
आज डूंगरपुर जिला कलक्टर के मार्फत पूरे संभाग में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाजपा सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में घरेलू कनेक्शन में 24 घंटे बिजली सप्लाई करने का वादा किया था, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज ऐसी झुलसती गर्मी में मात्र 4-5 घंटे बिजली आपूर्ति हो रही है, वहीं शहरी क्षेत्र में लो वोल्टेज की भारी समस्या है। कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहने से पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और किसानों की स्थिति खराब है।
पूरे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है। मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp बिजली व्यवस्था सुधारें।



हिन्दी















