Mr.Bean retweetledi

जो प्रधानमंत्री NEET/CBSE से प्रभावित 30-35 लाख छात्रों के साथ रिकॉर्डेड अन्याय (पेपर लीक, OSM मार्किंग, रीचेकिंग में गड़बड़ी) पर दो ‘मन की बात’ में से किसी भी एपिसोड में एक शब्द नहीं बोल पाया, वो क्या आश्वासन देगा।
यही दुर्भाग्य है कि जब जिस बात पर बोलना चाहिए, तब, संभवतः, ईगो हावी हो जाता है वरना ‘परीक्षा पर चर्चा’ करने वाले @narendramodi के लिए बच्चों की पीठ पर हाथ रख कर यह कहना कितना कठिन होता कि उनका यह ‘पिता’ मित्रवत् भाव से इस विषय पर जो हो सकता है, कर रहा है।
पीएम के सलाहकार भाँग खा रहे हैं और चापलूस यह गिनाने में व्यस्त हैं कि हम फलाँ आंदोलन के बाद फलाँ चुनाव जीते। यदि चुनाव जीतना ही लोकतंत्र में हर समस्या का उत्तर है तो भाजपा निस्संदेह उत्कृष्टतम पार्टी है। और उनका हर बात पर चुप रहना यह बताता है कि वो आश्वस्त हैं कि चुप रह कर जब चुनाव जीते जा सकते हैं तो बोल कर क्यों समय व्यर्थ करना।
हिन्दी

















