

Mr Rathore
24K posts




समस्त प्रदेशवासियों को 'राजस्थान दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं! आज का दिन हमारी गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और उन मानवीय मूल्यों के उत्सव का दिन है, जिन्होंने राजस्थान को विश्व पटल पर विशिष्ट पहचान दिलाई है। आइये, हम सब मिलकर 'विकसित राजस्थान 2047' के संकल्प को सिद्ध करने हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। जय हिन्द! जय भारत! जय राजस्थान! #RajasthanDiwas2026










Delighted to call upon the Hon’ble @LtGovDelhi, Shri @SandhuTaranjitS ji. His vast administrative acumen and distinguished experience will be the cornerstone of Delhi’s transformative journey. I am certain that under his seasoned leadership, our National Capital is set to achieve unprecedented milestones of growth and excellence.

आज आर्य समाज के 151वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सुहृद जनों को संबोधित किया एवं सभी उपस्थित गणमान्यों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के आदर्श, समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका अमूल्य योगदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा; उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक सशक्त, जागरूक एवं संस्कारित समाज के निर्माण का हम सभी ने संकल्प लिया। इस सफल आयोजन हेतु सभी आयोजकों एवं सहभागियों को हृदय से आभार एवं हार्दिक बधाई। #DayanandSaraswati #BharatMandapam