Mrs.Pravesh Sinha (मोदी का परिवार)
121.1K posts

Mrs.Pravesh Sinha (मोदी का परिवार)
@PraveshSinha2
🇮🇳🇮🇳(नीति एवं शोध विभाग) जिला शोध प्रमुख, भाजपा महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश । जिला संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, ब्रज क्षेत्र।🇮🇳🇮🇳 No Tags..🚫 No DM..🚫🙏

दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने के लिए मैदान में उतरी, अनेक प्रकार के बंधन लग गए, आर्थिक संभावनाओं के सारे रास्ते बंद कर दिए गए। 11 मई के बाद दुनिया हम पर टूट पड़ी थी। लेकिन 13 मई को फिर 2 और परमाणु परीक्षण हुए थे। उससे दुनिया को पता चला था कि भारत की राजनीतिक इच्छाशक्ति कितनी अटल है। - पीएम @narendramodi

बीते वर्षों में मुझे सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में सोमनाथ दादा की सेवा का जो अवसर मिला, इस मंदिर और क्षेत्र के विकास के लिए जो ऐतिहासिक काम हुए, उस परिवर्तन को आज हम सब प्रत्यक्ष देख रहे हैं। लेकिन साथ ही इस सेवा का मुझे व्यक्तिगत लाभ भी हुआ है। आज मुझे देश के सभी पवित्र तीर्थों के विकास का जो मौका मिल रहा है, ये भगवान सोमनाथ का ही कृपा प्रसाद है। - पीएम @narendramodi

11 मई 1998… यह दिन सिर्फ पोखरण परीक्षण का नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, साहस और सामर्थ्य के ऐतिहासिक उदय का प्रतीक है। अटल बिहारी वाजपेयी जी के दृढ़ नेतृत्व, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के वैज्ञानिक विजन और भारतीय सेना के अदम्य पराक्रम ने दुनिया को संदेश दिया था- भारत अब किसी दबाव में झुकने वाला नहीं। ऑपरेशन शक्ति ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की मजबूत नींव रखी। कोटि-कोटि नमन उन सभी राष्ट्रनायकों को, जिन्होंने भारत का मस्तक विश्व में गर्व से ऊंचा किया। जय हिंद! #Pokhran #OperationShakti


भारत की अटूट आस्था और भक्ति के 1000 वर्ष! सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा मंदिर की गौरवशाली विरासत और आध्यात्मिक महत्ता की स्मृति में स्मारक डाक टिकट एवं विशेष सिक्का जारी करना अत्यंत गौरवशाली है। यह भारत की सांस्कृतिक चेतना और आस्था के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जो हमारी समृद्ध विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का प्रेरक माध्यम बनेगा।

जब मैं पिछली बार यहां आया था, तब मैंने कहा था कि जिसके नाम में ही सोम अर्थात अमृत जुड़ा हो, उसे कौन नष्ट कर सकता है। इतिहास के लंबे कालखंड में इस मंदिर ने अनेक आक्रमण झेले। महमूद गजनवी, अलाउद्दीन खिलजी जैसे अनेक आक्रांता आए। लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर का वैभव मिटाने का प्रयास किया। वो सोमनाथ को एक भौतिक ढांचा मानकर उससे टकराते रहे। बार-बार इस मंदिर को तोड़ा गया... ये बार-बार बनता रहा... हर बार उठ खड़ा होता रहा। क्योंकि तोड़ने वालों को मालूम नहीं था कि हमारे राष्ट्र का वैचारिक सामर्थ्य क्या है। हम भौतिक शरीर को नश्वर मानने वाले लोग हैं। उसके भीतर बैठी आत्मा अविनाशी है। और शिव तो सर्वात्मा हैं। बीते वर्षों में मुझे सोमनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में भगवान सोमनाथ की सेवा का जो अवसर मिला, इस मंदिर और क्षेत्र के विकास के लिए जो ऐतिहासिक काम हुए, उस परिवर्तन को आज हम सब प्रत्यक्ष देख रहे हैं। लेकिन साथ ही इस सेवा का मुझे व्यक्तिगत लाभ भी हुआ है। आज मुझे देश के सभी पवित्र तीर्थों के विकास का जो मौका मिल रहा है, ये भगवान सोमनाथ का ही कृपा प्रसाद है। -मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी

समय खुद जिनकी इच्छा से प्रकट होता है, जो स्वयं कालातीत हैं, जो स्वयं काल स्वरुप हैं, आज उन देवाधिदेव महादेव की विग्रह प्रतिष्ठा के हम 75 वर्ष मना रहे हैं। ये सृष्टि जिनसे सृजित होती है, जिनमें लय हो जाती है। आज हम उनके धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहे हैं। जो हलाहल पीकर नीलकंठ हो गए, आज उन्हीं की शरण में यहां सोमनाथ अमृत महोत्सव हो रहा है। ये सब भगवान सदाशिव की ही क्रीड़ा है। भगवान श्री सोमनाथ के अनन्य भक्त के रूप में मैं कितनी बार यहां आया हूं, कितनी ही बार उनके सामने नतमस्तक हुआ हूं। लेकिन आज जब मैं यहां आ रहा था, तो समय की ये यात्रा एक सुखद अनुभूति दे रही थी। अभी कुछ ही महीने पहले मैं यहां आया था, तब हम सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहे थे। प्रथम विध्वंस के 1,000 वर्ष बाद भी सोमनाथ के अविनाशी होने का गर्व और आज इस आधुनिक स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के 75 वर्ष, हम केवल 2 आयोजनों का हिस्सा भर नहीं बनें, हमें हजार वर्षों की अमृत यात्रा को अनुभव करने का शिवजी ने मौका दिया है। -मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी

महामहिम राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel की गरिमामयी उपस्थिति में जन भवन, लखनऊ में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के अवसर पर आयोजित 'शपथ ग्रहण समारोह' में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर मा. मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी, उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व मा. केंद्रीय राज्य मंत्री श्री @mppchaudhary जी, मा. उप मुख्यमंत्री श्री@brajeshpathakup जी, भाजपा उत्तर प्रदेश के मा. प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @idharampalsingh जी, उत्तर प्रदेश सरकार के मा. मंत्रीगण एवं मा. जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति रही।

उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री @Bhupendraupbjp जी आपको हार्दिक बधाई एवं उज्जवल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं! मुझे विश्वास है कि जनसेवा के प्रति आपका समर्पण एवं सकारात्मक कार्यशैली प्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और नई दिशा प्रदान करेगी।


