Pritikaaa
43.8K posts

Pritikaaa
@Pritikaa9
Dil se Writer aur Dimaag se Overthinker hoon!🍃

"रात को सोते समय बस पीठ पर कोई नाम लिख दें" Esi se related.... उस रात तुमने पीठ पर "अपना नाम" लिखा और मुझे लगा मेरे होने की मुहर पहली बार लगी है कहीं .. जैसे मैं अब तुम्हारी सिर्फ़ मोहब्बत नहीं , तुम्हारा पूरा सच बन गई हूं , और हर अक्षर के साथ तुमने मुझे मुझसे ही चुन लिया .. 🤍

"एक ग़ज़ल रोज़" नफ़रतों की नई दीवार उठाते हुए लोग क्या अजब लोग हैं ज़िंदान बनाते हुए लोग तेरा हर नक़्श मिटाती हुई यादें तेरी और फिर मुझ को तिरी याद दिलाते हुए लोग क्या ख़बर किस को तिरे हिज्र ने बख़्शी है नजात जाने वो कौन थे अश्कों में नहाते हुए लोग अब तो हर-गाम पे हर मोड़ पे मिल जाते हैं देख कर मुझ को तिरा नाम बुलाते हुए लोग धूप में साया मिले भी तो कहाँ से 'सादिक़' जल गए फूस के छप्पर को बनाते हुए लोग 🦋 ~ एहतमाम सादिक़ #रेख़्ता
















