SAIL- Bokaro Steel Plant

2.2K posts

SAIL- Bokaro Steel Plant banner
SAIL- Bokaro Steel Plant

SAIL- Bokaro Steel Plant

@SAILBSL2

Official Account of SAIL-BSL. अपने सभी stakeholders के साथ सतत संवाद सेल-बोकारो स्टील प्लांट का ध्येय है. #Ispatiirada #AatmaNirbharBharat #SAILfightsCorona

Bokaro Steel Plant, Jharkhand Katılım Ocak 2017
154 Takip Edilen10.1K Takipçiler
Sabitlenmiş Tweet
SAIL- Bokaro Steel Plant
SAIL- Bokaro Steel Plant@SAILBSL2·
It is a matter of immense pride for us that we have not only supplied the DMR steel for the carrier for it's critical parts,but has also been a foremost partner with Indian Navy & DMRL in its quest for warship grade steel during the last 20 years. @SAILsteel @amarendu @BslDic
English
29
28
90
0
SAIL- Bokaro Steel Plant retweetledi
Steel Authority of India Limited (SAIL)
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने नया इतिहास रचते हुए 22 मार्च 2026 को 63,406 टन का सर्वश्रेष्ठ एक दिवसीय क्रूड स्टील उत्पादन दर्ज किया, जो इसकी उत्कृष्ट संचालन क्षमता और देश के इस्पात क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है। #SAIL
Steel Authority of India Limited (SAIL) tweet media
हिन्दी
0
2
4
158
SAIL- Bokaro Steel Plant
ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल में BSL का दमदार प्रदर्शन, 5 अवॉर्ड्स के साथ रचा नया कीर्तिमान! ------------------------------------------------------- बोकारो इस्पात संयंत्र की विभिन्न टीमों ने 'ओडिशा स्टेट प्रोडक्टिविटी काउंसिल (OSPC) प्रतियोगिता-2026' में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर संयंत्र का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि के पश्चात आज दिनांक 24 मार्च 2026 को विजेता टीम के सदस्यों ने निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन से भेंट कर इस प्रतियोगिता से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री अनुप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) श्री प्रदीप कुमार वर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (ईएमडी) श्री गुलशन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (सीआरएम–III) श्री राजेश कुमार झा, महाप्रबंधक (आईईडी) श्री धीरज कुमार चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे। गौरतलब है कि “क्लस्टर्स ऐज़ ग्रोथ इंजन: मैक्सिमाइजिंग प्रोडक्टिविटी” विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बीएसएल की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ओएसपीसी द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में सीआरएम-III की टीम (वरीय प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार सिंह एवं उप प्रबंधक श्री कुणाल अमेता) तथा ब्लास्ट फर्नेस की टीम (वरीय प्रबंधक श्री सचिन शर्मा एवं वरीय प्रबंधक श्री सुनील बंदूनी) ने सर्वोच्च “5-स्टार” रेटिंग प्राप्त की। इसके अतिरिक्त, हॉट स्ट्रिप मिल की प्रथम टीम (उप प्रबंधक श्री विशाल सोलंकी) एवं ईएमडी विभाग की टीम (वरीय प्रबंधक श्री अमितेश राज एवं प्रबंधक श्री हरेंद्र प्रताप सिंह यादव) को “4-स्टार” रेटिंग तथा हॉट स्ट्रिप मिल की दूसरी टीम (वरीय प्रबंधक श्री अंजनी कुमार सिन्हा एवं उप प्रबंधक श्री तरुण अग्रवाल) को “3-स्टार” रेटिंग से सम्मानित किया गया। निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके नवाचार और परिश्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मंचों पर ऐसी उपलब्धियां संयंत्र की तकनीकी श्रेष्ठता को सिद्ध करती हैं। अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री अनुप कुमार दत्त ने भी टीम के प्रयासों को प्रोत्साहित करते हुए विजेताओं को बधाई दी। इस आयोजन का समन्वय इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा किया गया। यह उपलब्धि बोकारो इस्पात संयंत्र की उत्पादकता बढ़ाने और वैश्विक मानकों के अनुरूप औद्योगिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का प्रतिफल है। विजेताओं का यह सम्मान न केवल अन्य कार्मिकों को प्रेरित करेगा, बल्कि यह निरंतर सुधार और गुणवत्ता के प्रति संयंत्र की अटूट प्रतिबद्धता को भी और अधिक सशक्त बनाएगा @SAILsteel @SteelMinIndia
SAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet media
हिन्दी
0
1
1
67
SAIL- Bokaro Steel Plant
#BokaroFoodStreet Watch highlights of much celeberated Food Street at Bokaro organised by SAIL Bokaro Steel Plant @SAILsteel @SteelMinIndia
SAIL- Bokaro Steel Plant@SAILBSL2

हर स्वाद की कहानी, हर कोने में रौनक - बीएसएल द्वारा आयोजित फूड स्ट्रीट का शानदार आगाज़ ----------------------------------------------------- 22 मार्च की संध्या बोकारो के लिए यादगार रहेगी। बीएसएल की पहल पर पहली बार शहर में फुड स्ट्रीट का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन ने किया. गांधी चौक से बोकारो मॉल मोड़ तक सजे इस अनोखे फुड स्ट्रीट के उदघाटन के अवसर पर उप महानिरीक्षक (सीआईएसएफ) श्री राजीव मिश्रा, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शुभम रंजन, अधिशासी निदेशक(एसआरयू) श्री पी के रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक(माइंस) श्री विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) श्री अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक(एम एम) श्री सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बी बी करुणामय, अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री अनूप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) श्री एस के भारद्वाज सहित अन्य वरीय अधिकारी तथा नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. फुड स्ट्रीट में लगभग 70 फुड स्टॉल लगाए गए जिनमें देश के अलग-अलग प्रांतों के व्यंजन और पकवान बोकारो वासियों को उपलब्ध कराए गए. इनमें झारखण्ड के पारम्परिक व्यंजन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे जबकि महिला समिति का फुड स्टॉल भी हमेशा की तरह लोगों को लुभाता रहा. इसके अलावा अन्य स्टॉल भी अपने खास व्यंजनों और स्वाद की खुशबु से बड़े, बुजुर्ग और बच्चों को आकर्षित करते रहे. देर शाम तक सजे फुड स्ट्रीट में खान-पान के साथ-साथ लोग गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिलते नज़र आए और इस पूरे आयोजन को सार्थक बनाया। @SAILsteel @SteelMinIndia

English
0
0
0
116
SAIL- Bokaro Steel Plant retweetledi
आकाशवाणी समाचार, राँची | Akashvani News, Ranchi
बोकारो में @SAILBSL2 की ओर से फूड स्ट्रीट का आयोजन किया। #फूड_स्ट्रीट में सैकड़ों फूड स्टॉल लगाए गए। मौके पर उपस्थित संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रिय रंजन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य नगरवासियों को एक बेहतर सामाजिक और सांस्कृतिक मंच प्रदान करना है। @SAILsteel @SteelMinIndia
हिन्दी
0
1
1
120
SAIL- Bokaro Steel Plant
हर स्वाद की कहानी, हर कोने में रौनक - बीएसएल द्वारा आयोजित फूड स्ट्रीट का शानदार आगाज़ ----------------------------------------------------- 22 मार्च की संध्या बोकारो के लिए यादगार रहेगी। बीएसएल की पहल पर पहली बार शहर में फुड स्ट्रीट का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन बीएसएल के निदेशक प्रभारी श्री प्रिय रंजन ने किया. गांधी चौक से बोकारो मॉल मोड़ तक सजे इस अनोखे फुड स्ट्रीट के उदघाटन के अवसर पर उप महानिरीक्षक (सीआईएसएफ) श्री राजीव मिश्रा, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती शुभम रंजन, अधिशासी निदेशक(एसआरयू) श्री पी के रथ, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक(माइंस) श्री विकास मनवटी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) श्री अनीष सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक(एम एम) श्री सी आर मिश्रा, अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बी बी करुणामय, अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री अनूप कुमार दत्त, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (वित्त एवं लेखा) श्री एस के भारद्वाज सहित अन्य वरीय अधिकारी तथा नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. फुड स्ट्रीट में लगभग 70 फुड स्टॉल लगाए गए जिनमें देश के अलग-अलग प्रांतों के व्यंजन और पकवान बोकारो वासियों को उपलब्ध कराए गए. इनमें झारखण्ड के पारम्परिक व्यंजन भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे जबकि महिला समिति का फुड स्टॉल भी हमेशा की तरह लोगों को लुभाता रहा. इसके अलावा अन्य स्टॉल भी अपने खास व्यंजनों और स्वाद की खुशबु से बड़े, बुजुर्ग और बच्चों को आकर्षित करते रहे. देर शाम तक सजे फुड स्ट्रीट में खान-पान के साथ-साथ लोग गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मिलते नज़र आए और इस पूरे आयोजन को सार्थक बनाया। @SAILsteel @SteelMinIndia
हिन्दी
0
0
4
292
SAIL- Bokaro Steel Plant
बेहतर इलाज की दिशा में BGH की एक और पहल:बोकारो में अत्याधुनिक हर्निया सर्जरी का सफल प्रदर्शन ----------------------------------------------------- बोकारो, 19 मार्च 2026: बोकारो जनरल हॉस्पिटल के ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स में 19 मार्च 2026 को एक लैप्रोस्कोपिक हर्निया कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का उद्देश्य डॉक्टरों एवं स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं के शल्य कौशल को उन्नत करना था. कार्यशाला में उन्नत न्यूनतम इनवेसिव हर्निया रिपेयर तकनीकों जैसे TEP (टोटली एक्स्ट्रापेरिटोनियल रिपेयर), TAPP (ट्रांसएब्डोमिनल प्रीपेरिटोनियल रिपेयर) – इन्गुइनल हर्निया के लिए, तथा IPOM (इंट्रापेरिटोनियल ऑनले मेश रिपेयर) – इन्सीजनल/वेंट्रल हर्निया के लिए विशेष रूप से शामिल थीं. इस कार्यशाला में अतिथि संकाय के रूप में गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल के प्रख्यात जीआई सर्जन डॉ. वैभव शर्मा ने भाग लिया तथा उपस्थित सर्जनों के साथ अपना अनुभव एवं विशेषज्ञता साझा की. कार्यक्रम में लाइव सर्जिकल डेमोंस्ट्रेशन, विशेषज्ञ व्याख्यान तथा इंटरएक्टिव चर्चाएं आयोजित की गईं, जिनमें लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी में नवीनतम नवाचारों एवं श्रेष्ठ प्रथाओं पर प्रकाश डाला गया. यह कार्यशाला बोकारो जनरल हॉस्पिटल की उन्नत शल्य शिक्षा को बढ़ावा देने तथा इन्गुइनल एवं इन्सीजनल/वेंट्रल हर्निया के उपचार में आधुनिक न्यूनतम इनवेसिव तकनीकों के माध्यम से मरीजों की देखभाल में सुधार के प्रति उसकी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाती है. बोकारो जनरल हॉस्पिटल के जनरल सर्जरी विभाग में डॉ. आनंद प्रकाश एवं उनकी टीम द्वारा नियमित रूप से लैप्रोस्कोपिक सर्जरी (जैसे लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी, लैप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टॉमी, लैप्रोस्कोपिक अम्बिलिकल हर्निया रिपेयर, स्टेपलर हेमोरॉयडेक्टॉमी तथा बच्चों में स्टेपलर सर्कम्सीजन) सफलतापूर्वक की जा रही है. इस कार्यशाला के पश्चात विभाग को आशा है कि वे लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी तथा अन्य न्यूनतम इनवेसिव सर्जरी में अपने शल्य कौशल को और अधिक उन्नत कर सकेंगे. कार्यशाला का समन्वयन डॉ. अनिंद मंडल (सीएमओ), डॉ. आनंद प्रकाश (एचओडी, जनरल सर्जरी), डॉ. श्रवण कुमार (डिप्टी सीएमओ) एवं डॉ. निलय कुमार (चीफ कंसल्टेंट) द्वारा किया गया. यह कार्यक्रम डॉ. बी.बी. करुणामय (ईडी, एम एंड एचएस), डॉ. आनंद कुमार (सीएमओ), डॉ. इन्द्राणी चौधरी (सीएमओ) तथा डॉ. ए.के. दाम (एचओडी, एनेस्थीसिया) के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. इस कार्यशाला में जनरल सर्जनों, डीएनबी रेजिडेंट्स तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया और हर्निया सर्जरी की विकसित होती तकनीकों पर व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्राप्त की. @SAILsteel @SteelMinIndia
SAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet media
हिन्दी
0
0
4
121
SAIL- Bokaro Steel Plant
रोमांचक फाइनल में बीएसएल ने मारी बाज़ी, इंटर-स्टील बैडमिंटनमें बना विजेता ------------------------------------------------------ बोकारो इस्पात संयंत्र ने इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025–26 के पुरुष टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया. खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बोकारो इस्पात संयंत्र ने आरआईएनएल, विशाखापट्टनम को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. मुकाबले के दौरान बीएसएल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और उच्च स्तरीय खेल-कौशल का परिचय देते हुए टीम को विजयी बनाया. फाइनल में अरिजीत बनर्जी एवं स्नेहाशीष पात्रा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत सुनिश्चित की. इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं साथ में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एवं कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) श्री एस. के. भारद्वाज, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) श्री चौधरी रत्नेश कुमार सुधांशु, उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) श्री आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं खेल-प्रेमी उपस्थित थे. मुख्य अतिथि सुश्री बनर्जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उल्लेखनीय है कि स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान में तथा बीएसएल की मेजबानी में 17 मार्च से सेक्टर-03 स्थित स्टील क्लब एंड रिक्रिएशन सेंटर में इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न प्रमुख इस्पात संयंत्रों की कुल 09 टीमों ने भाग लिया. @SAILsteel @SteelMinIndia
SAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet media
हिन्दी
0
0
4
98
SAIL- Bokaro Steel Plant
बीएसएल में स्किल का उत्सव: ईडी वर्क्स स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान ------------------------------------------------------ बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में ‘अधिशासी निदेशक (संकार्य) स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026’ के पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में एक  समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री अनुप कुमार दत्त द्वारा परम्परागत तरीके से दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई. इस प्रतियोगिता का आयोजन कुल दस प्रमुख तकनीकी श्रेणियों में किया गया था, जिसमें फिटर , टर्नर, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स, ड्राइव्स, पीएलसी (प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर), हाइड्रोलिक्स, कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), इलेक्ट्रिशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक्स शामिल थे. प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, फिटर श्रेणी में ब्लास्ट फर्नेस के बीरेन्द्र कपरदार विजेता रहे, जबकि सौविक दास प्रथम रनर-अप और अमरजीत गरेरी द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए. टर्नर श्रेणी में ब्लास्ट फर्नेस मैकेनिकल के संदीप पूर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सिंटर प्लांट के शशि भूषण खाल्खो दूसरे और बीरेन्द्र बी पूर्ति तीसरे स्थान पर रहे. एआई (AI) श्रेणी में सीईडी - एस आई जी एस के मोहित गुप्ता विजेता बने, जबकि ए. के. पाण्डेय प्रथम रनर-अप और अमर्त्य शिवम द्वितीय रनर-अप रहे. इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स में एम. के. पाण्डेय ने बाजी मारी, वहीं डी. कुमार और आर. कुमार क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. ड्राइव्स श्रेणी में एसएमएस-I के उत्कर्ष ऋषभ विजेता रहे, जबकि करुणेश जायसवाल प्रथम रनर-अप और संदीप कुमार द्वितीय रनर-अप रहे. पीएलसी (PLC) श्रेणी में एचएसएम के अवधेश कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि सीआरएम-III के विजय प्रसाद और पी. सिंह क्रमशः उप-विजेता रहे. हाइड्रोलिक्स श्रेणी में सीआरएम-III के नंदलाल महतो विजेता रहे, जबकि आनंद कुमार मौर्य और पंकज ठाकुर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए. कोपा (COPA) श्रेणी में कंप्यूटर एवं ऑटोमेशन विभाग की सुकन्या भारती विजेता बनीं, वहीं अमर्त्य शिवम दूसरे और शैलेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे. इलेक्ट्रिशियन श्रेणी में एसएमएस-II एवं सीसीएस के लक्ष्मण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य नारायण और संगीता बनर्जी उप-विजेता रहे. इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक्स में एसएमएस-I के अवनीश यादव विजेता रहे, जबकि सुकन्या भारती और करुणेश जायसवाल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया. कार्यक्रम का सफल समन्वय सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) श्रीमती मंजरी श्रीवास्तव, प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री जयनारायण यादव,  श्री सच्चिदा नन्द मिश्रा, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) श्री एस. के. डी. भौमिक सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) द्वारा किया गया. अपने संबोधन में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) सुश्री राजश्री बनर्जी ने कार्मिकों के नवाचार और समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी. अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री अनुप कुमार दत्त ने विजेताओं की तकनीकी कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होती हैं. यह प्रतियोगिता बोकारो इस्पात संयंत्र के कार्मिकों की तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. इस प्रकार के आयोजनों से न केवल कार्यस्थल पर सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों में सुधार होता है, बल्कि यह संयंत्र की समग्र उत्पादकता और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक कुशल कार्यबल तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होता है. @SAILsteel @SteelMinIndia
SAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet media
हिन्दी
0
0
3
91
SAIL- Bokaro Steel Plant
🚴‍♂️ फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम! बोकारो मैराथन की अपार सफलता के बाद बोकारो स्टील प्लांट द्वारा इस बार #BokaroCyclothon2026 का आयोजन 29 मार्च को किया जा रहा है। 14 किमी की इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, एक्टिव मोबिलिटी और ग्रीन एनवायरनमेंट को बढ़ावा देना है। 🕡 प्रातः 6:30 बजे | 📍 सेक्टर-4, आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर 🎯 सीमित सीटें (750) | रजिस्ट्रेशन के लिए क्लिक करें : (bokaromarathon.com) रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 24 मार्च 2026 आइए, साथ मिलकर बनाएं एक फिट और ग्रीन बोकारो! 🌱🚴‍♀️ #FitIndiaMovement #BokaroMarathon @SAILsteel @SteelMinIndia @FitIndiaOff
हिन्दी
0
0
4
82
SAIL- Bokaro Steel Plant retweetledi
Steel Authority of India Limited (SAIL)
With unmatched strength, quality and commitment, SAIL continues to strengthen Bharat’s growth—from infrastructure and industry to defence and development. Proud to be the steel that builds a resilient nation and a stronger Bharat. #SteelAuthority #SAIL
Steel Authority of India Limited (SAIL) tweet media
English
0
3
8
295
SAIL- Bokaro Steel Plant
SAIL- Bokaro Steel Plant@SAILBSL2·
BOKARO FOOD STREET (From Happy Streets to Tasty Treats) ------------------------------------------------------- After the iconic success of “Happy Street”, here comes another delightful experience! SAIL–Bokaro Steel Plant presents “Bokaro Food Street” - a vibrant celebration of indigenous cuisines from different states. Come and enjoy an evening filled with authentic flavours, healthy bites, and cultural tastes, as local delicacies take centre stage in the same lively setting that made Happy Street a huge success. 📍 Venue: Happy Street, Bokaro (Gandhi Chowk to Bokaro Mall) 📅 Date: 22 March 2026, Sunday ⏰ Time: 5:30 PM – 10:30 PM Bring your family and friends to taste the traditions, celebrate local food, and relish a street full of flavours! #FoodStreet #HappyStreet #BokaroSteelPlant #LocalFlavours #HealthyEating #TasteOfTradition @SAILsteel @SteelMinIndia
SAIL- Bokaro Steel Plant tweet media
English
0
0
3
104
SAIL- Bokaro Steel Plant retweetledi
Steel Authority of India Limited (SAIL)
SAIL द्वारा आपूर्ति किए गए विशेष इस्पात से निर्मित INS अंजदीप, भारतीय नौसेना में शामिल. 3500 टन इस्पात की आपूर्ति, 77 मीटर लंबा पनडुब्बी रोधी युद्धपोत, स्वदेशी तकनीक का प्रतीक #SAIL
हिन्दी
0
5
18
644
SAIL- Bokaro Steel Plant
SAIL- Bokaro Steel Plant@SAILBSL2·
त्रैमासिक टेक्निकल बुलेटिन का विमोचन -------------------------------------------- बोकारो स्टील प्लांट के संकार्य प्रभाग के अंतर्गत टेक्निकल सेल विभाग द्वारा संकलित त्रैमासिक टेक्निकल बुलेटिन "The Endeavor" के पहले अंक का विमोचन अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री अनूप कुमार दत्त के कर कमलों द्वारा किया गया। इस त्रैमासिक बुलेटिन में सुरक्षा, पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के अलावा प्लांट के अंदर और बाहर चल रही कई परियोजनाओं से संबंधित जानकारियाँ दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, इस बुलेटिन में प्लांट के विभिन्न विभागों में एकल स्रोत से खरीदे जा रहे पुर्जों और उपकरणों को प्रतिस्पर्धात्मक निविदा के माध्यम से खरीदने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाया गया है। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (टेक्निकल सेल) श्री अजय कुमार के अलावा मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा), मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल), मुख्य महाप्रबंधक (कोल्ड रोलिंग मिल्स), मुख्य महाप्रबंधक (रिफ्रैक्टरी), मुख्य महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन) तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। अधिशासी निदेशक (संकार्य) श्री अनूप कुमार दत्त ने बुलेटिन के प्रथम अंक के सफल प्रकाशन के लिए पूरे टेक्निकल सेल को बधाई दी तथा भविष्य में प्रकाशित होने वाले अंकों को और अधिक बेहतर एवं उपयोगी बनाने की सलाह दी।
SAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet media
हिन्दी
0
0
5
150
SAIL- Bokaro Steel Plant
SAIL- Bokaro Steel Plant@SAILBSL2·
बीजीएच में विश्व किडनी दिवस पर निःशुल्क जाँच और परामर्श शिविर ------------------------------------------------------ बोकारो इस्पात संयंत्र के बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में आज दिनांक 12 मार्च 2026 को 'विश्व किडनी दिवस' के उपलक्ष्य में एक विशेष स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. आनंद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. अनिंदा मंडल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. इंद्रनील चौधरी द्वारा परम्परागत तरीके से दीप प्रज्वलित कर किया गया. विश्व किडनी दिवस 2026 की थीम "किडनी हेल्थ फॉर ऑल: केयरिंग फॉर पीपल, प्रोटेक्ट द प्लैनेट" के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सिमाल मार्डी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. शिविर के दौरान बीएसएल कर्मियों, उनके परिजनों एवं आम नागरिकों के लिए ब्लड प्रेशर, शुगर, यूरिनरी प्रोटीन एवं शुगर की निःशुल्क जाँच की गई तथा विशेषज्ञों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया. शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं आहार विशेषज्ञों ने किडनी को स्वस्थ रखने के लिए नियमित जाँच, संतुलित आहार और मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण को अनिवार्य बताया. इस अवसर पर आयोजित एक तकनीकी संगोष्ठी में डॉ. प्रत्युष रोशन ने 'ए.बी.ओ. असंगति' (ABO Incompatible) किडनी प्रत्यारोपण की आधुनिक पद्धति पर विस्तृत प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि यह उपचार उन मरीजों के लिए एक नया जीवन है जिन्हें उपयुक्त डोनर उपलब्ध नहीं हो पाते हैं. डॉ. पी के बेहरा ने इस वर्ष की थीम और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में किडनी रोगों की रोकथाम पर अपनी प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. साकेत मिश्रा, वरीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. आकाश कांत, डॉ. विकास, डॉ. सुहासिनी, डॉ. अन्नेसा तथा स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्रशिक्षुओं एवं परिचारिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. साकेत मिश्रा ने इस अवसर पर स्वेच्छा से रक्तदान भी किया. बोकारो जनरल अस्पताल द्वारा आयोजित यह स्वास्थ्य पहल नागरिकों को निवारक स्वास्थ्य देखभाल के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है. किडनी रोगों के प्रति समय पर सजगता और आधुनिक उपचार पद्धतियों की जानकारी न केवल जीवन रक्षा में सहायक है, बल्कि यह स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के प्रति बोकारो इस्पात संयंत्र की अटूट प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है. @SAILsteel @SteelMinIndia
SAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet mediaSAIL- Bokaro Steel Plant tweet media
हिन्दी
0
0
4
95