
Rajendra Singh Dhandhal
2.8K posts

Rajendra Singh Dhandhal
@RAJENDRA_ASP
Socio- Political Activist With Principal of Srcularism, Equality, Humanity & Justice दबदबा तो है दबदबा तो रहेगा ये तो बिरसा साहू फुले आंबेडकर ने दे रखा है...








राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना गरीब और असहाय बुजुर्गों के सहारे के लिए बनाई गई थी, लेकिन उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की सरकार द्वारा 14 मार्च 2026 को जारी संशोधित शासनादेश ने इसे अपमान, उत्पीड़न और अधिकार छीनने का माध्यम बना दिया है। इस शासनादेश में वृद्धावस्था पेंशन (एक हजार रुपये) के लिए आधार कार्ड को जन्म और आयु प्रमाण के रूप में अमान्य कर दिया गया है। अब बुजुर्गों से परिवार रजिस्टर की प्रति या शैक्षिक प्रमाणपत्र मांगे जा रहे हैं। लाखों बुजुर्ग महीनों से समाज कल्याण विभाग और दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कई बुजुर्ग चलने-फिरने तक में असमर्थ हैं, फिर भी उन्हें अपमानित और परेशान किया जा रहा है। यह सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि बुजुर्गों की गरिमा पर हमला है। @UPGovt तुरंत इस तुगलकी आदेश को वापस ले, आधार कार्ड को आयु प्रमाण के रूप में मान्यता दे और सभी रुकी हुई वृद्धावस्था पेंशन बिना देरी जारी करे। पेंशन कोई एहसान नहीं, बुजुर्गों का अधिकार है।



















मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर जिला बाराबंकी में आयोजित “संवैधानिक अधिकार बचाओ, भाईचारा बनाओ” महारैली का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफल आयोजन यह साबित करता है कि बहुजन आंदोलन अब नई ऊर्जा, नई चेतना और नई ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है। बाराबंकी की इस ऐतिहासिक महारैली को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही इस महारैली को अपना अपार समर्थन और प्यार देकर इसे ऐतिहासिक बनाने वाली जागरूक, सम्मानित और संघर्षशील बाराबंकी की महान जनता को दिल से सलाम और अभिनंदन। आप सभी साथियों की यह एकजुटता इस बात का स्पष्ट संदेश है कि बहुजन महापुरुषों का मिशन अब और तेजी से आगे बढ़ेगा और बहुजन समाज अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करता रहेगा। जय भीम! जय भारत! जय मान्यवर कांशीराम! #ASP_K_Mission2027 #15_मार्च_चलो_बाराबंकी

“कांशीराम साहब आपकी नेक कमाई, आपने सोती कौम जगाई” बहुजन नायक मान्यवर साहब कांशीराम जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन एवं विनम्र आदरांजलि व आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के छठवे स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। #आजाद_समाज_पार्टी_कांशीराम










