Sarangarh-Bilaigarh

20.7K posts

Sarangarh-Bilaigarh banner
Sarangarh-Bilaigarh

Sarangarh-Bilaigarh

@SarangarhDist

Official account of District Administration Sarangarh-Bilaigarh.

Sarangarh, India Katılım Eylül 2022
135 Takip Edilen1.4K Takipçiler
Sarangarh-Bilaigarh
Sarangarh-Bilaigarh@SarangarhDist·
कलेक्टर @Pdmini_IAS ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में कुपोषित बच्चों के उपचार, महतारी वंदन योजना की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी तथा 1223 लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी गंभीर कुपोषित बच्चा उपचार से वंचित नहीं रहना चाहिए।
Sarangarh-Bilaigarh tweet mediaSarangarh-Bilaigarh tweet media
हिन्दी
0
0
0
28
Sarangarh-Bilaigarh
Sarangarh-Bilaigarh@SarangarhDist·
अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर समाज कल्याण विभाग द्वारा बरमकेला एवं सारंगढ़ में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धूम्रपान एवं नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। #sarangarhdistrict
Sarangarh-Bilaigarh tweet mediaSarangarh-Bilaigarh tweet mediaSarangarh-Bilaigarh tweet media
हिन्दी
0
0
0
24
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
आज रायपुर में आयोजित ‘राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026’ में सम्मिलित हुआ। महोत्सव में बस्तर सहित देश-प्रदेश की 250 से अधिक प्रजातियों के आमों की आकर्षक प्रदर्शनी सजाई गई है। आम की इतनी विविध प्रजातियां हमारी समृद्ध उद्यानिकी विरासत तथा कृषि क्षेत्र में निहित अपार संभावनाओं को दर्शाती हैं।
हिन्दी
11
7
25
12.5K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
जहाँ नारी सशक्त होती है, वहाँ समाज समृद्ध होता है। आत्मनिर्भर महिलाएं परिवार के साथ-साथ पूरे समाज की आर्थिक और सामाजिक शक्ति को नई दिशा देती हैं। सुशासन सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति हर क्षेत्र में नेतृत्व करते हुए विकसित प्रदेश के निर्माण की मजबूत आधारशिला बन रही है।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
14
13
34
13.5K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, परंपरा एवं विकास के नए प्रतिमान की धरा गोवा राज्य के स्थापना दिवस की सभी गोवावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है की गोवा सदैव प्रगतिपथ पर गतिमान रहे और नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, प्रसन्नता की वृद्धि होती रहे।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
10
9
23
13.4K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
जनहित के मूल्यों को सर्वोपरि रखते हुए लोकतंत्र की चेतना को सशक्त बनाने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिंदी पत्रकारिता ने समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने और जनसरोकारों की आवाज़ को सशक्त मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आप सभी की प्रतिबद्धता, संवेदनशीलता और राष्ट्रनिर्माण में योगदान प्रशंसनीय है।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
11
9
40
10.1K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
सुशासन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के गांव अब पर्यटन, संस्कृति और आजीविका के नए केंद्र बन रहे हैं। हमारी समृद्ध जनजातीय परंपराएं, प्राकृतिक सौंदर्य, लोकसंस्कृति और आत्मीय ग्रामीण जीवनशैली देश-दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। हमारी सुशासन सरकार की होम-स्टे नीति के माध्यम से ग्रामीण परिवारों, युवाओं और महिला समूहों के लिए आय एवं रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। टूरिज्म विलेज, ट्रायबल कल्चर और स्थानीय अनुभवों पर आधारित यह अभिनव मॉडल छत्तीसगढ़ को पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिला रहा है। हमारी सोच स्पष्ट है - विरासत भी सुरक्षित रहे, प्रकृति भी संरक्षित रहे और गांवों में समृद्धि के नए द्वार भी खुलें। इसी संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ पर्यटन के एक नए युग की ओर आगे बढ़ रहा है।
हिन्दी
13
19
36
11.3K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
आज राजधानी रायपुर में आयोजित 'पत्रकारिता गौरव उत्सव' तथा 'चित्र प्रदर्शनी एवं शहीदी दिवस' कार्यक्रम में सम्मिलित रहूँगा।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
10
13
26
10.1K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
नया बस्तर अब विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई पहचान बन रहा है। हमारी सरकार की जनहितैषी योजनाओं से बस्तर के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में विकास को नई गति मिली है। जो गाँव कभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे, वहाँ अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास और आजीविका के अवसर पहुँच रहे हैं। सुरक्षा, सुशासन और संवेदनशील प्रयासों के साथ बस्तर में सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिखी जा रही है - जहाँ बदलाव अब केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में बढ़ते विश्वास, सम्मान, सुरक्षा, आत्मविश्वास और समृद्धि के रूप में महसूस किया जा रहा है।
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
15
10
26
11.3K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
कलम की दो शताब्दियों को नमन। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित ‘पत्रकारिता गौरव मार्तण्ड उत्सव’ में सम्मिलित होकर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकार साथियों का सम्मान किया। हिंदी पत्रकारिता ने जनजागरण, राष्ट्रीय चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
Vishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
5
14
35
10.4K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
देश की स्वतंत्रता के महायज्ञ में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों और साहित्यकारों ने अपनी लेखनी को राष्ट्रसेवा का माध्यम बनाया। भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की लेखनी से निकले विचारों ने देशवासियों को राष्ट्रहित और जनसेवा के लिए प्रेरित किया।
हिन्दी
4
14
28
13.5K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
आज सिख पंथ के पंचम गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर रायपुर में आयोजित ‘छबील एवं प्रदर्शनी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। त्याग, सेवा, साहस और मानव कल्याण के उच्च आदर्शों के प्रतीक श्री गुरु अर्जन देव जी ने अन्याय और अधर्म के विरुद्ध अडिग रहते हुए मानवता, सत्य और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें धैर्य, समर्पण और लोककल्याण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल जल एवं शर्बत वितरित करने की छबील सेवा केवल परंपरा नहीं, बल्कि करुणा, सेवा और मानवता का जीवंत उदाहरण है। गुरु जी के आदर्श हम सभी को समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और परोपकार की भावना को और मजबूत करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
Vishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
5
10
31
10.4K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
हिंदी पत्रकारिता ने जनजागरण, सामाजिक चेतना और राष्ट्र निर्माण की यात्रा में सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लोकतंत्र को सशक्त बनाने, जनभावनाओं को स्वर देने और समाज को सही दिशा दिखाने में पत्रकार बंधुओं का योगदान अतुलनीय है। आपकी लेखनी राष्ट्रहित और जनसेवा का सशक्त माध्यम बनकर निरंतर समाज को नई दिशा देती रहे, हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर यही शुभकामना है।
हिन्दी
3
22
30
13.6K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
मानवता, सेवा और धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले श्री गुरु अर्जन देव जी को शत-शत नमन। क्रूरता और अन्याय के सामने न झुकने वाला गुरु साहिब का महान संकल्प और आपकी वैचारिक निष्ठा समाज की एक अनमोल धरोहर है। उनका सर्वोच्च बलिदान हमें अधर्म के विरुद्ध सदैव अडिग रहने और शांतिपूर्वक खड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
हिन्दी
4
17
43
12.5K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
न्याय, लोककल्याण और धर्मनिष्ठ शासन की अमर प्रतीक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर सादर नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण और लोककल्याण के कार्यों के माध्यम से उन्होंने आदर्श शासन की ऐसी मिसाल स्थापित की, जो आज भी समाज और जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
हिन्दी
8
23
43
14.8K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज अपने जनप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। ⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे आइए, देशहित के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों से जुड़ने के लिए इस लोकप्रिय कार्यक्रम का हिस्सा बनें। @narendramodi #MannKiBaat
Vishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
9
15
43
11.4K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
विकास तभी सार्थक है, जब उसकी रोशनी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना ग्रामीण अंचलों के लाखों लोगों के जीवन में नई सुविधा, नई उम्मीद और नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर रही है। गांवों को शहरों से जोड़ने वाली यह पहल केवल परिवहन नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की नई कड़ी बन रही है। नए छत्तीसगढ़ के निर्माण का हमारा संकल्प स्पष्ट है - जहां कनेक्टिविटी बढ़ेगी, वहां अवसर बढ़ेंगे। जहां सुविधा पहुंचेगी, वहां समृद्धि आएगी। जहां पहुंच आसान होगी, वहां विकास की गति तेज होगी।
हिन्दी
3
12
30
13.2K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
आज रायपुर स्थित निवास पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने जशपुर के छोटे से गांव छुइटांगर से आने वाले प्रतिभाशाली युवा धावक अनिमेष कुजूर की ऐतिहासिक उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उनसे फ़ोन पर आत्मीय बातचीत की और नेशनल रिकॉर्ड हासिल करने के पीछे उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी सुनी। उनकी सफलता पर देश के सर्वोच्च नेतृत्व द्वारा की गई सराहना हम सभी छत्तीसगढ़वासियों के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री जी ने बिलासपुर के ऐतिहासिक मल्हार से प्राप्त दुर्लभ ताम्र-पट्टिकाओं के संरक्षण के प्रयासों का भी उल्लेख किया, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ‘मन की बात’ का यह एपिसोड देश की उपलब्धियों और प्रेरक प्रसंगों से परिपूर्ण रहा। इसमें छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं और उपलब्धियों को मिली पहचान हम सभी के लिए गर्व का विषय है। @narendramodi #MannKiBaat
Vishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet mediaVishnu Deo Sai tweet media
हिन्दी
4
14
45
10.7K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
मन की बात में फिर गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में जशपुर के प्रतिभाशाली युवा धावक अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का उल्लेख किया गया। उनकी मेहनत, लगन और राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कीर्तिमान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय हैं। कार्यक्रम में बिलासपुर के ऐतिहासिक मल्हार से प्राप्त दुर्लभ ताम्र-पट्टिकाओं और उनके संरक्षण के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय मंच पर स्थान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की ओर से हार्दिक आभार। @narendramodi #MannKiBaat
हिन्दी
4
14
27
12.3K
Sarangarh-Bilaigarh retweetledi
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai@vishnudsai·
छत्तीसगढ़ की प्रतिभा को मिला राष्ट्रीय मंच पर सम्मान। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर की उपलब्धियों का उल्लेख कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में केवल दो दिनों के भीतर तीन बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड का टूटना भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में एक असाधारण उपलब्धि है। यह केवल रिकॉर्ड नहीं, बल्कि नए भारत की नई गति, नई ऊर्जा और युवाओं के अटूट आत्मविश्वास की पहचान है। अनिमेष ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती। आज उनकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरक उदाहरण। @narendramodi #MannKiBaat
हिन्दी
4
22
37
14.7K