NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE

2.3K posts

NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE banner
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE

NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE

@NRCD_MoJS

Official account of National River Conservation Directorate, Ministry of Jal Shakti , DoWR, RD&. Follow to know the details and minutes about our INDIAN RIVERS.

CGO Complex, New Delhi, 110003 Katılım Nisan 2023
41 Takip Edilen338 Takipçiler
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
C R Paatil
C R Paatil@CRPaatil·
गुवाहाटी, असम में NERIWALM की 6वीं गवर्निंग बॉडी बैठक की अध्यक्षता और आधुनिक इंटरनेशनल हॉस्टल कम गेस्ट हाउस का वर्चुअल उद्घाटन किया उस समय की एक झलक !
हिन्दी
0
44
68
541
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
Namami Gange
Namami Gange@cleanganganmcg·
गंगा की लहरों में सदियों का विश्वास बहता है, हर दीप की लौ में शांत सा एहसास रहता है। आरती की धुन जब घाटों पर उतरती है, तब मन नहीं, आत्मा भी मां गंगा को सुनती है। #Ganga #GangaAarti #SacredRiver #Sprituality #NamamiGange
Namami Gange tweet mediaNamami Gange tweet mediaNamami Gange tweet mediaNamami Gange tweet media
हिन्दी
4
12
54
1.1K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
C R Paatil
C R Paatil@CRPaatil·
आज नवसारी में आयोजित 7वें श्रिम्प फार्मर्स कॉन्क्लेव में उपस्थित रहकर वैज्ञानिकों, मत्स्य क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों एवं प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद कर आनंद की अनुभूति हुई। कार्यक्रम के दौरान गुणवत्ता परीक्षण एवं रोग निदान हेतु आधुनिक एक्वा रेफरल लेबोरेटरी तथा सुपर इंटेंसिव प्रिसिशन एंड नैचुरल श्रिम्प फार्मिंग (SIPNSF) परियोजनाओं के शिलान्यास के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण पहलों का शुभारंभ भी किया। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के नेतृत्व में भारत में ब्लू इकॉनमी को सशक्त बनाने, तटीय क्षेत्रों के विकास तथा मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने हेतु निरंतर सफल प्रयास किए जा रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में मत्स्य क्षेत्र की भूमिका निरंतर मजबूत हो रही है।
C R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet media
हिन्दी
2
55
117
1.2K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
Namami Gange
Namami Gange@cleanganganmcg·
गंगा के किनारे 26 जगहों पर हुए floral survey में 1,117 plant species मिलीं। इनमें से 935 medicinal हैं, traditional और pharmaceutical दोनों। यानी गंगा का किनारा एक outdoor pharmacy है। जो सदियों से इंसानों को ठीक करता आया है। नमामि गंगे इस विरासत को बचा रहा है।
Namami Gange tweet media
हिन्दी
1
37
108
1.9K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की प्राकृतिक खूबसूरती का जीवंत उदाहरण कहलाने वाला कॉर्बिन्स कोव बीच, लहराते नारियल वृक्षों की हरियाली से घिरा हुआ है। अर्धचंद्राकार आकार में फैला यह समुद्री तट बंगाल की खाड़ी के फ़िरोज़ी जल के साथ एक अद्भुत दृश्य रचता है। पीछे हरे-भरे पहाड़ और सामने अनंत समुद्र का संगम इसे सुकून और सौंदर्य का अद्वितीय ठिकाना बनाता है। श्री विजयपुरम से कुछ ही दूरी दक्षिण में स्थित कॉर्बिन्स कोव की मुलायम सुनहरी रेत और स्वच्छ नीला पानी मिलकर ऐसा अनुभव कराते हैं, मानो प्रकृति ने स्वयं इसे विश्राम और आनंद के लिए सजाया हो। #भारत_के_समुद्री_तट #Andaman_NicobarTourism #CorbynsCoveBeach #SriVijayaPuram #BeachesOfIndia #UnionTerritory #IncredibleIndia #WaterManagement #SaveWater #WaterConservation #BayofBengal
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI tweet media
हिन्दी
1
28
107
1.3K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI
जलदुर्गा किला इतिहास की उन अनसुनी कहानियों में से एक है, जहाँ वीरता और स्थापत्य कौशल एक साथ जीवंत हो उठते हैं। भले ही यह किला अन्य प्रसिद्ध दुर्गों जितना चर्चित न हो, लेकिन इसकी पहचान इसकी अनोखी बनावट और गहरे इतिहास में निहित है। चट्टानी पहाड़ी पर स्थित यह ऐतिहासिक जल स्मारक एक अद्वितीय द्वीप किला है, जो चारों ओर से कृष्णा नदी की धाराओं से घिरा हुआ है और अपनी रणनीतिक स्थिति के कारण विशेष महत्व रखता है। इसकी सबसे रोचक विशेषता इसके भूमिगत कक्ष और रहस्यमयी सुरंगें हैं। #भारत_के_ऐतिहासिक_जल_स्मारक #JaladurgaFort #WaterMonumentsofIndia #KarnatakaTourism #RaichurDistrict #KrishnaRiver #WaterHeritageIndia #IncredibleIndia #SaveWater #WaterManagement #WaterConservation #ArchaeologicalSurveyOfIndia #SouthIndia
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI tweet media
हिन्दी
0
23
99
1.4K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
C R Paatil
C R Paatil@CRPaatil·
आज जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन, जल शक्ति मंत्रालय तथा उत्तराखंड सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उत्तराखंड में स्प्रिंग एंड रिवर रेजुवेनेशन अथॉरिटी-SARA के माध्यम से जल स्रोतों एवं नदियों के पुनर्जीवन को प्राथमिकता दी जा रही है। गत वर्ष के दौरान SARA के अंतर्गत 6,500 से अधिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन किया गया है, वहीं जल शक्ति अभियान के तहत लगभग 1,000 गांवों में तालाबों के पुनर्जीवन का कार्य प्रगति पर है। साथ ही आगामी कुंभ जैसे विशाल आयोजनों को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता प्रबंधन को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री श्री @VSOMANNA_BJP जी सहित जल शक्ति मंत्रालय एवं उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
C R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet media
हिन्दी
2
69
156
2.4K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
C R Paatil
C R Paatil@CRPaatil·
आज जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय तथा त्रिपुरा सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर त्रिपुरा के माननीय मुख्यमंत्री @DrManikSaha2 जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, इस योजना के अंतर्गत त्रिपुरा द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए राज्य की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री श्री @VSOMANNA_BJP जी सहित जल शक्ति मंत्रालय एवं त्रिपुरा सरकार के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
C R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet media
हिन्दी
5
63
131
1.9K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
C R Paatil
C R Paatil@CRPaatil·
आज जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय तथा कर्नाटक सरकार के बीच MoU पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री श्री @siddaramaiah जी तथा PHED मंत्री श्री प्रियांक खड़गे जी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi सर के मार्गदर्शन में यह समझौता जल स्रोतों के संरक्षण, प्रभावी संचालन एवं रखरखाव, जल गुणवत्ता प्रबंधन तथा दीर्घकालिक जल-सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में केंद्र-राज्य सहयोग को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। बैठक के दौरान कर्नाटक राज्य में जल जीवन मिशन के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण सुझावों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री श्री @VSOMANNA_BJP जी सहित कर्नाटक राज्य सरकार तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
C R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet mediaC R Paatil tweet media
हिन्दी
4
74
150
2.7K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
पीआईबी हिंदी
जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 को 10 मार्च 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद, सुधार से संबंधित समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर आज उत्तराखंड, कर्नाटक और त्रिपुरा राज्यों के साथ हस्ताक्षर किए गए। सुधार से संबंधित समझौता ज्ञापन में ग्राम पंचायत के नेतृत्व वाले, सेवा-आधारित और समुदाय-केंद्रित ग्रामीण जल प्रशासन मॉडल को अनिवार्य किया गया है, जो जल जीवन मिशन 2.0 के उद्देश्यों के अनुरूप है। विवरण: pib.gov.in/PressReleasePa… @DoWRRDGR_MoJS
पीआईबी हिंदी tweet mediaपीआईबी हिंदी tweet mediaपीआईबी हिंदी tweet media
हिन्दी
0
15
24
1.5K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI
रेगिस्तानी कच्छ की प्यास बुझाने के लिए करीब 450 वर्ष पहले रची गई हमीरसर झील, जडेजा शासक राव हमीर के नाम पर आधारित दूरदर्शिता का एक अद्भुत उदाहरण है। यद्यपि गुजरात के बाहर के लोगों के लिए यह झील अज्ञात हो, भुज के दिल में बसी यह झील शहर की पहचान और उसकी जुझारू आत्मा का प्रतीक है। कभी हमीरसर नहरों और सुरंगों के जाल के माध्यम से तीन नदियों से जुड़ी रहती थी, जिससे इसका जल निरंतर प्रवाहित होता था। पर समय ने करवट ली, और 2001 के विनाशकारी भूकंप ने इसकी जलधाराओं को थाम-सा दिया। वर्ष 2003 में स्थानीय समुदाय ने इस महत्वपूर्ण झील को फिर से जीवित करने का बीड़ा उठाया—और इसमें सफलता भी प्राप्त की। #भारत_की_अज्ञात_झीलें #GujaratTourism #HamirsarLake #Bhuj #LakesOfIndia #IncredibleIndia #WaterResources #WaterManagement #JalShakti #WaterConservation #RamsarConventionSite
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI tweet media
हिन्दी
3
27
68
956
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI
छारी ढांड आर्द्रभूमि प्रकृति की सजाई गई एक अद्भुत संरचना है। स्थानीय भाषा में ‘चारी’ का अर्थ खारा और ‘धंड’ का अर्थ उथली आर्द्रभूमि है, जो इसकी पहचान भी है। मानसून के आगमन पर यह सूखा इलाका एक जीवंत जलमंडल में बदल जाता है, जिसे उत्तर की ओर बहने वाली नदियाँ और आसपास की पहाड़ियाँ जीवन देती हैं। यह रामसर स्थल पक्षी प्रेमियों व शोधकर्ताओं के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। हर साल मानसून और सर्दियों के दौरान यहाँ दूर-दराज़ से प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा लगता है, जो इसकी समृद्ध जैव-विविधता दर्शाता है। इसी कारण इसे अंतरराष्ट्रीय महत्व के आर्द्रभूमि नेटवर्क में विशेष स्थान मिला है। साथ ही, कई लुप्तप्राय प्रजातियाँ यहाँ अपना बसेरा बनाती हैं। #भारत_के_रामसर_स्थल #IncredibleIndia #ChhariDhand #Ramsar_Sites_of_India #GujaratTourism #RannOfKutch #Kachchh #BirdSanctuary #MigratoryBirds #WaterConservation #RamsarConventionSite #WetlandsofIndia
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI tweet media
हिन्दी
0
38
150
2K
NATIONAL RIVER CONSERVATION DIRECTORATE retweetledi
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI
घने वनों और वन्य जीवन के बीच गूंजता कुंतला झरना तेलंगाना का सबसे ऊँचा है, जो लगभग 147 फीट की ऊँचाई से गिरता है। कदम नदी पर स्थित यह दिलचस्प झरना कई छोटे जलस्रोतों के संगम से जन्म लेकर दो मनमोहक धाराओं में नीचे उतरता है, जहाँ पहुँचने के लिए प्राकृतिक रूप से बनी लगभग 100 चट्टानी सीढ़ियाँ उतरनी पड़ती हैं। आदिवासी अंचल में स्थित कुंतला प्राकृतिक सौंदर्य का केंद्र होने के साथ-साथ इतिहास और परंपराओं का भी साक्षी है। महाभारत की कथा से जुड़ी मान्यता के अनुसार, इस झरने का नाम राजा दुष्यंत की पत्नी शकुंतला के नाम पर पड़ा, जो समय के साथ ‘कुंतला’ बन गया। आज यह आदिवासी समुदायों के लिए आस्था, उत्सव और प्रकृति के हर्षोल्लास का केंद्र बना हुआ है। #भारत_के_दिलचस्प_झरने #TelanganaTourism #KuntalaWaterfall #AdilabadDistrict #WaterfallsOfIndia #IncredibleIndia #JalShakti #WaterConservation #WaterManagement #SaveWater
Ministry of Jal Shakti, DoWR, RD&GR, GoI tweet media
हिन्दी
0
25
110
1.7K