@alokrajRSSB सर कुछ असमाजिक तत्व भर्ती को लंबित करवाने के चक्कर में लगे हैं आपसे निवेदन है कि 26 मई को होने वाली सुनवाई में बोर्ड की तरफ से अपना पक्ष मजबूती से रखा जाएं जिससे स्टे 26 को ही हट जाए
हमें आपकी कार्यशैली पर पूर्ण विश्वास है
धन्यवाद🙏🙏
पशु परिचर भर्ती पर हम माननीय न्यायालय में अपना पक्ष रखेंगे।
1. Stay का आधार पिटीशनर के वकील साब ने सही से पेश नहीं किया इसलिए इस पर स्टे हट जाना चाहिए।
2. Normalisation प्रोसेस नियमानुसार किया गया है, इसको बोर्ड अब खुद से बदली नहीं कर सकता।
लगातार दो CET+ पशु परिचर क्या तीनों बार लास्ट पारी कठिन और पहली पारी आसान थी, ये कैसी लॉटरी निकाली, दूसरी बात क्या पढ़ने वाला एक अभ्यर्थी+_25/25 ऊपर नीचे हो जाएगा शर्म नाम कि भी चीज होती है,
चीजों में सुधार होगा, लेकिन मेहनती लोगों के सपनों को तोड़ कर, रोज भर्ती नहीं मिलती 💔🙂
वाकई दुःख होता है ऐसे अंधे फार्मूलों को देख कर 🥲💔
कोई इंसान इतना गया गुजरा कैसे हो सकता है राजस्थान बीके युवा बेरोजगार खून के आंसू रो रहे है और ये तथाकथित नवाचारी विदेश में छुट्टियां मनाने गए है ।
शर्म लिहाज लोक लज्जा सब कुछ गिरवी रख दिए क्या साहेब ...?
#पशु_परिचर_रिजल्ट_दुबारा_जारी_करो
#चतुर्थ_श्रेणी_आवेदन_तिथि_बढ़ाओ
@alokrajRSSB आपने तो बस एक पोस्ट कर दी और चलते बने, आपके कौनसे बच्चे exam की तेयारी करते है, आपने cut off डालना ही बंद कर दिया, यह बाते सुनने मे अच्छी लगती है लेकिन युवाओं की पीड़ा को समझना दूसरी बात होती है,
@alokrajRSSB@alokrajRSSB सर ! आप सांवरिया सेठ मंदिर दर्शन हेतु पधारे थे क्या..?... यदि हा.. तो आपने ट्विटर पर इसकी जानकारी तो नहीं दी.. जिस प्रकार से आप अन्य स्थान की सूचना हम सभी अभ्यर्थी को देते है..☺️...please reply..@alokrajRSSB sir..😊
कुछ लोगों के मेरे इन पोस्टर्स बनाने से मुझे बुरा नहीं लगा क्योंकि वो काफी पीड़ा में होंगे, वैसे भी जिसका सिलेक्शन नहीं होता या जिनका रिजल्ट टाइम पर नहीं आता उन सबका दुश्मन नंबर वन भी मैं ही होता हूं..., मंजूर है।.. पशु परिचर परीक्षा में वास्तव में एक शिफ्ट से ज्यादा और एक शिफ्ट से कम सिलेक्शन हो रहे हैं मगर ये एक पहले से बनाई और परखी प्रक्रिया और नॉर्मलाईजेशन फॉर्मूला के तहत की गई कार्यवाही है। हम उन कैंडिडेट्स जिन्हें इस प्रक्रिया से अन्याय महसूस हो रहा है कि पीड़ा समझते हैं मगर अपने आपसे हम इस नॉर्मलाईजेशन फॉर्मूला को नहीं बदल सकते हैं। वैसे प्रयास होगा कि आगे एकल शिफ्ट परीक्षाएं ही हो या फिर कम से कम शिफ्टों में परीक्षा हो। जेल प्रहरी और आगे आने वाली परीक्षाओं के लिए रिसर्च की जा रही है ताकि शिफ्टों में नॉर्मलाईजेशन से सिलेक्शन में इतना फरक न आए, आगामी ऐसे एग्जाम्स में इंप्रूवमेंट के लिए बोर्ड प्रयासरत है। जहां तक कुछ लोगों के इल्ज़ाम का सवाल की हमने जानबूझ कर छठी शिफ्ट को फायदा दिया, तो वो इस प्रकार है
1. शिफ्टों में कैंडिडेट्स का अलॉटमेंट रैंडम तरीके से कंप्यूटर के जरिए किया गया था। शिफ्टों में अलॉटमेंट का संबंध न इस बात से था कि आपके आवेदन का क्रमांक क्या था, ना अपने कब फॉर्म भरा था या आपका नाम किस अक्षर से शुरू होता है।
2. किस शिफ्ट को कौन सा पेपर आएगा, ये भी पहले से डिसाइड नहीं होता, लॉटरी से उसी दिन डिसाइड होता है।
3. बिल्कुल एक सामान पेपर बनाना नामुमकिन है, प्रयास होता है कि एक से पेपर बनें, मगर फिर भी फर्क हो ही जाता है उसी वजह से नॉर्मलाईजेशन करना पड़ता है।
4. मगर ये बात भी गलत नहीं की 6th पारी का पेपर बाकी परियों के मुकाबले कठिन था और नॉर्मलाईजेशन फार्मूले से उनके मार्क्स बढ़े।
5. वैसे में छठी शिफ्ट छोड़, किसी भी शिफ्ट में, मैं किसी को भी नहीं जानता।
और बताना चाहूंगा कि अभी कुछ दिन पहले यानी 8 अप्रैल को सावालिया सेठ मंदिर में मैंने मन्नत मांगी थी कि मेरे हाथों किसी सही और जेनुइन कैंडिडेट का अहित न हो, उम्मीद है मुझे सावालियां सेठ का आशीर्वाद मिलेगा और हमेशा ही न्याय होगा।
@alokrajRSSB इतना बुरा लगा आपको और इतना कुछ लिखने की क्या जरूरत थी । ये जो लिखे हैं आपकी फोटो बनायीं है आप एक्सेप्ट करो । इतनी सी बात आप से सहन नहीं हुई। तो वो बेरोजगार के साथ क्या बिती होगी जिसके साथ आपने यह सब किया है। अब उसके साथ समाज वालें क्या क्या ताने मारतें। यह सब आपको पता।
@alokrajRSSB इतना सब कुछ पता होते हुए भी स्टूडेंट हित में सोचना, वास्तव मे आपके विचार बहुत अच्छे हैं आपने कोई जान बूझकर ये नहीं किया, आपने तो वो प्रोसेस फॉलो किया था जो पहले से चलता आ रहा था और ये तो हो गया अब आगे ऐसा न हो ऐसा प्रयास करें
@alokrajRSSB यह सब पशु परिचर में नॉर्मलाइजेशन के कारण हुआ हैं।
आपको भी यह स्वीकार करना पड़ेगा कि पशु परिचर परीक्षार्थियों के साथ अन्याय हुआ हैं।
अभी भी मौका हैं न्याय करने का वरना परीक्षार्थियों का चयन बोर्ड से भरोसा उठ जाएगा।🙏
@alokrajRSSB सुकर बनाओ आपको गाली नही दी … बेरोज़गारों को आप इस क़दर दुखी कर रहे हो उनके पास ओर कोई उपाए नही है
आप जब झूट बोलते हो ना तो सीधा कलजे पर लगे है
आप को सूचना सहायक की कोई सूचना नही कितने दिन हो गए हमें दुखी होते हुए सोचा है क्या आपने ???
@alokrajRSSB मेजर साब,एक बात सफेद झूठ लिख दी कि 6th शिफ्ट टफ था6thशिफ्ट में,5 शिफ्ट के मिनि 15 क्वेश्चन रिपीट हुवे हैं, फिर कैसे टफ हुआ? आपके सिस्टम की दाद देनी पड़ेगी? सर हम तो निकल जाएंगे ऐसे हादसे से, लेकिन याद रखना, जब आप पीछे मुड़कर देखोगे तो पछताओगे, कि मुझे मौका मिला था मैने क्या किया?
@alokrajRSSB जो है वो हमारे साथ भी हुआ है बट एक राय देता हूं
सर मुझे लगता है आपको ट्विटर पर कम समय ओर अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए आपको जो मैन उद्देश्य है हमेशा उसी पर काम करते रहो क्योंकि उससे रिजल्ट अच्छे आते है
क्योंकि पढ़ने वालों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए
@BadhalDr
@alokrajRSSB सर आप चालाक तो हो वैसे पशु परिचर में 350000 पास करने की जरूरत कहा थी जबकि नौकरी तो 6000 को देनी थी, आपने भी दिमाक के घोड़े दौड़ाएं और इतने सारे पास कर दिया ताकि एक पल के लिए सब शिफ्ट वाले खुश हो जाए कि मेरा भी pdf में रोल no आया है में भी पास हु।
इतने पास करने का रीजन बताएं।