Sabitlenmiş Tweet
News Times Today
15.2K posts

News Times Today
@News_TimesToday
Stay Connected with #Newstimestoday for Latest, Trending & Top News Updates from National, International. https://t.co/mefTLbkxxV
India Katılım Ağustos 2021
12 Takip Edilen2.5K Takipçiler

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल में वोट चोरी के आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि ऐसे आरोप बेबुनियाद हैं और जनता के जनादेश का अपमान हैं उन्होंने कहा कि अगर किसी को चुनाव प्रक्रिया पर शक है तो उसे तथ्यों के साथ सामने आना चाहिए चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है जो निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराती है उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जहां जीत मिलती है वहां खुशी मनाई जाती है और जहां हार होती है वहां आरोप लगाए जाते हैं यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हमेशा जनता के विश्वास और विकास के मुद्दों पर काम करती है
#Politics #India #Elections #Democracy #BJP #Congress #WestBengal #News #BreakingNews #newstimestoday
@madanrrathore

हिन्दी

Ravindra Singh Bhati धरने पर पहुंचे, गिरल माइंस श्रमिकों को समर्थन, अधिकारों की लड़ाई तेज, प्रशासन पर दबाव
#RavindraSinghBhati #Barmer #Rajasthan #WorkersProtest #MiningWorkers #LabourRights #IndiaNews #RajasthanNews #Protest #SocialJustice #newstimestoday
@RavindraBhati__

हिन्दी

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल कूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन पठान का जन्म दिन 7 मई को। जयपुर में सिविल लाइन स्थित सत्य महल गार्डन में शाम 5 बजे स्नेह मिलन एवं प्रतिभोज समारोह आयोजित होगा।
#AminPathan #RajasthanCongress #JaipurEvent #BirthdayCelebration #PoliticalEvent #CongressParty #RajasthanNews #IndiaPolitics #Jaipur #EventUpdate #newstimestoday

हिन्दी

नेताओ के कार्यक्रम: 6 मई 2026
#RajasthanPolitics #PoliticalUpdates #RajasthanNews #IndiaPolitics #Jaipur #Alwar #Pratapgarh #newstimestoday
@BhajanlalBjp @TikaRamJullyINC @GovindDotasra

हिन्दी

बंगाल की राजनीति में इस बार एक ऐसी कहानी उभरी है, जो सिर्फ जीत-हार से कहीं आगे जाकर उम्मीद, संघर्ष और बदलाव की मिसाल बन गई. बीजेपी की कलिता माझी ने तृणमूल कांग्रेस के श्यामा प्रसन्न लोहार को हराकर औसग्राम विधानसभा क्षेत्र संख्या 273 में जीत हासिल की है. कलिता माझी ने श्यामा प्रसन्न को 12,535 वोटों के अंतर से हराया. बीजेपी सांसद पी. सी. मोहन ने 'एक्स' पर लिखा, "बीजेपी बंगाल की उम्मीदवार कलिता माझी, जो 4 घरों में घरेलू कामगार के तौर पर काम करती हैं और महीने के ₹2,500 कमाती हैं, उन्होंने औसग्राम निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है. यही बीजेपी की ताकत है, जहां एक आम नागरिक भी आगे बढ़ सकता है और एक सचमुच प्रेरणादायक कहानी लिख सकता है."
#MamataBanerjee #SuvenduAdhikari #newstimestoday

हिन्दी

आम आदमी पार्टी (AAP) का साथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों को लेकर राजनीति तेज हो गई है. पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की मजबूती बरकरार रखने के लिए एक ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने विधायकों से साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर रहे हैं. इस बीच राघव चड्डा समेत अन्य सांसदों ने भी राष्ट्रपति से मुलाकात की है. राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राघव चड्ढा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, "AAP को छोड़ बीजेपी में विलय करने के बाद जिस तरह से पंजाब सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, यह मैंने प्रेसिडेंट के सामने भी रखा है. उन्हें बताया है कि आप खतरनाक साजिश रच रही है." उन्होंने आगे कहा, "जबतक थे आज्ञाकारी तबतक ही थे संस्कारी."
#RaghavChadha #DroupadiMurmu #AAP #BJP #Delhi #newstimestoday

हिन्दी

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में अब 'ओटीडी सीएम फेलो' तैनात किए जाएंगे. यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया. 'वन ट्रिलियन डॉलर मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम' को इस तरह तैयार किया गया है कि हर जिले में विकास कार्यों की रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित की जा सके. इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करना है.
#CMFellow #YogiAdityanath #UttarPradesh #newstimestoday

हिन्दी

जयपुर में नगर निगम वार्ड पार्षदों के कार्यकाल ख़त्म होने बाद भी सरकारी कार्यालय खाली नहीं करने पर समाजसेवी रईस खान जालूपुरा ने स्वायत शासन विभाग के सचिव, स्वायत शासन विभाग के निदेशक और नगर निगम के आयुक्त को पत्र लिख कर शिकायत की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि वार्ड पार्षदों का कार्यकाल ख़त्म होने के बाद भी सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग किया जा रहा है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक नियमों के विरुद्ध है. बल्कि इससे सरकारी संसाधनों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ भी पड रहा है। वर्तमान में यह स्पष्ट नहीं है कि इन सुविधाओं का व्यय कौन वहन कर रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही पर भी प्रश्नचिह्न लग रहा है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि इस विषय में तत्काल जांच करवाई जाए। पूर्व पार्षदों द्वारा वार्ड कार्यालयों के उपयोग को तुरंत रोका जाए। सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
शिकायतकर्ता ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। कुछ कार्यालयों की जांच भी की जाए जो रात रात भर खुले रहते आखिर उनमे ऐसा क्या जरूरी कार्य होता है या उनमें पार्टियां की जा रही है। साथ ही, यह भी स्पष्ट करने की कृपा करें कि इस विषय को अब तक विभाग द्वारा अपने अधिकार क्षेत्र में क्यों नहीं लिया गया। @BhajanlalBjp @RajGovOfficial @LSG_Rajasthan



हिन्दी

गपशप ....
कांग्रेस के एक बड़े नेता ने पिछले दिनों सीकर में यूथ कांग्रेस चुनाव को लेकर अपने गुट के विधायकों और नेताओं को हिदायत दी। यूथ कांग्रेस चुनाव में अपने समर्थक प्रदेश अध्यक्ष पद के उम्मीदवार को जिताने की नेताओं को जिम्मेदारी दी और कहा अगर आपने मेरे उम्मीदवार को नहीं जिताया तो मेरे घर के दरवाजे आपके लिए हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे। बड़े नेता जी का इशारा उनके एक समर्थक विधायक पर था जो इन दिनों रूठे से चल रहे है।
हिन्दी

पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अलवर सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का राजनीतिक कद बढ़ता नजर आ रहा है, बंगाल चुनाव में प्रभारी रहते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को बड़ी सफलता मिली, वहीं दूसरी ओर असम में कांग्रेस की हार के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह पर सवाल खड़े हो गए हैं, उन्होंने पार्टी में महासचिव और प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया, दोनों नेताओं के प्रदर्शन को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है, अलवर से जुड़े इन नेताओं की भूमिका अब राष्ट्रीय राजनीति में और महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जीत और हार के इस अंतर ने दोनों पार्टियों के भीतर नई बहस छेड़ दी है
#WestBengal #BJPVictory #BhupenderYadav #Congress #JitendraSingh #AssamElection #IndianPolitics #BreakingNews #PoliticalUpdate #IndiaNews
हिन्दी

जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी के दौरान उनका शव मिला, मृतक की पहचान डॉ सुनील कुमार के रूप में हुई जो पीजी सेकंड ईयर के छात्र थे और हनुमानगढ़ के रहने वाले थे, रविवार शाम से ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सोमवार सुबह तक साथियों को नहीं मिले तो तलाश शुरू हुई और ओटी में उनका शव पड़ा मिला, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी में रखवाया गया, मामले में आत्महत्या और बीमारी दोनों पहलुओं से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा
#Jaipur #HospitalNews #DoctorDeath #BreakingNews #RajasthanNews #MedicalNews #Investigation #IndiaNews #MGHospital #LatestNews #newstimestoday
हिन्दी

जयपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए शुरू की गई ट्रैफिक मार्शल योजना अब विवादों में घिर गई है, योजना में कार्यरत युवाओं ने आरोप लगाया है कि पिछले चार महीनों से उन्हें वेतन नहीं मिला है और अब बिना किसी लिखित आदेश के मौखिक रूप से ड्यूटी से हटाया जा रहा है, अपनी मांगों को लेकर बड़ी संख्या में ट्रैफिक मार्शल रामनिवास बाग में एकत्रित हुए और वहां से सिविल लाइंस तक प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने अपनी समस्याएं रखते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की, इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास को भी अपनी पीड़ा बताई, पूरे मामले को लेकर अब प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं
#Jaipur #TrafficMarshal #Protest #RajasthanNews #BreakingNews #IndiaNews #TrafficIssue #JaipurNews #CivilLines #LatestNews #newstimestoday
हिन्दी

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक आधार पर बड़ा फेरबदल किया गया है, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने पांच थानों में पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए, इनमें नगर और जवाहर सर्किल के सीआई को रिजर्व पुलिस लाइन भेजा गया है, वहीं अन्य अधिकारियों को अलग अलग थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं, पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है, अधिकारियों को नई तैनाती के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं, इस फैसले से विभाग में हलचल तेज हो गई है
#Jaipur #PoliceTransfer #RajasthanPolice #BreakingNews #IndiaNews #PoliceDepartment #AdministrativeChanges #LawAndOrder #LatestNews #JaipurNews #newstimestoday
हिन्दी

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम आरजीएचएस फर्जीवाड़ा मामले में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीकर के एसके हॉस्पिटल के पूर्व अधीक्षक डॉ कमल कुमार अग्रवाल और निजी लैब संचालक डॉ बनवारी लाल को गिरफ्तार किया, जांच में सामने आया कि बिना जरूरत मरीजों की जांच कराकर प्राइवेट सेंटर को लाभ पहुंचाया जा रहा था, मेडिकल हेल्थ विभाग ने पहले ही सात डॉक्टरों को सस्पेंड कर दिया था, ये सभी डॉक्टर सीकर मेडिकल कॉलेज से जुड़े थे और पीपीपी मॉडल के तहत कार्यरत थे, मामले में संगठित तरीके से गड़बड़ी करने के आरोप सामने आए हैं, एसओजी अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है
#Rajasthan #RGHSScam #SOGAction #Sikar #MedicalScam #BreakingNews #IndiaNews #HealthDepartment #Corruption #LatestNews #newstimestoday
हिन्दी

पश्चिम बंगाल में जीत के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रियों और भाजपा नेताओं के साथ झालमूड़ी खाकर जश्न मनाया, चुनाव परिणाम के बाद कई वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और सभी ने एक साथ जीत की खुशी साझा की, इस दौरान विधायक और सांसद भी मौजूद रहे और मुख्यमंत्री को बधाई दी गई, भाजपा कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई, युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने अपने हाथों से झालमूड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई, मुख्यमंत्री ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन की जीत बताया और कहा कि अब विकास और तेज होगा, कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला
#WestBengal #ElectionResult #BJPVictory #BhajanlalSharma #PoliticalNews #IndiaPolitics #Celebration #BreakingNews #Modi #DoubleEngineGovt #newstimestoday
हिन्दी

वोटों की मतगणना के बीच भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'सभी हिंदू नरेंद्र मोदी के पक्ष में एकजुट हैं, बीजेपी अपनी सरकार बना रही है'
#ResultsOnABP #ElectionResults2026 #AssemblyElections2026

हिन्दी

अलवर जिले के सरिस्का बफर जोन में उस वक्त रोमांचक नजारा देखने को मिला जब वन राज्य मंत्री संजय शर्मा पौधारोपण कार्यक्रम के लिए श्योदानपुरा के जंगल पहुंचे, इसी दौरान रास्ते में टाइग्रेस एसटी-19 का शावक वाटर होल में काफी देर तक डुबकी लगाते हुए दिखाई दिया, इस दृश्य को देखकर मंत्री सहित वहां मौजूद पर्यटक भी उत्साहित हो उठे और काफी देर तक शावक की गतिविधियों को निहारते रहे, सरिस्का में टाइगर की मौजूदगी और उनके शावकों की साईटिंग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, बताया जा रहा है कि टाइग्रेस एसटी-19 के चार शावक हैं और कई बार उन्हें एक साथ भी देखा गया है, जंगल में ऐसे दुर्लभ दृश्य वन्यजीव संरक्षण के सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं
#SariskaTigerReserve #TigerSightings #AlwarNews #WildlifeIndia #NatureLovers #TigerCub #RajasthanNews #WildlifeConservation #newstimestoday
@Sanjay4India1

हिन्दी