
आज जनपद बाराबंकी के ग्राम रामपुर (खेल का मैदान) जमीन हुसैनाबाद में आयोजित भव्य सम्मान एवं स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री @oprajbhar जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश डॉ. @arvindrajbhar07 जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर क्षेत्र की सम्मानित जनता, माताओं-बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं का आत्मीय अभिनंदन किया गया। माननीय मंत्री जी ने सभी जाति, धर्म एवं वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बांधते हुए आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया और कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता में ही निहित है।
वहीं डॉ० अरविन्द राजभर जी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, हर जरूरतमंद तक पहुंचने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।




हिन्दी






























































