3rd Term MLA From Kasrawad District Khargone | Vice President Of
@INCMP | Ex. Cabinet Minister (Agriculture, Food Processing And Horticulture) Govt. Of MP
8 साल पहले, SC/ST Act को कमजोर करने के खिलाफ लाखों दलित-आदिवासी युवाओं ने आंदोलन किया, जिसमें कई गिरफ्तार हुए।
संसद ने कानून तो मजबूत किया, लेकिन आज भी निर्दोष युवा मुकदमों का बोझ उठा रहे हैं।
मजबूत SC/ST Act उनका हक है और शांतिपूर्ण आंदोलन उनका अधिकार।
आज प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि संवेदनशील और न्यायपूर्ण दृष्टि से ये सभी मामले वापस लिए जाएं।
असिस्टेंट कमांडेंट अजय मलिक जी ने नक्सली मुठभेड़ के दौरान IED ब्लास्ट में अपना एक पैर खो दिया - देश की रक्षा में सब कुछ दांव पर लगा दिया।
और इस बलिदान के बदले मिला क्या?
15 साल से अधिक की निष्ठापूर्ण सेवा के बावजूद - प्रमोशन नहीं, अपनी ही फोर्स को लीड करने का अधिकार नहीं। क्योंकि सभी शीर्ष पद IPS अफसरों के लिए आरक्षित हैं।
यह सिर्फ एक अफसर की पीड़ा नहीं - यह लाखों CAPF जवानों के साथ हो रहा संस्थागत अन्याय है।
ये जवान सीमाओं पर तैनात रहते हैं, आतंक और नक्सलवाद से लोहा लेते हैं, लोकतंत्र के उत्सव चुनावों को सुरक्षित बनाते हैं। लेकिन जब इनके अधिकार और सम्मान की बात आती है, तो व्यवस्था मुँह फेर लेती है।
खुद CAPF के जवान इस भेदभाव के विरुद्ध हैं। सुप्रीम कोर्ट तक ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। फिर भी, वर्तमान सरकार इसी अन्याय को कानूनी रूप से स्थायी बनाने पर आमादा है।
यह विधेयक केवल एक करियर रोकने का प्रयास नहीं - यह उन लोगों का मनोबल तोड़ने की कोशिश है जो देश की पहली रक्षा पंक्ति हैं। और जब उनका मनोबल टूटता है, तो राष्ट्रीय सुरक्षा की नींव हिलती है।
हम CAPF के जवानों का सम्मान सिर्फ शब्दों में नहीं, नीतियों में करते हैं। कांग्रेस का साफ वादा है - हमारी सरकार आते ही यह भेदभावपूर्ण कानून समाप्त होगा। क्योंकि जो देश के लिए लड़ता है, उसे नेतृत्व का अधिकार मिलना ही चाहिए।
भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
संकटमोचन, अंजनीसुत, पवनपुत्र श्री बजरंगबली जी की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे ।
वे आपके जीवन से हर संकट दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और ऊर्जा का संचार करें।
🚩 जय श्री राम
🚩 जय हनुमान
#हनुमानजी
आज पूज्य बाबूजी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव जी की जयंती पर गृह ग्राम बोरावां (कसरावद) में उनकी प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
जनसेवा और सामाजिक न्याय के प्रति उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा ।
#RememberingSubhashYadavJi
नर्मदा नहर के जनक, किसानों के हितैषी एवं प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री पूज्य बाबूजी श्री सुभाष यादव जी की 80 वीं जन्म-जयंती के अवसर पर उन्हे कोटिशः नमन ।
#RememberingShriSubhashYadavji
खरगोन में कांग्रेस परिवार के सदस्य श्री भगवान बड़ोले जी के असामयिक निधन पर आज उनके निवास पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवारजनों से शोक संवेदनाएं व्यक्त की ।
इस अधिवेशन में विचारों का सार्थक आदान-प्रदान हुआ तथा पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारियों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया ।
✍️ पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और सही दिशा दिखाने का महत्वपूर्ण माध्यम है—आप सभी की भूमिका अत्यंत सराहनीय है ।
पत्रकारिता लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ है ।
निमाड़ संभाग, खरगोन में आयोजित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन में सम्मिलित होकर पत्रकार साथियों से संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
आज केसीसी ऋण जमा करने की आखिरी तारीख है, लेकिन सरकार की घोर लापरवाही के चलते अभी तक गेहूं खरीदी शुरू नहीं हुई है ।
मेरी सरकार से मांग है कि केसीसी ऋण भरने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल की जाए, ताकि किसान कर्ज चुकाने के दबाव में अपनी फसल औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर न हो ।
भाजपा सरकार गेंहू उपार्जन की तारीख पर तारीख दे रही है, आखिर गेंहू खरीदी में देरी क्यों ?
पहले बोनस कम दिया, फिर उपार्जन में देरी से किसान ओवरड्यू हो गए और अब बेमौसम बारिश से उनकी परेशानी बढ़ रही है, मेरी मांग है कि किसानों को राहत देते हुए उपार्जन 1 अप्रैल से ही शुरू किया जाए ।
सत्य और अहिंसा के परम उपदेशक, जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ।
उनके आदर्श हमें सत्य, अहिंसा, संयम और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
भगवान महावीर जी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे ।
“हरित क्रांति के अग्रदूत, सहकारिता के सशक्त स्तंभ एवं मप्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूज्य बाबूजी स्व. सुभाष यादव जी की 80वीं जयंती के अवसर पर 1 अप्रैल 2026 को बोरावां में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड पाठ में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
आज रविवार को दमोह में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘एकता चेतना यात्रा’ एवं मिलन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आज दमोह प्रवास के दौरान जबलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर नेताओं - कार्यकर्ताओं ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया ।
सभी साथियों के स्नेहपूर्ण स्वागत के लिए हृदय से आभार ।
हरित क्रांति के अग्रदूत, सहकारिता के सशक्त पुरोधा एवं मध्यप्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. श्री सुभाष यादव जी की 80वीं जयंती के अवसर पर बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को बोरावां में आयोजित "श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड पाठ" में आप सादर आमंत्रित हैं।
आइए, हम सभी मिलकर उनके आदर्शों, योगदान और प्रेरणादायी जीवन को नमन करें एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।