Sabitlenmiş Tweet

आज दिनांक 15 मई, 2026 को श्री दीपक प्रकाश, माननीय मंत्री, पंचायती राज विभाग, बिहार, अपने आवास से पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। माननीय मंत्री ने राज्य सरकार के पदाधिकारियों एवं कर्मियों से आग्रह किया कि वे निजी वाहनों का उपयोग केवल आवश्यकता पड़ने पर ही करें तथा दैनिक आवागमन के लिए यथासंभव सार्वजनिक परिवहन, पैदल चलने, साइकिल अथवा इलेक्ट्रिक वाहन का प्रयोग करें।
@samrat4bjp
@DeepakRLM
@mopr_goi
@IPRDBihar
#BiharPanchayatiRajDept
हिन्दी



















