
Rajkumar Choudhary
6.3K posts








राजनीति में मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन अगर किसी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा को ही राजनीति का हथियार बना दिया जाए तो यह बेहद चिंताजनक है। नागौर सांसद श्री @hanumanbeniwal जी की सुरक्षा कम करना केवल एक व्यक्ति का मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज़ को दबाने जैसा संदेश देता है। क्या राजस्थान सरकार और प्रशासन अब निष्पक्षता छोड़ राजनीतिक दबाव में काम कर रहे हैं? अगर किसी नेता की सुरक्षा उसकी विचारधारा या सरकार की आलोचना पर तय होने लगे, तो यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। भजनलाल सरकार को राजनीतिक विरोध और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को अलग-अलग रखना चाहिए। मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूँ कि सांसद श्री #HanumanBeniwal की सुरक्षा की निष्पक्ष समीक्षा कर उन्हें उचित सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। @PoliceRajasthan @Rajeev_ips @RajCMO @PMOIndia @AmitShah












