Sabitlenmiş Tweet

भारत सरकार के सबसे प्रतिष्ठित मंच एवं जी-20 शिखर सम्मेलन से पूरे विश्व में विख्यात नई दिल्ली प्रगति मैदान मे स्थित भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लीडरशिप सम्मिट एंड अवार्ड समारोह 2024 में उपस्थित मुख्य अतिथि, श्री चिराग पासवान जी (केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भारत सरकार) श्री रामदास आठवले जी (केंद्रीय मंत्री भारत सरकार) श्री रघुराज सिंह जी (राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) श्रीमती बबीता चौहान जी (भाजपा नेता नई दिल्ली) प्रो. पंकज चौधरी (राष्ट्रीय प्रभारी भाजपा) सुश्री नुसरत भरूचा जी (बॉलीवुड स्टार भारतीय फिल्म अभिनेत्री) द्वारा श्री राघव शुक्ला जी (प्रबंधक) श्री राघव गोवर्धन गौशाला समिति, को विशिष्ट अतिथि एवं अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल लीडरशिप सम्मिट भारतीय पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। साथ ही मंच पर उपस्थित माननीय मुख्य अतिथियों ने श्री राघव शुक्ला जी द्वारा संचालित तमाम निस्वार्थ सेवाओं की विशेष सराहना भी कीI यह पुरस्कार उन संगठनों एवं व्यक्तियों को सम्मानित करता है जो जानवरों एवं पर्यावरण की देखभाल और सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हैं और साथ ही मानव कल्याण के लिए भी समर्थन प्रदान करते हैं। गायों की देखभाल करने और साधु-संतों सहित अन्य तमाम जरूरतमंदों को भोजन, आश्रय और देखभाल सुनिश्चित करने में श्री राघव शुक्ला जी के नेतृत्व में संचालित श्री राघव गोवर्धन गौशाला समिति के अनुकरणीय प्रयासों को मान्यता देते हुए, यह पुरस्कार उनके नेक मिशन के साथ की जा रही निस्वार्थ सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।
(Thanks & Regards)
*Team Shri Raghav Gaudham*




हिन्दी


















