P.M.Prabhakar SE(Ret) UPPCL
408 posts





विधुत निविदा कमचारियों का हाल मेरठ में हाईटेंशन लाइन में करंट से लाइनमैन की मौत:परिजनों ने शव रखकर रोड की जाम-हंगामा* *शटडाउन में काम करते वक्त* *किसी ने चालू कर दी लाइन मेरठ के मवाना में शटडाउन लेकर काम करने के दौरान किसी ने लाइन चालू कर दी। इससे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन साबिर उर्फ मल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा लाइनमैन घायल हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों और परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। मल्लू के परिजनों को दस लाख रुपए का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिए जाने के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा लाइनमैन साबिर उर्फ मल्लू मवाना थानाक्षेत्र के ग्राम निलोहा स्थित बिजलीघर पर तैनात था। मंगलवार को लाइन में खराबी आने के कारण शटडाउन लेकर साबिर काम कर रहा था। किसी ने लाइन चालू कर दी जिस कारण लाइन पर काम कर रहा साबिर करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में दूसरा लाइनमैन भी बुरी तरह झुलस गया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है* *सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ बिजलीघर पहुंच गए। जमकर हंगामा किया*


















