Jai Krishan Singh Rouri
897 posts

Jai Krishan Singh Rouri
@RouriJai
Deputy Speaker Punjab Vidhan Sabha




पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से Fortis अस्पताल में मिलकर आ रहा हूँ। उनकी तबीयत में सुधार है। Electrolyte imbalance की वजह से 2 दिन से तबीयत ख़राब थी और कल शाम को अचानक PULSE रेट नीचे गिरने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी उन्हें अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में 1–2 दिन रहना होगा। इस समय जब उनकी अपनी तबीयत ठीक नहीं है, तब भी भगवंत मान जी बाढ़ की हालत को लेकर चिंतित हैं। उनसे बाढ़ की स्थिति को लेकर बात हुई। उन्होंने बताया कि वे अधिकारियों से बात कर बाढ़ राहत और बाढ़ के बाद की स्थितियों से निपटने की योजना बना रहे हैं और अगले 1–2 दिनों में उसका पूरा ऐलान करेंगे। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और लंबी आयु दें। जनता की सेवा करने का यह जज़्बा उनके अंदर सदा बरक़रार रहे।



एक तरफ़ बाढ़ के पानी से ख़तरा है कि वह गाँवों में घुसकर घरों में इंसान और पशुओं की जान पर बन आती है, खेत डूब रहे हैं। इसमें फिर भी यह संभावना है कि पानी निकलेगा और ज़िन्दगी दोबारा शुरू हो जाएगी। लेकिन इससे भी बड़ी समस्या यह है कि नदियों में पानी इतना आ गया है कि वे अपना रास्ता बनाने के लिए लहलहाते खेतों को बहा ले जा रही हैं। हर इलाक़े में, हर गाँव में 40–50 एकड़ ज़मीन के फसलों वाले खेत नदियाँ बहा चुकी हैं। यहाँ समस्या यह है कि पानी तो कम भी हो जाएगा लेकिन खेत दोबारा नहीं बन पाएंगे। 📍मरार गाँव, पट्टी विधानसभा (पंजाब)















अगर कोई पाँच साल से ज़्यादा सजा वाले केस में जेल जाता है और उसे 30 दिन में बेल नहीं मिलती, तो उसे पद छोड़ना पड़ेगा, कोई छिटपुट आरोप के लिए पद नहीं छोड़ना पड़ेगा। मगर जिन पर करप्शन के आरोप हैं, या पाँच साल से ज़्यादा सजा के आरोप हैं, ऐसे मंत्री, CM या PM जेल में बैठकर सरकार चलाएं ये कितना उचित है? - गृह मंत्री श्री @AmitShah youtube.com/watch?v=wqtyF_…



