्रा पर संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, जनपथ, नई दिल्ली में 30 व 31 मई 2026 को दो दिवसीय कार्यक्रम ‘हिन्दी पत्रकारिता द्विशताब्दी महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भूतकाल की विरासत, आज के प्रश्न और भविष्य की दिशा पर विचार विमर्श होगा। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। #CultureUnitesAll
Ministry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet media
हिन्दी
0
6
16
711
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
25 से 27 जनवरी 2026 तक पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के डेबरा स्थित चक कुमार में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर तीन दिवसीय स्मारक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा चक कुमार एसोसिएशन फॉर सोशल सर्विस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और नेतृत्व के मूल्यों को बढ़ावा देना था। पहले दिन बालिचक से डेबरा तक 500 लोगों की रैली निकालने के साथ ही 500 से अधिक पुस्तकें वितरित की गईं तथा वंदे मातरम और विकसित भारत थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। दूसरे दिन गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय झंडा फहराया गया, जुवेनाइल होम के बच्चों द्वारा परेड निकाली गई, शैक्षिक सत्र और विकसित भारत विषयक चित्रकला, निबंध तथा क्विज प्रतियोगिताएँ हुईं। कार्यक्रम के तीसरे दिन वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही संविधान व सरदार पटेल की जीवनी पर 1000 से अधिक पुस्तकें वितरित की गईं। समापन समारोह में डेबरा पंचायत समिति के सभापति सहित गणमान्य व्यक्तियों ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम में छात्रों और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी से सरदार पटेल के आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ी तथा राष्ट्रीय एकता और नागरिक दायित्व के मूल्यों को मजबूती मिली। #150YearsOfSardarPatel #CultureUnitesAll
Ministry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet media
हिन्दी
1
6
11
613
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
Ms Ritu Sharma (IRS), ADG, CBDT, met Shri Vivek Aggarwal, Secretary, Ministry of Culture, at Kartavya Bhawan today. On this occasion, Ms Sharma presented him ‘Shakti- Tales of Power and Promise', authored by her, highlighting inspiring stories of strength, resilience, and women empowerment through narratives rooted in Indian culture and tradition. #CultureUnitesAll
Ministry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet media
English
1
21
49
2.3K
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
अद्वैत वेदांत, दर्शन और संस्कृत के सम्मानित विद्वान प्रो. वेम्पटि कुटुम्ब शास्त्री जी को 2026 पद्म श्री से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर शास्त्री ने देश विदेश में संस्कृत को लोकप्रिय बनाने के लिये अथक प्रयास किये, जिससे भारतीय दर्शन और संस्कृति का वैश्विक प्रचार प्रसार हुआ। उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित, करना युवाओं को भारतीय विचार और संस्कृति का अध्ययन के लिये प्रेरित करेगा। #PadmaShri #PeoplesPadma #PadmaAwards2026 #CultureUnitesAll
हिन्दी
0
11
18
765
Ministry of Culture retweetledi
Indira Gandhi National Centre for the Arts
Indira Gandhi National Centre for the Arts , Kala Nidhi Division, in collaboration with Om Books International, is organizing the launch and discussion of the book “Naxal Terror Vanquished” by Tuhin A. Sinha. The event will be graced by Hon’ble Union Minister of Culture & Tourism Gajendra Singh Shekhawat as the Chief Guest, along with renowned journalist Sudhir Chaudhary as Guest of Honour. 🗓️ Monday, 25 May 2026 ⏰ 3:00 PM 📍 Samvet Auditorium, IGNCA, Janpath, New Delhi. Join us for an engaging conversation on literature, policy, and contemporary discourse. #IGNCA #BookLaunch #NaxalTerrorVanquished #TuhinASinha #GajendraSinghShekhawat #SudhirChaudhary #OmBooksInternational #KalaNidhi #NewDelhi #LiteratureEvent @MinOfCultureGoI @sudhirchaudhary @gaurrc @gssjodhpur @mygovindia
Indira Gandhi National Centre for the Arts tweet media
English
1
9
20
7.4K
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
21 फरवरी 2026 को अहमदाबाद, गुजरात में भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा Success Foundation के सहयोग से आचार्य श्री विद्यानंद जी महाराज की जन्म शताब्दी पर एक स्मारक संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें लगभग 250 लोग सम्मिलित हुए। संगोष्ठी में आचार्य जी के जीवन, शिक्षाओं और योगदानों पर चर्चा की गई। उन्होंने अहिंसा, आध्यात्मिक अनुशासन, नैतिक जीवन, हिंदी साहित्य, शिक्षा प्रसार, सामाजिक सुधार तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष ज़ोर दिया था। यह कार्यक्रम उनके शांति, करुणा और आत्म-अनुशासन के संदेश को प्रसारित करने तथा समकालीन समाज में उनकी प्रासंगिकता पर चिंतन का महत्वपूर्ण मंच बना। #CultureUnitesAll #AcharyaVidyanandJiMaharaj
Ministry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet media
हिन्दी
4
8
18
1.3K
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
संस्कृति मंत्रालय एवं रूरल इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट सोसाइटी (RIDS) के संयुक्त तत्वावधान में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर वर्षभर चल रहे स्मृति समारोह के तहत तेलंगाना के आदिलाबाद में 18 से 20 फरवरी 2026 तक केम्पेगौड़ा लॉ कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र, विद्वान, प्रोफेसर, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिकों सहित कुल 417 प्रतिभागी शामिल हुए। पहले दिन संवैधानिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं पर विशेष सेमिनार तथा विशेषज्ञों के व्याख्यान आयोजित किए गए। साथ ही “कॉन्स्टीट्यूशनल लाइब्रेरी बुक्स डिस्ट्रीब्यूशन” कार्यक्रम के तहत किताबें वितरित की गईं। इनके अलावा स्थानीय संस्कृति को जोड़ते हुए बाथुकम्मा महाजथा उत्सव और जन जागृति स्ट्रीट प्ले भी आयोजित किए गए, जिनमें लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा का संदेश दिया गया। यह आयोजन 1975 के आपातकाल की याद दिलाने, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और युवाओं में संवैधानिक जागरूकता तथा लोकतंत्र की रक्षा की भावना जगाने के उद्देश्य से किया गया था। #CultureUnitesAll #SamvidhanHatyaDiwas
Ministry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet media
हिन्दी
11
9
22
732
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं कुशावती ग्रोअर्स वेलफेयर सोसाइटी द्वारा तुमकुर, कर्नाटक में 22 से 24 जनवरी 2026 तक आपातकाल लगाये जाने के 50 वर्षों की स्मृति में वर्ष भर चलने वाले ‘संविधान हत्या दिवस’ के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 1975 के आपातकाल और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर उसके प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सेमिनार में प्रोफेसर्स, कानून के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने आपातकाल के दौरान नागरिक स्वतंत्रता के दमन, प्रेस सेंसरशिप तथा सामूहिक हिरासत जैसे मुद्दों पर चर्चा की तथा संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा पर बल दिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और “सांगोली रायन्ना” नामक एक सामाजिक नाटक का मंचन शामिल रहा। तीन दिनों में 310 से अधिक छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। #CultureUnitesAll #SamvidhanHatyaDiwas
Ministry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet media
हिन्दी
0
9
17
939
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव के तहत 25 जनवरी 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय एवं Vibrant Folk Art & Culture Society द्वारा “एक राष्ट्र: एक सुर” नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था। इसमें ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ और ‘भारत के महिमा बखान’ जैसे देशभक्तिपूर्ण गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। स्थानीय कलाकारों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के साथ कार्यक्रम में अहिल्या बाई होलकर की विरासत को याद कर उनके सामाजिक कार्यों और देश हित में उठाये गये कदमों की सराहना की गई। यह आयोजन सांस्कृतिक जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक सराहनीय प्रयास था। #CultureUnitesAll #AhilyaBaiHolkar300
Ministry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet media
हिन्दी
1
7
18
724
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
Diplomacy that embodies the rich heritage, traditions & culture of India! During his 5-day trip to the UAE & Europe, Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi presented world leaders with swadeshi gifts that held more than just artistic value. These gifts symbolised our centuries-old tradition of craftsmanship by skilled artisans & were deeply rooted in spiritual and cultural significance. Conveying a powerful message of ‘Vocal For Local’ on the global stage! #VocalForLocal #Swadeshi #CultureUnitesAll
Ministry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet mediaMinistry of Culture tweet media
English
1
17
37
2K
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
After 127 years, the relics, gems & artefacts related to Bhagwan Buddha, discovered at Piprahwa Stupa, are being showcased in Delhi for a limited time! Witness them in a once-in-a-lifetime experience at the grand international exposition titled ‘The Light And the Lotus: Relics Of The Awakened One’ by the Ministry of Culture. ENTRY IS FREE! 📍Raipithora Cultural Centre, Lado Sarai, Delhi 🕘9:00 am to 9:00 pm (Closed every Monday) #BuddhaRelics #PiprahwaRelics #LightAndTheLotus #CultureUnitesAll
Ministry of Culture tweet media
English
1
12
24
899
Ministry of Culture
Ministry of Culture@MinOfCultureGoI·
भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य निधि हमारी पांडुलिपियों की खोज और उन्हें सूचीबद्ध करने के लिये पूरे देश में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण किया जा रहा है, जिसमें अभी तक लाखों पांडुलिपियां प्राप्त हो चुकी हैं। यह पांडुलिपियां अब डिजिटाइज हो कर सभी के लिये उपलब्ध होंगी। यदि आपके पास भी कोई पांडुलिपि है तो उसे ज्ञान भारतम् ऐप पर साझा कीजिये और देश की ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने में सहयोग दीजिये। अधिक जानकारी के लिए gyanbharatam.com पर जाएं। #GyanBharatam #GyanBharatamSurvey #NationalSurveyOfManuscripts #CultureUnitesAll
Ministry of Culture tweet media
हिन्दी
0
17
39
1.2K