Ramesh morwal retweetledi

नई दिल्ली स्थित भारतरत्न डॉ. एस. सी. सुब्रह्मण्यम ऑडिटोरियम, ICAR पूसा केंद्र में आयोजित 6वें हाड़ौती स्नेह मिलन समारोह में सम्मिलित होकर हाड़ौती समाज के बंधुओं को संबोधित किया।
हाड़ौती की भूमि शौर्य, संस्कृति और लोक परंपराओं की अमूल्य धरोहर समेटे हुए है। समाज की असली शक्ति उसकी एकता, संस्कृति और समरसता में निहित है, और आज के युवा शिक्षा, उद्यमिता व सेवा भाव से राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा भर रहे हैं।
यह स्नेह मिलन हमारी साझा पहचान और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है, जिसने यह संदेश दिया कि एकजुटता और समर्पण ही विकास की वास्तविक शक्ति हैं।
मैं हाड़ौती समाज के सभी बंधुओं और आयोजकों को हृदय से साधुवाद देता हूँ। साथ ही, मेरा आग्रह है कि दीपावली पर जब आप अपने गाँव लौटें, तो उनके विकास की आवश्यकताओं को पहचानें। सुधार हेतु सुझाव साझा करें; मैं पूर्ण सहयोग के लिए सदैव तत्पर हूँ। गाँवों का उत्थान ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग है।
जय हाड़ौती!



हिन्दी


















