RLD Rajasthan retweetledi
RLD Rajasthan
6.7K posts

RLD Rajasthan
@RLDRajasthan
This is official twitter handle of @RLDparty Rajasthan.
Jaipur, India Katılım Ekim 2013
535 Takip Edilen6.3K Takipçiler
RLD Rajasthan retweetledi

चौधरी अजीत सिंह जी ने भारत में एथेनॉल को बढ़ावा देने के लिए एक दूरदर्शी नीति तैयार की थी। यह संभवतः 1994-95 की बात है, जब उन्होंने ब्राजील का दौरा किया था। वहां उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किस प्रकार ईंधन में एथेनॉल के मिश्रण से ब्राजील की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही थी और वहां के किसान, चीनी उद्योग व मिलें इसमें कितना बड़ा योगदान दे रहे थे। इसी तर्ज पर उनकी यह प्रबल इच्छा और मंशा थी कि भारत में भी बड़े पैमाने पर एथेनॉल का प्रयोग होना चाहिए, ताकि भारतीय किसानों और चीनी उद्योग को इसका सीधा लाभ मिल सके।
- केंद्रीय मंत्री चौधरी जयन्त सिंह जी
#Ethnol #Balaini #Baghpat #ChaudharyAjitSingh
हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

आज जयपुर, राजस्थान में @EFLU_OFFICIAL, @NSDCIndia एवं राजस्थान सरकार के मध्य विदेशी भाषा कौशल, उद्यमिता और नवाचार को सशक्त करने हेतु आयोजित महत्वपूर्ण MoU हस्ताक्षर समारोह में सम्मिलित हुआ। इस सुखद अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी श्री @jayantrld जी, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री @DrPremBairwa जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
राजस्थान सुसंस्कृत, शिक्षित और दूरदर्शी राज्य है, जहां के युवाओं में उद्यमिता, नवाचार, कौशल और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान स्थापित करने की अपार क्षमता है। आज इस पहल के अंतर्गत प्रारंभिक चरण में एक हजार विद्यार्थियों को French, German, Japanese, Korean और Spanish जैसी प्रमुख विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है, जिससे युवाओं के लिए देश और विदेश दोनों स्तरों पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे व भारत की प्रतिभा वैश्विक मंच पर और सशक्त रूप से स्थापित होगी।




हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

आज जयपुर स्थित बिड़ला सभागार में आयोजित 'विदेशी भाषा संचार कौशल' कार्यक्रम में सहभागिता की।
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020' के लक्ष्यों को गति प्रदान करते हुए आज राज्य सरकार, @EFLU_OFFICIAL एवं @NSDCIndia के बीच महत्वपूर्ण एमओयू किया गया।
यह अभिनव पहल प्रदेश के युवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने, उनके कौशल संवर्धन को गति देने तथा रोजगार के नवीन अवसर सृजित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
इस अवसर पर माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री @dpradhanbjp जी, माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री @jayantrld जी, उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी सहित अन्य गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान




हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

Proud to witness the rollout of transformative initiatives in Rajasthan in the gracious presence of Hon’ble CM @BhajanlalBjp ji, Hon’ble Education Minister @dpradhanbjp ji.
MoU signed for Foreign Language Communication Skill Program between Govt. of Rajasthan & English & Foreign Languages University, Hyderabad.
Also launched the National Entrepreneurs Empowerment Drive -NEED for transforming aspiring youth into micro-entrepreneurs at Panchayat level across 6 states incl. Rajasthan.
The decision by MSDE to establish a Skill India International Centre in Jaipur at the Mahatma Gandhi Institute of Governance and Social Sciences will impart technical skills to address global skill gaps.
Grateful to Dy. CM @DrPremBairwa ji and @kkvishnoibjp for championing this vision.
#SkillIndia #ForeignLanguage #SIIC #Rajasthan #ViksitBharat



English
RLD Rajasthan retweetledi

गुलाबी नगरी जयपुर में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयन्त चौधरी जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
#Jaipur
हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय केंद्रीय मंत्री आदरणीय जयंत चौधरी जी के जयपुर आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
दिनांक: 1 मई 2026 (शुक्रवार)
समय: प्रातः 09:00 बजे
📍 स्थान: जयपुर एयरपोर्ट
@jayantrld
@RLDparty

हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi
RLD Rajasthan retweetledi

2. भरतपुर के ग्रामीण क्षेत्र में एक और केंद्रीय विद्यालय खोलने,
3.पूर्व में भेजे गए सभी रेलवे के प्रस्तावों पर स्वीकृति दिलवाने,
4.स्किल्ड इंडिया ट्रेनिंग और अन्य तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के रूप में हब बनाने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की ।
#JayantChaudhary
#RLD
हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

आज राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी जी से मुलाक़ात की और उनके साथ बैठक में सांगठनिक मुद्दों,भरतपुर के विकास के मुद्दों और राजनीतिक मसलों पर चर्चा की I
@jayantrld
@RLDparty


हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi
RLD Rajasthan retweetledi

आज 14 अप्रैल सिर्फ .बाबा साहिब डॉ.भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन एक तारीख नहीं,
ये इंसाफ, समानता और आत्मसम्मान की नई शुरुआत है।
उनका संघर्ष हर उस इंसान की आवाज है,
जो आज भी अपने अधिकारों के लिए खड़ा है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर उन्हें शत-शत नमन 🙏🙏🙏
डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक महान विधिवेत्ता या संविधान निर्माता नहीं थे, बल्कि वे उस पीड़ा की आवाज थे जिसे समाज ने सदियों तक दबाकर रखा। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह सिर्फ कानूनों तक सीमित नहीं था, बल्कि वह एक मानवीय संवेदना का आंदोलन था।
जब उन्होंने कहा कि “किसी समाज की प्रगति उसकी महिलाओं की स्थिति से आंकी जाती है,” तो यह सिर्फ विचार नहीं, बल्कि एक ऐसा सपना था जिसमें हर महिला को बराबरी, सुरक्षा और आत्मसम्मान का अधिकार मिले।
उन्होंने महिलाओं के लिए सिर्फ अधिकारों की बात नहीं की, बल्कि उन्हें अपनी पहचान, अपनी आवाज और अपने सपनों के लिए खड़े होने की ताकत दी। उनका यह विश्वास था कि जब एक महिला शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है, तो वह केवल अपना जीवन नहीं बदलती, बल्कि पूरे समाज की दिशा बदल देती है।
आज भी उनका यह संदेश हर बेटी के दिल को छूता है कि वह किसी की परछाई नहीं, बल्कि अपने अस्तित्व की खुद रोशनी है; उसे किसी से कम नहीं समझा जाना चाहिए, क्योंकि उसके सपनों में ही एक बेहतर और न्यायपूर्ण समाज की नींव छिपी होती है।
- Idul Khan, RLD Sarathi Intern
हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

आज 14 अप्रैल है... उस युगद्रष्टा का स्मृति-दिवस, जिन्होंने अपनी प्रखर मेधा और 'कलम' की शक्ति से सदियों की खामोशी को 'आवाज' दी। भारतीय संविधान के शिल्पकार, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
बाबासाहेब केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के बड़े बौद्धिक स्तंभ थे। उनकी रचनाएं, विशेषकर 'एनीहिलेशन ऑफ कास्ट', हमें समाज की रूढ़ियों से परे हटकर विवेक और तर्क के साथ जीना सिखाती हैं। उनके द्वारा रचित 'संविधान' महज एक कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि हर नागरिक के लिए 'आत्मसम्मान' और 'समानता' का सबसे पवित्र घोषणापत्र है।
उन्होंने स्पष्ट कहा था कि "एक सुरक्षित समाज के लिए कानून से ज्यादा नैतिकता जरूरी है।" आज के दिन संकल्प बस इतना ही है..कि हम सिर्फ उनके नारों को न दोहराएं, बल्कि उनके द्वारा दिए गए 'समान अधिकार' और 'तर्कसंगत सोच' के मूल्यों को अपने आचरण में उतारें।
इंसानियत और समरसता के उस महान विचार को शत-शत नमन, जिसने भारत के हर अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में गर्व से खड़ा होने का हौसला दिया।
- Kuldeep, RLD Sarathi Intern
हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

Today, on the birth anniversary of Bharat Ratna Babasaheb Dr. B. R. Ambedkar, the RLD Sarathi Interns from the previous batches will be managing my X account throughout the day.
Ten young voices will share their reflections inspired by Babasaheb’s ideas and his enduring vision of equality and social justice. I encourage you to interact with them and be part of this special initiative today as we take forward the message of Babasaheb into the future through today's youth!
#AmbedkarJayanti #DrBRAmbedkar #SarathiInterns #YouthVoices #SocialJustice #YoungIndia

English
RLD Rajasthan retweetledi

हर पीढ़ी ने जिनकी आवाज में अपनी कहानी सुनी...आज वो आवाज सदा के लिए थम गई। आशा भोसले जी को युगों-युगों तक नमन! 🙏
#AshaBhosle

हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता की अलख जगाने वाले महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम बनाकर वंचितों और महिलाओं को सशक्त करने का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी हमें प्रेरित करता है।
#JyotibaPhule

हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

राष्ट्रीय लोकदल राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनुशासन समिति के चेयरमैन आदरणीय श्री देवी सिंह दौसा जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है।
वे पार्टी के प्रति समर्पित, कर्मठ एवं निष्ठावान व्यक्तित्व थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि
ॐ शांति

हिन्दी
RLD Rajasthan retweetledi

शामली के लिए शुभ खबर!
हाल में स्वीकृत 57 नए केंद्रीय विद्यालयों में से एक, कृष्णा विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम काबड़ौत, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश अब धरातल पर साकार हो गया है!
शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यह विद्यालय क्रियाशील हो गया है।
शामली के बच्चों को अब विश्वस्तरीय शिक्षा घर के पास ही मिलेगी।
@kvs_hq
#KVShamli #KendriyaVidyalaya
हिन्दी

