Sabitlenmiş Tweet

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसी गई दही में यात्री को कई कीड़े तैरते हुए मिले।
दही के पैकेट पर एक्सपायरी डेट 4 मार्च की थी, जबकि वीडियो 11 मार्च को रिकॉर्ड किया गया था। इसका मतलब है कि यात्रियों को हफ्ते भर पुराना और एक्सपायर हो चुका खाना दिया जा रहा था।
सिर्फ एक नहीं, कई शिकायतें: वीडियो में अन्य यात्रियों ने भी अपने खाने में कीड़े होने की बात कही, जिससे पता चलता है कि यह किसी एक पैकेट की नहीं बल्कि पूरे खाने की हाइजीन और सेफ्टी की बड़ी लापरवाही है।
जब यात्रियों ने स्टाफ से सवाल किया, तो वे कीड़ों और एक्सपायरी डेट को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए। यह रेलवे के क्वालिटी कंट्रोल और मॉनिटरिंग पर बड़े सवाल खड़े करता है।


हिन्दी



























