
हर एक बिछड़ा बच्चा… किसी माँ की दुआ होता है, किसी पिता की उम्मीद, और जब वह अपने घर लौटता है, तो सिर्फ वह बच्चा नहीं, पूरा परिवार फिर से जी उठता है। ❤️
माय होम इंडिया के #SapnoSeApnoTak प्रकल्प के तहत यूपी के गोंडा का एक बालक, जो घर से बिना बताए मुंबई पहुंच गया था, उसे सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया गया। CSMT स्टेशन पर अकेले मिले इस बच्चे को RPF ने बालगृह तक पहुंचाया और आगे हमारे स्नेहदूतों के प्रयासों से बाल कल्याण समिति के साथ मिलकर सारी कागजी कार्यवाही की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंपा गया।
यह 3544वां पुनर्मिलन है 🙌🏻😇
संकल्प एक ही...हर बच्चे को उसके अपनों तक पहुंचाना।

हिन्दी






















