दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद माननीय श्री विजय बघेल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
प्रभु श्रीराम जी से आपके सुयशपूर्ण, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@vijaybaghelcg
सदन में छत्तीसगढ़ कर्मचारी मेडिकल कैशलेस योजना की घोषणा के उपरांत छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के प्रतिनिधि आज वैशाली नगर विधायक कार्यालय में भेंट हेतु आए। उन्होंने इस विषय को निरंतर उठाने एवं कर्मचारियों के हित में साथ खड़े रहने के लिए आभार व्यक्त किया। यह योजना वर्ष 2022 से कर्मचारियों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है, जिसके संबंध में समय-समय पर प्राप्त ज्ञापनों को मैंने विधानसभा में प्रमुखता से रखा तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी से चर्चा की। सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप योजना लागू की गई है, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को निजी अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।
#EmployeeWelfare#CashlessScheme#Chhattisgarh#GoodGovernance#HealthcareSecurity
समग्र विकास का SANKALP…
"विजन विकसित छत्तीसगढ़ 2047" की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
ज्ञान से गति और अब समग्र विकास की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़। किसानों, युवाओं, मातृशक्ति, जनजातीय समाज और हर नागरिक के सशक्त भविष्य का भरोसा बनकर उभरा है।
@narendramodi@vishnudsai
#छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं के व्यापक विकास के माध्यम से विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा।
#छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट
मुख्य बजट 2026-27 में जल संसाधन विभाग अंतर्गत पंडरिया विधानसभा में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं एवं एनीकट निर्माण हेतु ₹40 करोड़ 08 लाख 80 हजार की स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी एवं वित्त मंत्री श्री @OPChoudhary_Ind जी का आभार।
यह सौगात सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने एवं किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पंडरिया विधानसभा के ग्रामीण अंचलों में हर खेत तक पानी पहुँचाने का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।
#छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट
हमारा यह #छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना के अनुरूप तैयार किया गया है।
हमारी सरकार मिशन मोड में काम करने में विश्वास रखती है। इसके लिए हमने पाँच मुख्यमंत्री मिशन बनाए हैं। मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन, मुख्यमंत्री AI मिशन, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन, मुख्यमंत्री स्टार्टअप मिशन और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से प्रदेश के विकास को नई दिशा, नई धार और नई रफ़्तार दी जाएगी। मैं इस शानदार बजट के लिए पूरे प्रदेश को हार्दिक बधाई देता हूँ।