Dr. Sandeep Pathak
4.6K posts

Dr. Sandeep Pathak
@SandeepPathak04
National Gen. Secy. Org: AAP; Rajya Sabha MP; Chhattisgarh incharge; Ex-Prof IIT Delhi; PhD: Uni. of Cambridge; Research Associate: Uni. of Oxford & MIT










शिक्षा आगे बढ़ने का सबसे बड़ा साधन है, लेकिन आज UPSC और IIT-JEE जैसी परीक्षाओं के कारण कोचिंग उद्योग एक समानांतर शिक्षा व्यवस्था बन गए हैं। सीमित सीटों और कड़ी प्रतिस्पर्धा की वजह से छात्र कोचिंग पर निर्भर हो जाते हैं और इसकी भारी फीस से परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। कोचिंग संस्कृति से छात्रों पर बहुत तनाव भी बढ़ रहा है। इसलिए सरकार को स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता, कौशल आधारित पढ़ाई को बढ़ावा और कोचिंग संस्थानों की फीस व कामकाज पर नियंत्रण रखना चाहिए। — @SandeepPathak04, राज्यसभा सांसद, आम आदमी पार्टी

विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासी समुदायों की जमीन छीनी जा रही है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर विस्थापन हो रहा है। हजारों परिवार अपने पुश्तैनी घरों और आजीविका से वंचित हो रहे हैं। दुखद यह है कि न तो उन्हें उचित मुआवज़ा मिल रहा है और न ही सम्मानजनक पुनर्वास की कोई ठोस व्यवस्था की जा रही है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि ग्राम सभा की स्पष्ट सहमति के बिना किसी भी प्रकार का भूमि अधिग्रहण न हो। साथ ही आदिवासी समुदायों के संवैधानिक अधिकारों, उनकी जमीन, संस्कृति और आजीविका की पूरी सुरक्षा की गारंटी दी जाए। - @SandeepPathak04 जी, राज्यसभा सांसद, AAP







आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी पूरी कर दी है। आज बजट में हर महिला को हर महीने ₹1000 और SC समाज की हर महिला को ₹1500 देने का ऐलान हो गया है, ये पंजाब के इतिहास में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की सबसे बड़ी पहल है। हमने पंजाब की जनता को जो-जो गारंटी दी थी, उसे पूरा किया है और आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे। बहुत जल्द हमारी माताओं-बहनों के खातों में यह राशि आना शुरू हो जाएगी। पंजाब की महिला शक्ति को नमन और ढेरों शुभकामनाएँ।



Have spoken with the Indian Embassy in Russia, they have said they will make some arrangements for stranded Indian passengers. Requesting @SanjayAzadSln @SandeepPathak04 ji to please take up this issue of Indians stranded abroad due to the US-Iran War





