Sabitlenmiş Tweet
Md Samiul Islam
25.1K posts

Md Samiul Islam
@Roje2_2
Before judging me, make sure you are perfect 👆 🤔 🙏
WB Katılım Nisan 2017
2.6K Takip Edilen3.9K Takipçiler

“पेंशन आएगी तब नई पैंट खरीदूंगा…” पहली कक्षा के बच्चे की यह बात सुनकर शिक्षक की आंखें नम हो गईं।
राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन स्थित बमनपुरा सरकारी स्कूल में कक्षा एक का छात्र राज फटी पैंट पहनकर स्कूल आया था।
जब शिक्षक शुभम शेरवाल ने वजह पूछी, तो मासूम ने धीरे से कहा, मेरे मम्मी-पापा नहीं हैं… जब दादी की पेंशन आएगी तब नई पैंट ले लूंगा।
यह सुनते ही शिक्षक भावुक हो गए। राज की मां का निधन तब हो गया था जब वह सिर्फ एक साल का था और छह महीने पहले उसके पिता भी इस दुनिया को छोड़ गए। अब वह अपनी बुजुर्ग दादी और दो भाई-बहनों के साथ मुश्किल हालात में जीवन बिता रहा है।
अगले ही दिन शिक्षक ने अपने पैसों से राज के लिए नई पैंट और शर्ट खरीद दी। जब राज ने नए कपड़े पहने, तो उसके चेहरे की मासूम मुस्कान ने सभी का दिल छू लिया। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग उसकी मदद के लिए आगे आए हैं

हिन्दी






























