India News

60.7K posts

India News banner
India News

India News

@NetworkItv

Catch all the latest News Updates and Breaking News From India and the world. FB: https://t.co/H7lw1HmyQa YT: https://t.co/6PPgHZqyG6

Delhi Katılım Aralık 2022
3 Takip Edilen34.7K Takipçiler
India News
India News@NetworkItv·
अनंतनाग में पुलिस जवान की शहादत के बाद बड़ी कार्रवाई: लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के सक्रिय आतंकी हारून रशीद गनाई के घर को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया. #jknews #breakingnews #Anantnag #BulldozerAction #HaroonRashidGanaie #LeTTerrorist #TerroristHouseDemolished #JammuAndKashmir #NationalNews
India News tweet mediaIndia News tweet media
हिन्दी
0
0
1
66
India News
India News@NetworkItv·
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी सोनम रघुवंशी को बड़ा झटका देते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने फैसला सुनाते हुए सोनम रघुवंशी की जमानत तुरंत प्रभाव से रद्द कर दी और उन्हें तीन हफ्ते के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने का सख्त निर्देश दिया है। उच्चतम न्यायालय का यह आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए आया है, जिसके बाद अब आरोपी को निर्धारित समय के भीतर जेल जाना होगा। इस फैसले से पीड़ित पक्ष को बड़ी राहत मिली है। #indianews #breakingnews #supremecourt #sonamraghuwanshi #courtverdict #bailcancelled #legalnews
हिन्दी
0
0
0
197
India News
India News@NetworkItv·
अगर आप भी कर रहे हैं सरकारी नौकरी की तैयारी तो यह खबर आपके लिए है। पंजाब नेशनल बैंक ने नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए यूपी, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में 5000 से ज्यादा पद भरे जाएंगे। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। #IndiaNews #pnbbank #GovernmentJobs #bankjobs #jobopportunity #govtjobs #LatestNews #BreakingNews
हिन्दी
0
0
0
53
India News
India News@NetworkItv·
तेज बुखार और शरीर में दर्द के कारण CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने जंतर-मंतर धरने से लिया अस्थायी ब्रेक; सोशल मीडिया पर लिखा- 'पेनकिलर खाकर जुटा था, शाम तक फिर लौटूँगा.' #delhinews #breakingnews #AbhijeetDipke #CJPProtest #JantarMantar #NEETPaperLeak #StudentProtest #DelhiPolitics #NationalNews #indianews
India News tweet media
हिन्दी
0
0
0
53
India News
India News@NetworkItv·
दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारी तनाव: CJP प्रदर्शनकारियों और निहंगों के बीच हुई तीखी झड़प! नीट पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन के दौरान बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा। #delhinews #breakingnews #CJPProtest #JantarMantar #NihangClash #DelhiPolice #NEETProtest #DelhiPolitics #NationalNews #indainews
हिन्दी
0
0
0
83
India News
India News@NetworkItv·
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 अवैध पिस्तौल और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अब इनके बाकी साथियों और मुख्य सप्लायर का पता लगाने में जुटी है। #indianews #breakingnews #punjabnews #amritsarpolice #drugsmuggling #armssmuggling #punjabpolice
India News tweet media
हिन्दी
0
0
0
60
India News
India News@NetworkItv·
APAAR ID योजना एक बार फिर कानूनी बहस के केंद्र में है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मसले पर हाल की सुनवाई में साफ किया कि यदि सरकार इस योजना को स्वैच्छिक बताती है तो अभिभावकों को इसे स्वीकार या अस्वीकार करने का वास्तविक विकल्प भी मिलना चाहिए .इसका उद्देश्य प्रत्येक छात्र को एक स्थायी डिजिटल शैक्षणिक पहचान देना है। इस ID के माध्यम से छात्र की मार्कशीट, प्रमाणपत्र, उपलब्धियां और अन्य शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखे जाते हैं। #BreakingNews #IndiaNews #apaaridforstudents #StudentsRights #SupremeCourt #GovernmentDecision #LatestNews
हिन्दी
0
0
0
59
India News
India News@NetworkItv·
केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत 4 साल सेवा पूरी करने वाले युवाओं के लिए बड़ा फैसला लिया। अब CAPF और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल GD और राइफलमैन भर्ती में पूर्व अग्निवीरों के लिए अलग कैटेगरी बनेगी। इनके लिए 50% आरक्षण, आयु में छूट और भर्ती में रियायतें मिलेंगी। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में जानकारी दी। #Agniveer #AgnipathScheme #capf #AssamRifles #constablegd #govtjobs #BreakingNews #jobopportunity #IndiaNews
हिन्दी
0
0
0
68
India News
India News@NetworkItv·
NEET पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार अब नए सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के तहत कार्रवाई तेज करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक चार राज्यों में फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर आरोपियों के खिलाफ रोजाना सुनवाई कराई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद इस दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य परीक्षा में धांधली करने वालों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई करना और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है। #indianews #breakingnews #neetpaperleak #pmmodi #fasttrackcourt #publicexaminationact #educationnews
India News tweet media
हिन्दी
0
0
0
53
India News
India News@NetworkItv·
चीन के रियर एडमिरल यू जियान ने भारतीय सेना का आभार व्यक्त किया , जब पिछले साल केरल तट पर आग लगने और विस्फोट के शिकार हुए चीनी कार्गो जहाज से 12 चीनी क्रू सदस्यों को सेना ने बचाया था.रियल एडमिरल यू जियान ने चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित रिसेप्शन में कही. भारत में चीनी डिफेंस अटैची रियर एडमिरल यू जियान ने इस मौके पर दोनों देशों के रिश्ते बेहतर करने को लेकर कहा कि चीन और भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं. #China #IndiaNews #InternationalNews #GlobalNews #InternationalRelations #PoliticalNews #breakingnews
हिन्दी
0
0
0
57
India News
India News@NetworkItv·
NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन पर बोले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान- 'हिंसा देखकर दुख हुआ, इस मुद्दे का राजनीतिकरण न हो, छात्रों का कदम साहसी और सराहनीय है. #delhinews #breakingnews #SalmanKhan #NEETUG #StudentProtest #PaperLeak #EducationReforms #DelhiPolitics #NationalNews #indianewsnational
India News tweet media
हिन्दी
0
0
0
128
India News
India News@NetworkItv·
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही तमाम अटकलों और अफवाहों पर पूर्णविराम लगा दिया है। हाल ही में उनके ब्लॉग पोस्ट में सर्जरी और आईसीयू (ICU) के जिक्र के बाद फैंस में उनकी तबीयत को लेकर गहरी चिंता फैल गई थी। इस पर स्पष्टीकरण देते हुए 83 वर्षीय अभिनेता ने साफ किया कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी कोई सर्जरी नहीं हुई है। बिग बी ने बताया कि उनके ब्लॉग के संदेश को गलत तरीके से समझ लिया गया था; दरअसल वे फीफा विश्व कप में अर्जेंटीना और मेसी की हार का उदाहरण देते हुए एक चैंपियन के जीवन में आने वाले कठिन समय की बात कर रहे थे। उन्होंने फैंस को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है और वे पूरी तरह ठीक हैं। #indianews #breakingnews #amitabhbachchan #bigb #healthupdate #bollywoodnews #entertainmentnews #nationalnews
हिन्दी
0
0
0
70
India News
India News@NetworkItv·
देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ जारी छात्रों और सामाजिक संगठनों के उग्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला सीधा बयान सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कड़ा रुख अपनाया और लिखा कि देश के युवाओं का हित और उनका उज्ज्वल भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पेपर लीक के मामलों में त्वरित जांच और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों का गठन किया जाएगा और इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। #indianews #breakingnews #pmmodi #paperleak #fasttrackcourt #youthprotest #educationnews #nationalnews
हिन्दी
0
0
0
57
India News
India News@NetworkItv·
देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों का गुस्सा उफान पर है और इस विरोध प्रदर्शन में अब बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। पेपर लीक और धांधली से प्रभावित छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए सलमान खान ने कहा कि छात्रों का यह कदम पूरी तरह वाजिब है और अपनी आवाज उठाने का यह आंदोलन ही सही तरीका है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित होना सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए और परीक्षाओं में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। सलमान खान के इस बयान के बाद छात्रों के आंदोलन को और बल मिला है, वहीं सोशल मीडिया पर भी उनके इस कदम की काफी सराहना की जा रही है। #indianews #breakingnews #salmankhan #paperleak #neetprotest #studentprotest #bollywoodnews #nationalnews
हिन्दी
0
0
1
229
India News
India News@NetworkItv·
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को 995 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। टीपीनगर से पैडलेगंज मार्ग पर बने शहर के पहले 2.6 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुए उन्होंने क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस फ्लाईओवर के चालू होने से देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, लखनऊ और नेपाल की ओर जाने वाले यात्रियों को शहर में लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान 813 करोड़ रुपये से अधिक की चार बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और 181 करोड़ रुपये से अधिक की दस नई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। इन परियोजनाओं में फोरलेन सड़क निर्माण, एयरफोर्स परिसर में एमईएस कार्यालय शिफ्टिंग, श्रमजीवी महिला छात्रावास, साइंस म्यूजियम और पुलिस आधारभूत ढांचा मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जिससे पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे और रोजगार के अवसरों को नया बल मिलेगा। #indianews #breakingnews #gorakhpur #yogiadityanath #upnews #infrastructure #flyover #development #nationalnews
हिन्दी
0
0
0
82
India News
India News@NetworkItv·
संसद में एनडीए सांसदों के प्रदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष पर करारा हमला बोला है। नितिन नवीन ने कहा कि केंद्र सरकार नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषयों सहित युवाओं के भविष्य के हर मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन राहुल गांधी और विपक्षी दल चर्चा से भाग रहे हैं क्योंकि उनका इतिहास युवाओं को गुमराह करने का रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार युवाओं के सुरक्षित भविष्य, स्टार्ट अप और स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने साफ किया कि परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए कठोर कार्रवाई की जाएगी और सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए हर कदम उठाएगी। #indianews #breakingnews #nitinnabin #bjp #pmmodi #rahulgandhi #neetprotest #parliament
हिन्दी
0
0
0
73
India News
India News@NetworkItv·
संसद के मानसून सत्र के दौरान पेपर लीक विवाद को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला है। विपक्ष जहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षा में धांधली पर चर्चा की मांग को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है, वहीं जवाब में एनडीए के सांसदों ने भी मकर द्वार पर एकजुट होकर प्रदर्शन किया। विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करने का आरोप लगाया, जबकि एनडीए सांसदों ने विपक्ष पर केवल हंगामा करने और चर्चा से भागने का आरोप मढ़ा। #indianews #breakingnews #parliament #monsoonsession #ndaprotest #oppositionprotest #delhinews #politicalnews
हिन्दी
0
0
0
75
India News
India News@NetworkItv·
देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक के मामलों को लेकर मचे बवाल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतों के गठन का ऐलान किया गया था, जिस पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा पलटवार किया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि देश के युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान मौजूदा सरकार की नीतियों ने ही पहुंचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा प्रणालियों में धांधली से लाखों युवाओं का करियर अधर में लटक गया है और केवल अदालतों के गठन की घोषणाओं से अपनी विफलताओं को छिपाया नहीं जा सकता। #indianews #breakingnews #rahulgandhi #pmmodi #paperleak #congress #fasttrackcourt #nationalnews
India News tweet media
हिन्दी
0
0
1
78