

Shalini Mishra
5.3K posts

@ShaliniJDU
विधायक 15 केसरिया विधानसभा
















महिला आरक्षण के पक्ष में हूं मैं. सशक्त महिलाएं राष्ट्रहित में है. संसद में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का पारित न होना दुखदायी है. अब सीधे पटना पर आते हैं. महिला आरक्षण आगे तय है, BJP यह मान कर महिला नेतृत्व की संख्या बढ़ाने में लगी है. वैसे भी अन्य दलों की तुलना में अधिक है. भाजपा ने प्रयास को आगे बढ़ाने की दिशा में शुक्रवार को तड़के सुबह मरीन ड्राइव पर गंगा किनारे 'नारी शक्ति फ़ॉर विकसित भारत रन' का आयोजन किया. आयोजन और सफलता की जवाबदेही गोल्डन गर्ल पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह को दी गई. अपनी जिम्मेवारी को उन्होंने बखूबी निभाया. सभी को श्रेयसी सिंह ने बुलाया था. परिणाम, भागीदारी बड़ी थी. मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी भी आए. लेकिन, यहां मौजूद लोगों ने वर्तमान महिला नेताओं की स्थिति को नोटिस किया. एनाउंसर की तकलीफ महसूस की गई. संबोधन के लिए नाम पुकारे जा रहे थे, लेकिन बचने की कोशिश हो रही थी. कारण, तो आप समझते ही होंगे. BJP की MLA संगीता कुमारी का नाम पुकारा गया. लेकिन, मना हो गया. JDU की MLA मीना कामत भी पहले बुलाए जाने पर नहीं आईं. BJP की पूर्व मंत्री रमा निषाद भी. किसी आयोग की सदस्य रश्मि वर्मा भी. वीडियो मौजूद है. एनाउंसर को समझ नहीं आ रहा था, अब किसका नाम लें, जो बोलने को चली आएं. तभी JDU की MLA शालिनी मिश्रा का नाम लिया गया, पढ़ी-लिखी हैं, देश-दुनिया देखी हैं, इसलिए तुरंत आ गईं. नारी शक्ति-नारी वंदन पर बढ़िया बोली. अब जब शालिनी मिश्रा ने बोल दिया, तो पहले इंकार कर चुकी महिला नेताओं ने भी कुछ-कुछ बोलने की हिम्मत कर ली. कहने का आशय ये कि महिलाओं को सशक्त बनना होगा. श्रेयसी-शालिनी की तरह जनता से संवाद करने की ताकत अपने भीतर लाने की जरुरत है. पढ़ने-समझने की दरकार है, नहीं तो पद पर महिला होंगी, रिमोट पुरुषों के पास ही होगा. #WomensReservation #ShreyasiSingh #ShaliniMishra #ज्ञानेश्वर_की_डायरी #NaariShakti #SamratChoudhary #NitishKumar














