Rohit Saval

6.7K posts

Rohit Saval banner
Rohit Saval

Rohit Saval

@SavalRohit

Journalist | Views are personal. building @zingabad

New Delhi, India Katılım Şubat 2016
14 Takip Edilen12.7K Takipçiler
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
बचपन के क़िस्सों से लेकर, नशे की गिरफ़्त से जूझने के अनुभवों तक हनी सिंह @asliyoyo और उनके परिवार ने दिल खोलकर बात की है. ये अपनी तरह का अनोखा इंटरव्यू है, जिसमें आप सब लोगों की यकीनन मज़ा आएगा. देखिए, अच्छा-बुरा बताइए.  पूरा इंटरव्यू इस लिंक पर: youtube.com/watch?v=87-9kM…
YouTube video
YouTube
हिन्दी
0
2
8
117
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
नेपाल में बालेन शाह ने पीएम पद की शपथ ली और 24 घंटों के अंदर-अंदर एक बड़ी कार्रवाई कर दी. नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ़्तार किया गया है. उन्हें पिछले साल हुए Gen Z प्रदर्शनों से जुड़ी एक ग़ैर-इरादतन हत्या के इल्ज़ाम में अरेस्ट किया गया है. ये वही Gen Z प्रदर्शन है, जिसने बालेन शाह को भरपूर पॉलिटिकल माइलेज दिया था. कहा जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री को दस साल तक की क़ैद हो सकती है. पड़ोसी मुल्क में एक बार फिर हलचल है. देखते हैं आगे क्या होता है!
Rohit Saval tweet media
हिन्दी
0
0
5
144
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
क्या लॉकडाउन फिर से लगने वाला है? ये सवाल आजकल हर तीसरा व्यक्ति पूछ रहा है. जबकि जवाब काफ़ी हद तक क्लियर है. सरकारी लोग जहां भी मुमकिन है, क्लैरिटी दे रहे हैं कि ऐसी कोई आशंका अभी नहीं है. तो ऐसे में तमाम ज़िम्मेदार लोगों का फ़र्ज़ बनता है कि वो माहौल को संदेहास्पद बनाने में अपना योगदान न दें. ऐसा कुछ भी लिखने से परहेज़ रखें, जिससे कान्फ़्यूजन फैल रहा हो. आप महानगरों में बैठकर लिख देते हो, फिर छोटे शहरों में लोग यक़ीन कर लेते हैं और डर का माहौल बनता है. जब तक ऑफिशियल खबर नहीं आती, 'रुको ज़रा, सबर करो' का मीम देख लें.
हिन्दी
0
0
7
266
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
एक और दिन. एक और तेज़ रफ़्तार कार. एक और ज़िंदगी पर फुल स्टॉप. ये अंतहीन सिलसिला, लगता है सृष्टि के अंतिम दिन तक चलता रहेगा. गाड़ियों को हवाई जहाज़ बनाने वाले और सड़कों को रन-वे समझने वाले ग़ैरज़िम्मेदार क़ातिलों से भरा पड़ा है ये देश. हर थोड़े दिनों में कोई वारदात होती है, हाहाकार मचता है, हेडलाइन्स बनती हैं, फिर लोग अगले हादसे के इंतज़ार में लग जाते हैं. ये भी एक ऐसा ही हादसा है, जिसका 'थ्रिलिंग' वीडियो उपलब्ध है. देखकर थोड़ी देर विचलित होने की रस्म निभाते हैं. अगले वीडियो की प्रतीक्षा करते हैं. आता ही होगा.
हिन्दी
1
1
6
161
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
यो यो हनी सिंह का पारिवारिक इंटरव्यू. माता-पिता और बहन भी मौजूद. जानिए हनी सिंह के जीवन के वो पहलू, जो इससे पहले कभी डिस्कस नहीं हुए. जल्द ही सिर्फ़ @zingabad पर.
zingabad@zingabad

.@asliyoyo like you’ve never seen before. from spirituality to love life, and stories that go beyond the spotlight. this one gets personal. with heartfelt moments from his mother, father, and sister sharing untold childhood memories and his journey into music. full episode drops on 28th march, saturday. stay tuned. and follow @zingabad now! #yoyohoneysingh #honeysingh

हिन्दी
0
1
5
229
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
रोड रेज. भारत, ख़ास तौर से उत्तर भारत में पाई जाने वाली लाइलाज बीमारी. ये वीडियो देखिए, इस महिला का एग्रेशन देखिए, हावभाव देखिए. इतनी उत्तेजना! इतना ग़ुस्सा! इतना तीखा रिएक्शन! सड़कों पर छोटे-बड़े हादसे आए दिन होते ही रहते हैं. लेकिन उस हादसे को बड़ा बनाती है लोगों की उग्र प्रतिक्रिया. 'तेरी हिम्मत कैसे हुई' जैसे जुमले से शुरू होने वाली तकरार अक्सर ही मारपीट तक पहुँच जाती है. और कई बार तो लोग मारे भी गए हैं. थोड़ा सा पेशन्स, थोड़ी सी समझदारी क्या इतनी दुर्लभ चीज़ है? वीडियो क्रेडिट: @TheKhatak
हिन्दी
0
6
13
693
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
मंडी का शिवरात्रि मेला. बचपन से लेकर अब तक कई-कई बार यहां हाज़िरी रही. पहली बार कैमरे की नज़र से इसे देखूँगा. हमारी साथी @pavni_jain ने शानदार काम किया है. कल दोपहर एक बजे पूरा वीडियो @zingabad के यूट्यूब चैनल पर आ जाएगा. फ़िलहाल प्रोमो देखिए और मेरी ही तरह हैरान और खुश हो लीजिए.
zingabad@zingabad

500 saal purana mandi ka shivratri mela... isse se shuruwat ho rahi hai hamari brand-new video series ki 'mela: routes to roots'. full video will be out on march 27 at 1:00 pm. stay tuned! follow @zingabad now!

हिन्दी
2
1
10
416
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
ईरान के फॉरेन मिनिस्टर अब्बास अराग़ची ने कहा है कि पांच फ़्रेंडली नेशन्स के लिए 'स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज़' खुला है. ये पांच देश हैं चाइना, रशिया, इराक़, पाकिस्तान और हमारा अपना भारत. ईरान द्वारा ऑफिशियली फ़्रेंडली नेशन कहे जाने के अपने मायने हैं. उम्मीद है पूरी दुनिया के आगे खड़े ईंधन संकट की आंच भारत में थोड़ी कम महसूस होगी.
Rohit Saval tweet media
हिन्दी
0
2
19
1.1K
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
बंगाल के SIR विवाद में अलग ही खिचड़ी है. ममता बनर्जी का कहना है कि 27 लाख नामों की जांच हुई और 8 लाख काट दिए गए. शुभेंदु अधिकारी का अपना गणित है. वो कह रहे हैं, 32 लाख में से 14 लाख साफ़ हो गए. इस बीच चुनाव आयोग ने कह दिया कि 60 लाख नामों की जांच चल रही थी, जिसमें से 29 लाख सुलझा लिए गए हैं. पर जैसे ही जनता वेबसाइट पर पहुंची, वहां अलग ही खेल. मंगलवार, 24 फ़रवरी की रात पोर्टल ने पूरे बंगाल को ही 'अंडर एडजुडिकेशन' (जांच के घेरे में) दिखा दिया. जब बवाल बढ़ा, तो अगले दिन चुनाव आयोग ने हाथ झाड़ लिए: "अरे, वो तो बस एक छोटा सा 'टेक्निकल ग्लिच' था." ग्लिच टेक्निकल है या ......?
हिन्दी
0
0
2
177
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
सिंगर ज़ुबीन गर्ग की मौत के मामले में सिंगापुर कोर्ट ने बड़ा ही स्पष्ट फ़ैसला सुनाया है. कोर्ट ने साफ़ शब्दों में कहा है कि ज़ुबीन की मौत पूरी तरह एक्सीडेंटल थी. ग़लती से, थकान से डूब जाने की वजह से हुई थी. उन्हें ना तो कोई ज़हर दिया गया था, ना ही उनके साथ कोई साज़िश हुई थी. जैसा कि हिंदुस्तानी जनता के एक बड़े तबके का दावा था. पिछले साल 19 सितंबर को जब सिंगापुर में ज़ुबीन की डेथ हुई थी, उसके बाद भारत में, ख़ासकर असम में कंस्पीरेसी थ्योरीज़ की बाढ़ आ गई थी. उनके बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी के साथ तीन और लोगों को पुलिस ने गिरफ़्तार भी किया था. शेखर ज्योति ने ज़ुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ और इवेंट ऑर्गनाइज़र पर उल्टा आरोप मढ़ दिया था. ये खबरें तक आई थीं कि ज़ुबीन की पत्नी गरिमा तक ने मैनेजर सिद्धार्थ पर शक ज़ाहिर किया था. इनके अलावा आम जनता, नेता और एंगेजमेंट फ़ार्मिंग के पिपासु यूट्यूबर्स और इंफ्लूएंसर्स ने इस केस को इतना संदिग्ध बना दिया था कि जांच से पहले ही कई विलेन बना दिए गए थे. और अब क्या हुआ? एक ज़िम्मेदार जांच एजेंसी ने साफ़ शब्दों में कह दिया कि ये एक दुर्घटना थी. जजमेंट देने में जल्दबाज़ी हमारा नेशनल स्पोर्ट क्यों बनता जा रहा है? थोड़ा सा धीरज रखना, अथॉरिटीज़ को अपना काम करने देना, इतना मुश्किल क्यों है? सोचिएगा.
हिन्दी
0
0
4
414
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
“अगर तुम्हें युद्ध चाहिए डॉनल्ड ट्रंप, तो अपने बेटे को युद्ध में भेजो. अमेरिकन बॉम्बिंग से आज तक एक भी महिला को आज़ादी नसीब नहीं हुई है. ना सीरिया में, ना इराक़ में, ना अफ़ग़ानिस्तान में, ना ईरान में”. ये बात कुछ दिन पहले स्पैनिश लॉ मेकर आइरीन मोंटेरो ने कही थी और दुनिया के कोने-कोने से उनके इस कथन को सहमति हासिल हुई थी. डॉनल्ड ट्रंप यूं तो अपरिपक्वता का एवरेस्ट हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों में जो immaturity उन्होंने दिखाई है, वो हर समंजस ग्लोबल सिटीज़न को स्पीचलेस अवस्था में पहुंचाए दे रही है. इतने बड़े मुल्क का मुखिया ऑन कैमरा ऐसी-ऐसी बेतुकी बातें बोल रहा है कि अमेरिका की छवि में रोज़ाना ब्लैक होल के साइज़ का डेंट पड़ रहा है. इस युद्ध में आर्थिक नुकसान चाहे जिसका हो, अमेरिका की इमेज को भयानक डैमेज हुआ है. ट्रंप कभी ऐलान करते हैं कि हमने युद्ध जीत लिया है, कभी कहते हैं कि ईरान से बातचीत चल रही है और उन्होंने हमें तोहफ़ा दिया है. कभी अपने ही देशवासी के गुज़र जाने पर असंवेदनशील पोस्ट करते हैं, तो कभी पत्रकारों से उलझ पड़ते हैं. अब तो ख़ुद उनके देशवासी दुआ करने लगे हैं कि इनका दूसरा कार्यकाल जल्द ख़त्म हो और ओवल ऑफिस में थोड़ी सैनिटी लौटे.
हिन्दी
0
1
4
218
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
Sonia Gandhi को नई दिल्ली के Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया है. राहुल और प्रियंका भी उनके साथ हॉस्पिटल में मौजूद हैं. कांग्रेस पार्टी के मुताबिक उन्हें रूटीन चेक-अप के लिए हॉस्पिटल लाया गया है.
हिन्दी
0
3
10
374
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
हरीश राणा नहीं रहे. 13 साल तक बेजान सी ज़िंदगी को घसीटते रहने के बाद आख़िरकार उन्हें गरिमामयी एग्ज़िट का हक़ मिल गया. हरीश राणा अगस्त 2013 में बिल्डिंग से गिर गए थे और तबसे लेकर आज तक बेड रिडन ज़िंदगी गुज़ार रहे थे. उनके और उनके परिवार के ये 13 साल कैसे बीते होंगे, इसका हम-आप महज़ अंदाज़ा ही लगा सकते हैं. परिवार की अपील पर जब कोर्ट ने हरीश को पैसिव यूथनेशिया की इजाज़त दी थी, तब इस बात को ख़ास तौर से मेंशन किया था कि परिवार ने अपने बेटे के लिए डिग्निफाइड एग्ज़िट इंश्योर की है. हरीश का लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम पिछले कुछ दिनों से धीरे-धीरे विथड्रॉ किया जा रहा था और आज आख़िरकार उनकी ज़िंदगी का सफ़र पूरी तरह रुक गया. ये केस न्यायपालिका की संवेदनशीलता और परिवार की जीवटता के लिए याद रखा जाएगा और ऐसे केसेस में मिसाल बनने के काम आएगा. यहाँ ये बात मेंशन करना ज़रूरी है कि भारत में पैसिव यूथनेशिया को भले ही प्रैक्टिस में लाया जाने लगा है, लेकिन ऐक्टिव यूथनेशिया पर अब भी रोक है.
हिन्दी
0
1
6
353
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
Iran, United States और Israel की जंग अब चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है. शुरुआत में माना जा रहा था कि Iran United States और Israel की संयुक्त सैन्य ताकत के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. Iran ने जंग जीती नहीं है, लेकिन वो हारा भी नहीं है… और अभी भी उसके टिके रहने की पूरी संभावना है. तो आखिर वजह क्या है? पहली बड़ी वजह है तेल. ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, विशेषज्ञों के बीच डिबेट चल रही है कि इसकी कीमत $150 प्रति बैरल तक पहुँच सकती है. अगर ये हुआ तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था डगमगा सकती है. Obviously इसकी सबसे बड़ी वजह है Strait of Hormuz पर ईरान की पकड़. दूसरी बड़ी वजह है हथियार, खासकर ड्रोन. Russia-Ukraine War ने दिखाया कि ड्रोन ने वॉरफेयर को पूरी तरह बदल दिया है. यूक्रेन ने इन्हीं ड्रोन के दम पर Russia का सामना किया और अभी तक टिका हुआ है. ईरान भी वही कर रहा है. वो कम लागत वाले लेकिन प्रभावी ड्रोन के जरिए अमेरिका को चुनौती दे रहा है.
हिन्दी
0
2
8
415
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
अमेरिकी डिफ़ेंस सेक्रेटरी Pete Hegseth ने कहा कि Iran पर अब तक का सबसे बड़ा अटैक होगा. ऐसी बातें या तो एक सुपरपॉवर कर सकती है, जिसे पता हो कि दुश्मन को स्ट्रेटेजी पता लग भी जाए फिर भी वो जीत जाएगी. अब 20 दिन में इतना तो समझ आ गया कि कौन कितने पानी में है. इसके अलावा ऐसी बातें अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी टीम ही कर सकती हैं.
हिन्दी
1
3
26
3.2K
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
Mamata Banerjee ने आज Election Commission of India पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों से पहले आयोग राज्य के कामकाज में दखल दे रहा है. Mamta Banerjee का दावा है कि चुनाव की औपचारिक घोषणा से पहले ही 50 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारियों को मनमाने ढंग से हटा दिया गया है. इसमें चीफ सेक्रेटरी, होम सेक्रेटरी, डीजीपी और कई टॉप अधिकारी शामिल हैं. Mamta Banerjee ने इसे प्रशासनिक कार्रवाई नहीं बल्कि political interference माना है.
हिन्दी
0
7
16
376
Rohit Saval
Rohit Saval@SavalRohit·
United States Department of Defense ने White House से मिडिल ईस्ट में Iran के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए 200 अरब डॉलर की फंडिंग मांगी है. गजब है न, ईरान की GDP सिर्फ 356 अरब डॉलर है, और उसे हराने के लिए अमेरिका को 200 अरब डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं. शादी वाले ड्रोन को उड़ाने के लिए S-400 चलाना पड़ रहा है.
हिन्दी
0
1
9
231